Wednesday , 10 June 2026

News

राज्यपाल श्री मिश्र ने ‘सांभर लेक’ का किया भ्रमण

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरूवार को विश्वभर में प्रसिद्ध रामसर साइट सांभर झील का पर्यटक ट्रेन से भ्रमण किया। उन्होंने रामसर साइट के रूप में विख्यात सांभर ‘साल्ट लेक’ और वहां के प्राकृतिक परिवेश को पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण बताते इस स्थान को पर्यटन विपणन की दृष्टि से अधिकाधिक प्रचारित—प्रसारित किए जाने पर जोर दिया है। राज्यपाल ने सांभर झील में ट्रेन ट्रेक की यात्रा को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि दूर तक फैली सुरम्य सांभर झील और सूर्यास्त का यहां का दृश्य भी अद्भुत है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए यह दृश्य अनूठी यादगार है। …

Read More »

दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा मूक्स तथा ई-लर्निंग पर शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

ऑनलाइन शिक्षा के दौर में डिजिटल खाई को पाटना बड़ी जरूरत – राज्यपाल जयपुर, 18 अक्टूबर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के वर्तमान युग में डिजिटल खाई को समाप्त करने पर बल दिया है ताकि ऑनलाइन शिक्षा का व्याहारिक लाभ सभी को समान रूप से मिल सके। राज्यपाल श्री मिश्र दिल्ली स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी एण्ड गवर्नेंस तथा इंस्टीटूयूशन ऑफ एमिनेंस, दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेज (मूक्स) तथा ई-लर्निंग के शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में सोमवार को ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति का मूल उद्देश्य …

Read More »

कुलाधिपति एवं राज्यपाल श्री मिश्र ने ली कोटा स्थित विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने विश्वविद्यालयों को नई शिक्षा नीति को ध्यान मे रखते हुए विद्यार्थियों के हित में समयानुरूप पाठ्यक्रम विकसित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने तकनीकी पाठ्यक्रमों में कौशल प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देने और मुक्त विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों को निरंतर अपडेट किए जाने का भी आह्ववान किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ रोजगारोन्मुखी शिक्षा के लिए सभी विश्वविद्यालयों के स्तर पर निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। राज्यपाल गुरूवार को कोटा विश्वविद्यालय के अतिथिगृह में कोटा के सभी विश्वविद्यालयों की प्र्रगति की समीक्षा बैठक में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा …

Read More »

राज्यपाल ने श्रीकुलम शक्तिपीठ में ध्वज पताका फहरा कर उदघाटन किया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार को कोटा में श्रीकुलम शक्तिपीठ में ध्वज पताका फहरा कर मंदिर का उद्घाटन किया तथा पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश में खुशहाली की कामना की। राज्यपाल श्री मिश्र का श्रीकुलम शक्तिपीठ की पीठाधीश्वर माँ नीति अम्बा ने चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। काशी से आये विद्वान पंडितों ने पूजा-अर्चना सम्पन्न करवाई। इससे पहले राज्यपाल श्री मिश्र के एक दिवसीय दौरे पर कोटा पहुंचने पर संभागीय आयुक्त श्री कैलाश चंद मीणा, पुलिस महानिरीक्षक श्री रविदत्त गौड़, जिला कलक्टर श्री उज्जवल राठौड़ सहित अधिकारियों एवं कोटा स्थित विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की।

Read More »

राज्यपाल ने जस्टिस श्री कुरैशी को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को अपरान्ह यहां राजभवन में जस्टिस श्री अकील अब्दुलहामिद कुरैशी को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। जस्टिस श्री कुरैशी राजस्थान उच्च न्यायालय के 38वें मुख्य न्यायाधीश हैं। समारोह के प्रारम्भ में मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य ने जस्टिस श्री कुरैशी को शपथ दिलवाने का आग्रह किया। समारोह में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष श्री सी.पी. जोशी, मंत्रिमण्डल के सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं जस्टिस श्री कुरैशी के परिजन उपस्थित रहे।

