राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि भारत का संविधान एक दस्तावेज नहीं बल्कि स्वयं एक संस्कृति है। यह हमारी उदात्त भारतीय परंपराओं को व्याख्यायित करती है। हमारा संविधान अधिकारों एवं कर्तव्यों के संतुलन वाला पवित्र दस्तावेज है। राज्यपाल श्री मिश्र शुक्रवार को संविधान दिवस के अवसर पर उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में नव निर्मित संविधान पार्क, मुख्य द्वार एवं विभिन्न भवनों के लोकार्पण के बाद आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संविधान में लोक कल्याण की बात प्रमुखता से कही गई है क्योंकि लोक कल्याण में ही सबका हित है। उन्होंने संविधान …
Read More »News
राज्यपाल ने किया प्रताप गौरव केन्द्र का अवलोकन
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र गुरुवार अपराह्न उदयपुर स्थित प्रताप गौरव केन्द्र पहुंचे और केन्द्र का अवलोकन करते हुए यहां पर स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की विशाल प्रतिमा और प्रताप के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी को देखकर प्रसन्नता जताई। राज्यपाल ने प्रताप गौरव केन्द्र की प्रदर्शनी दीर्घा में महाराणा प्रताप के जीवन और उनकी वीरता को प्रदर्शित करने वाली चित्र प्रदर्शनी को देखा। प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने चित्र प्रदर्शनी के विभिन्न प्रभागों का अवलोकन कराते हुए इसकी विषयवस्तु की जानकारी दी। इससे पूर्व राज्यपाल केन्द्र के ठीक सामने पहाड़ी पर स्थित महाराणा प्रताप की 57 फीट …
Read More »उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा की ज्योति से राष्ट्र का निर्माण
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि उच्च गुणवत्तापूर्ण व व्यवहारिक शिक्षा की ज्योति से ही वास्तविक रूप से राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। इसके लिये विद्यार्थियों को सैद्धान्तिक शिक्षा के साथ व्यवहारिक शिक्षा भी आज की समयानुरूप आवश्यकता है। राज्यपाल श्री मिश्र गुरुवार को राजसमन्द के गांव बिलोता में मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय उदयपुर के श्रीनाथ पीठ उत्कृष्टता केन्द्र की आधारशिला भूमि पूजन के कार्यक्रम में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा मानवीयता के गुणों से पूर्ण होने के साथ ही व्यवहारिक हो। उसमें हमारी कला, संस्कृति, दर्शन का भी समावेश होना चाहिए जिससे कि मानव …
Read More »पैरालिम्पियन देवेन्द्र झाझड़िया की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से पैरालिम्पिक खेलों के दो स्वर्ण एवं एक रजत पदक विजेता जेवलिन थ्रोअर श्री देवेन्द्र झाझड़िया ने बुधवार को यहां राजभवन में मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल श्री मिश्र को टोक्यो पैरालिम्पिक में जीते रजत पदक का अवलोकन कराया। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को यहां राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »स्काउट-गाइड गांधी दर्शन से नई पीढ़ी को जोड़ें
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि स्काउट गाइड संगठन को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दर्शन और विचारों का प्रसार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचारों से नई पीढ़ी को जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गांधी दर्शन के अंतर्गत आचार व्यवहार की शुद्धता, गरीब बस्तियों में कार्य, स्वच्छता आदि में इस संगठन की अग्रणी भूमिका हो। राज्यपाल एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड संस्था के मुख्य संरक्षक श्री मिश्र बुधवार को यहां राजभवन में संस्था के नए पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा …
Read More »राज्यपाल ने 11 केबिनेट एवं 4 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रविवार को यहां राजभवन में आयोजित समारोह में 11 केबिनेट एवं 4 राज्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने शपथ दिलाने के लिए राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से आग्रह किया। इससे पहले मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य ने राज्यपाल से समारोह प्रारम्भ करने की अनुमति मांगी। राज्यपाल श्री मिश्र ने समारोह में श्री हेमाराम चौधरी, श्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, श्री रामलाल जाट, श्री महेश जोशी, श्री विश्वेन्द्र सिंह, श्री रमेश मीणा, श्रीमती ममता भूपेश बैरवा, श्री भजनलाल जाटव, श्री टीकाराम जूली, श्री गोविन्दराम मेघवाल एवं श्रीमती शकुन्तला रावत …
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र से कर्नाटक के राज्यपाल की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत ने रविवार को यहां राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र ने उन्हें संविधान की उद्देश्यिका एवं मूल कर्तव्यों की तस्वीर भी भेंट की। राज्यपाल श्री मिश्र से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »तीन मंत्रियों के इस्तीफ़े सौंपे राज्यपाल ने किए स्वीकार
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शनिवार सायं राजभवन में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने राज्यपाल को केबिनेट मंत्री श्री रघु शर्मा, श्री हरीश चौधरी और राज्य मंत्री श्री गोविंद सिंह डोटासरा के इस्तीफ़े सौंपे। राज्यपाल श्री मिश्र ने मुख्यमंत्री की संस्तुति पर तत्काल प्रभाव से यह स्वीकार कर लिए।
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शनिवार को मिर्जापुर जिले के विंध्याचल जाकर मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। उन्होंने पूजा-अर्चना कर विंध्यवासिनी माता से देश और प्रदेशवासियों की सुख- समृद्धि के लिए कामना की।
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra