Wednesday , 10 June 2026

News

राज्यपाल की दीप पर्व दीपावली पर शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश और प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा व भैया दूज की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व जीवन से अंधकार और निराशा को दूर कर उत्साह, उल्लास और नई ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने इस अवसर पर मां लक्ष्मी से सभी को धन-धान्य, सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य प्रदान करने की कामना की है। राज्यपाल ने कहा है कि जीवन का वास्तविक आनंद देने में ही निहित है, इसलिए हमें इस अवसर पर दूसरों के जीवन में उमंग और खुशियां भरने का संकल्प लेना …

Read More »

राज्यपाल से केन्द्रीय सूचना आयुक्त की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से केन्द्रीय सूचना आयुक्त श्री उदय माहुरकर ने मंगलवार को यहां राजभवन में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान श्री माहुरकर ने उन्हें अपनी पुस्तक ‘वीर सावरकर- द मैन हू कुड हैव प्रेवेन्टेड पार्टिशन’ की प्रति भेंट की।

Read More »

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने ओपेरा की संगीत नाट्य प्रस्तुति की सराहना की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान से राष्ट्रों के मध्य मैत्री संबंधों में और अधिक प्रगाढ़ता आती है। उन्होंने शिक्षा को जीवन का आलोक बताते हुए कहा कि नई पीढ़ी में सांस्कृतिक समझ विकसित करना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। श्री मिश्र ने रविवार को सिटी पैलेस में ओपन एयर ओपेरा कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने ओपेरा की संगीत नाट्य प्रस्तुति को अद्भुत बताते हुए कलाकारों की सराहना की। उन्होंने ‘द पैलेस स्कूल’ परिवार को इस बात के लिए बधाई दी कि राजस्थान के ‘द पैलेस स्कूल’ को फ्रांसीसी दूतावास द्वारा ओपेरा …

Read More »

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निजी विश्वविद्यालय भी आगे आएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि जिस समाज में बालिकाएं अधिक शिक्षित होती हैं, वह तेजी से विकास करता है। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। निजी विश्वविद्यालयों को अपने यहां इस बारे में विशेष कदम उठाने चाहिए ताकि बालिकाओं की प्रतिभा उभर कर सामने आ सके। राज्यपाल श्री मिश्र शनिवार को जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के 11वें दीक्षांत समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने उच्च शिक्षण संस्थाओं में छात्राओं के नामांकन में सुधार पर बल देते हुए कहा कि बालिकाओं को यदि अवसर दिए जाते हैं तो वह …

Read More »

राज्यपाल से आरसीए अध्यक्ष श्री वैभव गहलोत ने की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री वैभव गहलोत ने बुधवार को यहां राजभवन में मुलाकात की। श्री गहलोत ने राज्यपाल को बताया कि राजस्थान को 17 नवम्बर, 2021 को भारत- न्यूजीलैण्ड टी-20 क्रिकेट मैच और 9 फरवरी, 2022 को भारत- वेस्ट इण्डीज एकदिवसीय मैच की मेजबानी मिली है। उन्होंने राज्यपाल को सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैच के लिए आमंत्रित किया और इस आयोजन की तैयारियों से अवगत कराया। राज्यपाल श्री मिश्र ने उन्हें जयपुर में लम्बे समय बाद होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं …

Read More »

राज्यपाल से मुख्यमंत्री की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार को यहां राजभवन में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से मुख्यमंत्री की यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

राज्यपाल से भारतीय सूचना सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से बुधवार को यहां राजभवन में भारतीय सूचना सेवा के चार प्रशिक्षु अधिकारियों श्री अनूप मीणा, श्री करी ललीथ, श्री किशोर सूत्राधर एवं श्री सांखला चंद्रेश ने मुलाकात की। इस दौरान पत्र सूचना कार्यालय, जयपुर की अपर महानिदेशक डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौड़, निदेशक श्री निलेश कालभोर एवं उपनिदेशक श्री पवन सिंह फौजदार उपस्थित रहे। राज्यपाल श्री मिश्र से इनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

राज्यपाल से जेईई एडवांस्ड परीक्षा में अव्वल रहे मृदुल अग्रवाल ने मुलाकात की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से जेईई एडवांस्ड-2021 परीक्षा में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मृदुल अग्रवाल ने मंगलवार को राजभवन में मुलाकात की । राज्यपाल श्री मिश्र ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Read More »

संयुक्त राष्ट्र को व्यावहारिक रूप में विश्व संघ बनाने की जरूरत – राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने संयुक्त राष्ट्र को व्यावहारिक रूप में एक विश्व संघ बनाने की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा है कि इसके लिए शांति और सद्भावना के साथ-साथ राष्ट्रों के समान रूप से विकास को गति प्रदान करने में संयुक्त राष्ट्र को सहयोगी बनना होगा। राज्यपाल श्री मिश्र संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा एवं दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय, जोधपुर द्वारा ‘भारत एवं संयुक्त राष्ट्र’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में रविवार को यहां राजभवन से ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज वंचित वर्ग और कम विकसित देशों को यह विश्वास दिलाने …

Read More »

राज्यपाल ने स्व.भैरोंसिंह शेखावत समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शनिवार को पूर्व उप राष्ट्रपति स्व.भैरोंसिंह शेखावत की 98 वीं जयंती पर विद्याधर नगर स्थित समाधि स्थल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल श्री मिश्र ने स्व. शेखावत की स्मृति में आयोजित प्रार्थना सभा में भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक शुचिता और प्रतिबद्धता के जीवन्त प्रतीक भैरोंसिंह जी का पूरा जीवन गरीबों की सेवा और कल्याण के लिए समर्पित रहा।

Read More »