Read More »

संवैधानिक मूल्यों की सर्वोच्चता बनाए रखने में मीडिया की अहम भूमिका

शिक्षक समाज रूपी नर्सरी की निराई-गुड़ाई कर उसे संवारता है संवैधानिक मूल्यों की सर्वोच्चता बनाए रखने में मीडिया की अहम भूमिका-राज्यपाल राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि शिक्षक शिक्षण के दौरान समय सन्दर्भों से निरन्तर अपने को अपडेट रखे। उन्होंने शिक्षा में गुणवत्ता को सर्वोपरि रखे जाने के साथ परीक्षाओं में नकल की प्रवृत्ति को समाज के लिए घातक बताया। महर्षि अरविन्द के लिखे की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक वह माली है जो समाज रूपी नर्सरी की निराई-गुड़ाई कर उसे संवारता है। श्री मिश्र सोमवार को एक होटल में दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित शिक्षण उत्कृष्टता …

Read More »

राज्यपाल राहत कोष के बारे में जानकारी का अधिकाधिक प्रसार करने की जरूरत

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने आमजन से राज्यपाल राहत कोष के बारे में जानकारी का अधिकाधिक प्रसार करने का आह्वान किया है ताकि ऐसे जरूरतमंद लोग भी इस कोष से सहायता प्राप्त कर लाभान्वित हो सकें जिनको किसी अन्य प्रकार की सहायता उपलब्ध नहीं हो पा रही है। राज्यपाल श्री मिश्र राज्यपाल राहत कोष में धन संग्रहण एवं सलाह हेतु गठित समिति की बैठक में शनिवार को यहां राजभवन से ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस कोष का उद्देश्य केवल धन संग्रहण नहीं है अपितु सभी की सहभागिता प्राप्त कर राज्य में जरूरतमंद आमजन से जुड़कर उनकी …

Read More »

शोध कार्य सैद्धान्तिक न होकर ऐसे हों जिससे समाज का भला हो – राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि विश्वविद्यालयों में शोध के स्तर को सुधारने के लिए व्यावहारिक कदम उठाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शोध के नाम पर दस-बीस किताबों से कोई एक किताब तैयार करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाते हुए ऐसे विषयों पर शोध कार्य किए जाएं जिससे समाज का भला हो सके। उन्होंने कहा कि शोध मात्र सैद्धान्तिक न होकर व्यावहारिक रूप में ज्ञानार्जन के लिए प्रेरित करने वाला होना चाहिए। राज्यपाल श्री मिश्र शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर के भवनों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे …

Read More »

हस्तशिल्प उत्पादों के विपणन की कारगर नीति तैयार हो

‘स्वयंसिद्धा’ हस्तशिल्प प्रदर्शनी का उद्घाटन उद्यमिता के विकास के लिए प्रभावी वातावरण बनाए जाने की जरूरत हस्तशिल्प उत्पादों के विपणन की कारगर नीति तैयार हो – राज्यपाल जयपुर, 8 अक्टूबर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने समाज में उद्यमिता के विकास के लिए प्रभावी वातावरण बनाए जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में महिलाओं को संगठित करके स्थानीय क्षेत्र से जुड़े हस्तशिल्प उत्पादों के अधिकाधिक विपणन की कारगर नीति पर सभी स्तरों पर कार्य किया जाना चाहिए। श्री मिश्र शुक्रवार को जवाहर कला केन्द्र में हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद तथा लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित …

Read More »

राज्यपाल ने शारदीय नवरात्र पर घट स्थापना कर माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शारदीय नवरात्र पर्व के आरम्भ पर गुरुवार को राज भवन स्थित राजराजेश्वर मंदिर में परिजनों सहित विधिवत घट स्थापना कर पूजा-अर्चना की। राज्यपाल श्री मिश्र ने माँ दुर्गा की आरती कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

Read More »