Wednesday , 10 June 2026

News

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय, जोधपुर के नव नियुक्त कुलपति ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से बुधवार को राजभवन में एम.बी.एम. विश्वविद्यालय, जोधपुर के नवनियुक्त कुलपति प्रो. अजय कुमार शर्मा ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल से संवाद के दौरान प्रो. शर्मा ने विश्वविद्यालय में शैक्षिक उन्नयन से संबंधित अपनी प्राथमिकताओं के बारे में अवगत कराया। राज्यपाल ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

Read More »

राज्यपाल राहत कोष से मिले हर एक जरूरतमंद को मदद – राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि राज्यपाल राहत कोष का उद्देश्य सिर्फ धन संग्रहण ही नहीं है बल्कि ऐसे जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करना है, जिन्हें अन्य कहीं से भी किसी प्रकार की कोई सहायता प्राप्त नहीं हो पाती है। राज्यपाल श्री मिश्र राज्यपाल राहत कोष की सलाहकार समिति के सदस्यों की बैठक में सोमवार को यहां राजभवन से ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिकाधिक पात्र लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से राज्यपाल राहत कोष का दायरा बढ़ाया गया है। अब इसके माध्यम से अकाल, बाढ़, दुर्घटना, प्राकृतिक आपदाओं में लोगों की सहायता, महामारी …

Read More »

राज्यपाल ने राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर पोस्टर लोकार्पित किए

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर शुक्रवार को राजभवन में स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक के ‘रक्तदान जनजागरण’ पोस्टर लोकार्पित किए। इन पोस्टर के माध्यम से स्वैच्छिक एवं सुरक्षित रक्तदान के बारे में आमजन को जागरूक करने की पहल की गई है। स्वास्थ्य कल्याण समूह के चेयरमैन डॉ. एस.एस. अग्रवाल ने बताया कि यह ब्लड बैंक गत 26 वर्षों से आमजन को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रहा है। संस्था द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन भी किया जाता है। इस अवसर पर सांसद श्री रामचरण बोहरा एवं स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक के पदाधिकारी …

Read More »

उप राष्ट्रपति श्री नायडू को राजस्थान प्रवास के समापन पर राज्यपाल ने दी भावभीनी विदाई

उप राष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने जैसलमेर एवं जोधपुर प्रवास के बाद गुरुवार प्रातः वायुसेना के विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। उप राष्ट्रपति श्री नायडू एवं उनकी पत्नी श्रीमती ऊषा नायडू को राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने जोधपुर हवाई अड्डे पर बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। उप राष्ट्रपति को ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने उनके दौरे की तस्वीरों का एलबम भी भेंट किया।

Read More »

संविधान, संस्कृति और राष्ट्र परस्पर मिले हुए हैं, इसी के आलोक में लिखी पुस्तक

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र की पुस्तक ’संविधान, संस्कृति और राष्ट्र’ का मंगलवार को भारत के उप राष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संविधान सर्वोच्च है। उन्होंने सभी से संविधान की पालना करने के साथ ही इसके प्रति जागरूकता का वातावरण बनाए जाने का आह्वान किया। उन्होंने संविधान और संस्कृति के साथ ही राष्ट्र चिंतन की सोच से जुड़ी राज्यपाल श्री कलराज मिश्र की पुस्तक को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके संविधान जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उप राष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू मंगलवार को सर्किट हाउस में राज्यपाल श्री …

Read More »

उप राष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू जैसलमेर पहुंचे एयर स्टेशन पर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने की अगवानी

उप राष्ट्रपति श्री वेंकेया नायडू जैसलमेर की दो दिवसीय यात्रा पर रविवार को भारतीय वायु सेना के विमान से एयरफोर्स के जैसलमेर एयर स्टेशन पहुंचे, जहां राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुके भेंट कर उनकी अगवानी की।

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की शिष्टाचार मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री जगदीप धनखड़ ने शनिवार को राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। मुलाकात के दौरान राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र एवं पश्चिम बंगाल की प्रथम महिला श्रीमती सुदेश धनखड़ भी उपस्थित रहीं। इस दौरान राज्यपाल ने उन्हें भारतीय संविधान की उद्देश्यिका और मूल कर्तव्यों का मढ़ा हुआ चित्र भी भेंट किया।

Read More »

मेहन्दीपुर बालाजी के दर्शन कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार को दौसा जिले में मेहंदीपुर बालाजी महाराज और भैरव जी के दर्शन किए। राज्यपाल श्री मिश्र और राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र ने सपरिवार बालाजी महाराज की पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए प्रार्थना की। राज्यपाल श्री मिश्र ने दर्शन उपरांत कहा कि मेहंदीपुर बालाजी मंदिर सिद्ध स्थल है, दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं। मेरा भी गत दिनों यहां आने का कार्यक्रम था, जो बारिश के कारण स्थगित करना पड़ा था। मेहंदीपुर बालाजी महाराज की कृपा …

Read More »

राज्यपाल को भेंट किया श्रील् प्रभुपाद जी की 125वीं जन्म जयन्ती के उपलक्ष में जारी विशेष स्मारक सिक्का

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) के संस्थापक भक्तिवेदांत स्वामी श्रील् प्रभुपाद जी की 125वीं जन्म जयन्ती के उपलक्ष में इस्कॉन के उत्तर-पूर्व क्षेत्र प्रभारी श्री देवकीनन्दन दास ने मंगलवार को यहां राजभवन में विशेष स्मारक सिक्का भेंट किया। गत एक सितम्बर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा यह विशेष स्मारक सिक्का जारी किया गया था। इस अवसर पर इस्कॉन जयपुर परिचालन समिति के श्री सुरेश पोद्दार, श्री संजय साबू, श्री पंचरत्न दास, श्री संजय माहेश्वरी एवं जनार्दन जितेन्द्रिय दास उपस्थित रहे।

Read More »

कृषि और बागवानी में जैविक एवं प्राकृतिक पद्धतियों का उपयोग वर्तमान समय की मांग

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को यहां राजभवन उद्यान में श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर द्वारा निर्मत बूंद-बूंद सिंचाई प्रणाली, अजोला उत्पादन एवं वर्मीकम्पोस्ट इकाइयों का उद्घाटन किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने राजभवन में स्थापित इन इकाइयों की लघु कार्यप्रणाली का अवलोकन कर इनकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी ली। राज्यपाल श्री मिश्र ने राजभवन उद्यान में इन इकाइयों की स्थापना की सराहना करते हुए कहा कि कृषि और बागवानी में जैविक एवं प्राकृतिक पद्धतियों का उपयोग पर्यावरण के अनुकूल तो है ही, स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्तमान समय की मांग भी है। राज्यपाल श्री …

Read More »