राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राज भवन में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झण्डारोहण किया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राजभवन परिसर स्थित राजकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मिठाई वितरित की। कोरोना महामारी के चलते राजभवन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए संक्षिप्त एवं सादगीपूर्ण झण्डारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र और प्रदेश की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र ने राजभवन परिसर के उद्यान में पारिजात का पौधा रौंपकर प्रदेष के राजकीय विष्वविद्यालयों में हो रहे पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। राज्यपाल श्री मिश्र की पुत्रवधू डाॅ. सुषमा और पौत्र श्री अक्षत ने …
Read More »News
राज्यपाल से केन्द्रीय मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल मिले
माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से राजभवन में केन्द्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से श्री पटेल की यह शिष्टाचार मुलाकात थी।
Read More »प्रतिदिन मरीजों की बढ़ती संख्या से चिंतित है राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि ‘प्रदेश में कोरोना के लगातार होते विस्तार और प्रतिदिन मरीजों की बढ़ती संख्या के प्रति मुझे गहरी चिंता है। कोरोना वैश्विक महामारी का यह विषय अत्यंत चिन्ताजनक है। मैं कोरोना के बारे में राज्य सरकार और मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से लगातार चर्चा कर रहा हूं।’ राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि ‘कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव ही इसका इलाज है। हम लोगों को इस बीमारी से बचने के लिए सावधानियां बरतनी होगी। सभी दिशानिर्देशों का हमें पालन करना होगा। यह हमारे स्वयं के लिए तो जरूरी है ही साथ ही इससे …
Read More »श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर राज भवन में भजन संध्या का आयोजन
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राजभवन में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की है। राजभवन में जन्माष्टमी पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। समारोह में राज्यपाल श्री कलराज मिश्र, राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र और राज्यपाल के परिजन मौजूद थे।
Read More »स्वतन्त्रता दिवस पर विश्वविद्यालयों में करें वृक्षारोपण
माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र जीने कहा है कि स्वतन्त्रता दिवस पर झण्डारोहण के बाद विश्वविद्यालयों के परिसरों में वृक्षारोपण किया जाये। राज्यपाल ने कहा है कि इस कार्य में कोविड-19 के दौरान अपनाई जाने वाली सामाजिक दूरी व अन्य मेडिकल एडवाइजरी का पूर्णतः पालन किया जाये। श्री मिश्र ने कहा है कि प्रत्येक व्यक्ति दो पौधे लगायेगा। इस कार्य में कुलपति, उनके सचिवालय के अधिकारी, स्थाई प्राध्यापकगण व कर्मचारियों को भाग लेना होगा। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस सम्बन्ध में प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को निर्देश दिये हैं। राज्यपाल ने कुलपतियों को भेजे पत्र …
Read More »माननीय राज्यपाल की जन्माष्टमी पर शुभकामनाएं
माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र जी ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। है राज्यपाल ने कहा है कि भगवान श्री कृष्ण ने अन्याय का प्रतिकार कर शाश्वत सत्य एवं निष्काम कर्म के महत्व की स्थापना की। उन्होंने कहा कि हमें युग पुरुष श्री कृष्ण के उपदेशों से प्रेरणा लेनी चाहिये। है राज्यपाल श्री मिश्र जी ने कहा कि जन्माष्टमी के मौके पर अपने आस पास के ऐसे लोग जो गरीब है, जिनके पास इस कोरोना वैश्विक महामारी में खाने पीने की व्यवस्था नही है, उन लोगों को भोजन कराये। राज्यपाल ने कहा …
Read More »युवाओं को जाॅब प्रोवाइडर बनायें
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने युवाओं को जाॅब प्रोवाइडर बनाये जाने की आवश्यकता प्रतिपादित की है। राज्यपाल ने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत के लिए युवाओं के नवाचारों को सराहा जाना चाहिए और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के अवसर प्रदान करने चाहिए। श्री मिश्र ने कहा कि इसी से लोकल वोकल होगा और ग्लोबल भी बन सकेगा। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र सोमवार को यहां राजभवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से महामना मालवीय मिशन की ग्रामीण इकाई द्वारा आयोजित वाराणसी उत्तर प्रदेश और देहरादून उत्तराखंड की आपातिक अनुक्रिया समूह इकाइयों के प्रवर्तन समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल …
Read More »विश्व आदिवासी दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) पर प्रदेशवासियों और जनजातीय उपयोजना क्षेत्र में रह रहे लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा है कि ‘‘ आदिवासी कल्याण के लिए हम सभी को मिल-जुलकर सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। आदिवासी क्षेत्रों में कोरोना वैश्विक महामारी का प्रभाव कम है। जनजातीय लोग प्रकृति से समन्वय रखते हैं, इसलिए आदिवासी क्षेत्र के लोगों में इम्यूनिटी अच्छी होती है। कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिए सभी को मिल-जुल कर प्रयास करने हैं। एकजुटता से किए गए प्रयास से ही कोरोना को मात दी जा सकेगी। …
Read More »कोरोना के बढ़ते मरीज, राज्यपाल ने चिंता जताई
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्रदेश में कोरोना के लगातार होते विस्तार और प्रतिदिन मरीजों की बढ़ती संख्या के प्रति गहरी चिंता जताई है। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा है कि ‘‘ लोगों को कोरोना से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियों को अपने जीवन की दिनचर्या में आवश्यक रूप से जोड़ना होगा। इस वैश्विक महामारी से बचने के लिए बचाव के उपायों को अपनाना ही होगा। बचाव के उपायों में लापरवाही किया जाना ठीक नही है। प्रदेश में पचास हजार लोगों का कोरोना से संक्रमित होना चिंता की बात है। प्रति दिन एक्टिव केस बढ़ रहे हैं। इन …
Read More »केरल में विमान दुर्घटना व भू-स्खलन, श्री मिश्र ने दुःख व्यक्त किया
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने केरल के राज्यपाल श्री आरीफ मोहम्मद खान से दूरभाष पर बात की। राज्यपाल श्री मिश्र ने केरल के कोझीकोड में हुई यात्री विमान दुर्घटना और वहां हुए भू-स्खलन पर दुःख व्यक्त किया। राज्यपाल ने इस हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मशांति और उनके परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। राज्यपाल ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। राज्यपाल श्री मिश्र ने केरल के राज्यपाल से इन दुर्घटनाओं के बारे में चर्चा की और राजस्थान से हर …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra