राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि एक उद्यमी की खास बात यह होती है कि वह हार्ड वर्क के साथ स्मार्ट वर्क भी करता है। वह नई सोच पर काम कर उस सोच को सफल व्यवसाय में बदल देता है। उद्यमी वाकई स्मार्ट वर्कर होता है। राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों का आहवान किया है कि युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करें। युवाओं को आत्मनिर्भर भारत में भागीदार बनाने के लिए उनमें आत्मविश्वास पैदा करें। राज्यपाल श्री मिश्र शुक्रवार को यहां राजभवन से राजस्थान तकनीकी विष्वविद्यालय और शंकरा इंस्टीटयूट ऑॅॅफ टेक्नोलोजी के संयुक्त तत्वावधान में उद्यमिता विकास विषय पर …
Read More »News
राज्यपाल ने गहरा दुःख व्यक्त किया
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कोटा के खातोली में हुई नाव दुर्घटना को बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। राज्यपाल ने इस दुर्घटना पर संवेदना व्यक्त की है राज्यपाल ने मृतको की आत्मशांति और उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की हैै।
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। श्री मिश्र ने अपने संदेश में कहा है कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आपके माध्यम से नए भारत का संकल्प शीघ्र पूर्ण हो । आप देश और देशवासियों के लिए उर्जा पुंज है ।आपने अपने उत्कृष्ट नेतृत्व कुशल प्रबंधन और दूरदर्शिता से समाज के हर वर्ग को नव चेतना प्रदान करने का कार्य किया है। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि महामारी से उत्पन्न प्रतिकूल परिस्थितियों में आपने जनता के लिए एक आदर्श मर्यादा स्थापित की । आपने देश …
Read More »तीन विधेयकों को राज्यपाल की मंजूरी
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को तीन विधेयकों को मंजूरी दी है। राजस्थान उद्यम एकल खिडकी सामर्थ्यकारी और अनुज्ञापन संशोधन विधेयक 2020, राजस्थान महामारी विधेयक 2020 और राजस्थान माल और सेवाकर तृतीय संशोधन विधेयक 2020 को मंजूरी दी है।
Read More »उद्योगों के विकास हेतु रूपरेखा तैयार करें – राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि बदली हुई परिस्थितियों में इंजीनियरिंग संकाय के विद्यार्थियों में तकनीकी दक्षता बढाने हेतु कार्यशाला, सेमिनार एवं व्याख्यानमाला का ऑनलाइन आयोजन किया जाना आवश्यक है। इससे राज्य में तकनीकी दक्षता का विकास होगा। नवाचार होेंगे। राज्य को इसका लाभ मिलेगा। दि इंस्टीटयूशन ऑफ़ इंजीनियर्स को बदलती हुई स्थितियों पर अनुसंधान करना होगा। समय के अनुरूप आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए भविष्य के लिए उघोग धन्धों के विकास हेतु रूपरेखा तैयार करे और आत्मनिर्भर भारत के लिए राज्य के तकनीकी विश्वविद्यालयों से एम ओ यू करे। राज्यपाल श्री मिश्र मंगलवार को यहां राजभवन …
Read More »कुलाधिपति से नवनियुक्त कुलपति की मुलाकात
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र से सोमवार को यहां राजभवन में पंडित दीनदयाल शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर के नवनियुक्त कुलपति श्री भागीरथ सिंह ने मुलाकात की। कुलाधिपति श्री मिश्र से कुलपति श्री सिंह की यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »भारतीय दर्शन को मुखरित करने वाली भाषा है हिन्दी – राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि किसी भी राष्ट्र की संस्कृति धर्म, दर्शन और गौरवशाली परंपराओं को समझने के लिए उसकी अपनी भाषा ही सशक्त माध्यम हो सकती है। भारतीय भाषाओं के बूते पर ही यह महान राष्ट्र दुनिया का सिरमौर बना तथा विश्व गुरु तक का दर्जा हासिल कर सका। यह एक ऐतिहासिक सच्चाई है, जिस पर हमें स्वाभाविक रूप से गर्व की अनुभूति होनी चाहिए। हिन्दी भारतीय दर्शन को मुखरित करने वाली भाषा है। राज्यपाल श्री मिश्र सोमवार को यहां राजभवन से वीडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से वाराणसी के सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय एवं राष्टीय शैक्षिक महासंघ, …
Read More »राजस्थान के बेमिसाल हौंसले को मेरा सलाम – राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि राजस्थान की भौगोलिक स्थिति की अपनी चुनौतियां हैं। यहां की जलवायु और आबोहवा कभी कभी इतनी चुनौतीपूर्ण हो जाती है कि एक सामान्य व्यक्ति का उस परिस्थिति में रहना कठिन हो जाता है लेकिन राजस्थान के रणबांकुरों का ही हौसला है कि वे कठिन परिस्थितियों में भी न सिर्फ हंसते मुस्कुराते रहते हैं बल्कि नायाब चीजों का सृजन करने के लिए भी प्रेरित रहते हैं। राजस्थान के इस बेमिसाल हौंसले को मैं सलाम करता हूं। राज्यपाल श्री मिश्र सोमवार को यहां राजभवन से वीडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से इन्दिरा गांधी राष्टीय कला …
Read More »राज्यपाल की संवेदना
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने कहा कि स्वर्गीय सिंह से उनका व्यक्तिगत जुडाव था। वह गरीब लोगों की आवाज थे। राज्यपाल श्री मिश्र ने दिवंगत की आत्म शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थ ना की है।
Read More »सभी मिलकर हिन्दी का मान बढायें- राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने हिन्दी दिवस (14 सितम्बर) पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा हैं कि हिन्दी लोकप्रिय भाषा है। हिंदी के विकास का वाहक बनने का दायित्व हमारी जिम्मेदारी है। देश के विकास के लिए स्वभाषा का होना आवश्यक है सभी मिलकर हिन्दी का मान बढायें। सम्मान बढायें। राज्यपाल ने कहा है कि वर्तमान प्रयासों में तेजी लाते हुए नवीन प्रयोगों का सहारा लेकर जीवन के प्रत्येक कर्म में हिंदी की प्रतिष्ठा हमारा लक्ष्य होना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि भाषा व्यक्ति को जोडती है। भाषा के माध्यम से ही व्यक्ति का परिवार, …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra