Wednesday , 10 June 2026

News

स्वामी अग्निवेश और डॉ हरिसिंह के निधन पर राज्यपाल ने जताया दुःख

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने स्वामी अग्निवेश और पूर्व मंत्री डॉ हरिसिंह के निधन पर गहरा दुःख जताया है। राज्यपाल ने कहा है कि स्वामी अग्निवेश समाजसेवी और जुड़े आर्य समाज से नेता थे। राज्यपाल ने कहा कि डॅा हरिसिंह पूर्व सांसद और मशहूर सर्जन थे। राज्यपाल ने दिवंगतों की आत्म शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की है।

Read More »

‘‘नई सोच-नए आयाम‘‘ पुस्तक का लोकार्पण

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि राजस्थान अभूतपूर्व है। राजस्थान देव, शौर्य, कला, स्थापत्य व हेरीटेज की भूमि है। यहां का मरूस्थल एक समय सागर था। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को संवैधानिक आधार पर कार्य करना होता है। राज्य सरकार राज्य के सर्वागींण विकास के लिए कार्य करती है। राज्यपाल व राज्य सरकार  के समन्वय से राज्य का चतुर्दिक विकास बेहतर तरीके से होता है। राज्यपाल श्री मिश्र मंगलवार को यहां राजभवन में उनके एक वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के स्वर्णिम एक वर्ष पर …

Read More »

नई शिक्षा नीति में कृषि और कम्प्यूटर को स्थान देना समुचित होगा

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि नई शिक्षा नीति में बहुविषयक शिक्षा में STEM के अन्तर्गत विज्ञान, तकनीकी, इंजीनियरिंग एवं गणित का समावेश किया गया है। राज्यपाल ने सुझाव दिया कि इसमे कृषि और कम्प्यूटर को स्थान देकर STEAM-C (Science, Technology, Engineering, Agriculture, Maths, Computer) के रूप में परिवर्तन करने से उच्च शिक्षा ओर रोजगारपरक बनेगी।  श्री मिश्र ने कहा कि अगर राज्य, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का क्रियान्वयन सफल तरीके से कर पाते हैं तो यह नई शिक्षा प्रणाली भारत को विश्व के अग्रणी देशों के समकक्ष ले आयेगी तथा वर्तमान की चुनौतियों को अवसर में बदल …

Read More »

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र का शहादत को सलाम

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने भारत-चीन सीमा पर अरूणाचल प्रदेश में पाइनिज चेक पोस्ट पर पेट्रोलिंग के दौरान हुक्मपुरा गांव ( झुंझुनूं) निवासी भारतीय सेना में 24 ग्रेनेडियर यूनिट में तैनात सूबेदार श्री शमशेर अली खान के शहीद हो जाने पर उनकी शहादत को सलाम किया है। श्री मिश्र ने कहा कि इस जवान की शहादत ने परिवार के साथ ही पूरे प्रदेश और देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। श्री मिश्र ने ईश्वर से शहीद जवान की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Read More »

शिक्षक दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शिक्षक दिवस पर प्रदेश के शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को हम शिक्षक दिवस के रूप में मनाते है। डाॅ. राधाकृष्णन द्वारा बताये गये मार्ग पर चलकर शिक्षकों को एक आदर्श शिक्षक की भांति कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य करते है। शिक्षक बच्चे की सोच का निर्माता होता है। शिक्षक मानवता की वैचारिक प्रक्रिया को दिशा प्रदान करते हैं। श्री मिश्र ने शिक्षकों का आहवान किया है कि वे युवा पीढी में ईमानदारी, सत्य, …

Read More »

मातृ भाषा का स्थान सर्वोच्च विश्व में हिन्दी का वर्चस्व, स्वाभिमान होती है स्वभाषा

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि स्वभाषा से स्वाभिमान जागृत होता है। व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास होता है। उन्होंने कहा कि हिन्दी का वर्चस्व विश्व में बन रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विदेशों में दिये गए हिन्दी में भाषण के प्रभाव से सभी लोग परिचित हैं। श्री मिश्र ने कहा कि मातृ भाषा का स्थान सर्वोच्च होता है। राज्यपाल श्री मिश्र बुधवार को राजभवन से नई शिक्षा नीति का भाषिक संदर्भ और हिन्दी के वैश्विक परिदृश्य पर तीन दिवसीय अन्तराष्ट्रीय वेबिनार को सम्बोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री …

Read More »

पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी के निधन पर संवेदना

राजस्थान के राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री  प्रणब  मुखर्जी के  निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा है कि ‘‘पूर्व राष्ट्रपति एवं भारतीय राजनीति के युग पुरुषों में से एक, अत्यंत सम्माननीय आदरणीय भारत रत्न श्री प्रणव मुखर्जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। श्री प्रणब मुखर्जी भारतीय राजनीति के पुरोधा रहे है। श्री मुखर्जी जी का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। मैं उनके परिवारजनों एवं समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं तथा भगवान से प्रार्थना करता हूँ कि वह पुण्यात्मा को अपने श्री …

Read More »

राज्यपाल ने की शांति, एकता और खुशहाली की कामना

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मोहर्रम के मौके पर कहा है कि मोहर्रम इस्लामिक नये साल का आगाज है। इस्लाम के प्रवर्तक पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन के बलिदान को याद करके हमें त्याग, समर्पण और सत्य के मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिए सभी को मिल-जुल कर प्रयास करने हैं। राज्यपाल ने कहा कि एकजुटता से किए गए प्रयास से ही कोरोना को मात दी जा सकेगी। इस मौके पर राज्यपाल ने प्रदेश व देश में आपसी प्रेम, भाईचारा, शांति, एकता और खुशहाली …

Read More »

राजस्थान के सर्वागीण विकास में बनें भागीदार

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र का प्रवासियों से संवाद राजस्थान के सर्वागीण विकास में बनें भागीदार – राज्यपाल यूनाइटेड किंगडम में रह रहे राजस्थान के प्रवासियों से राज्यपाल ने की वार्ता राजस्थान के राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्रवासियों से कहा है कि राजस्थान आपका घर है। आप सभी राजस्थान के मूल निवासी हैं। यहां आपकी जड़ें है। आप अपनी मातृ भूमि के विकास में योगदान करें। हमें मिलकर इस प्रदेष के लिए बहुत कुछ करना है। मेरी प्राथमिकता है कि प्रदेष का चहुंमुखी विकास हो। इसके लिए हमें दिव्यांगो , बालिकाओं और महिलाओं को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना …

Read More »

कृषि को नए आयामों पर ले जाने में कोई कोर कसर ना छोड़े

स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर का सत्रहवां दीक्षांत समारोह     प्रदेश में राज्य विश्वविद्यालय का प्रथम वर्चुयल दीक्षांत समारोह राजस्थान के राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कोविड काल में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल की है। राज्यपाल   श्री मिश्र ने विश्वविद्यालयों में समय पर उपाधियां प्रदान करने के लिए इस विपरित परिस्थिति में भी वर्चुयल दीक्षांत समारोह आयोजित कराया ताकि छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई में किसी भी तरह का व्यवधान न आये। प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में यह पहला वर्चुयल दीक्षांत समारोह था। इसमें राज्यपाल ने उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक और 900 से अधिक …

Read More »