Thursday , 21 May 2026

News

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का राज्य में चरणबद्ध तरीके से होगा क्रियान्वयन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 पर 21 अक्टूबर से होगा तीन दिवस का कुलपति संवाद राष्ट्रीय शिक्षा नीति का राज्य में चरणबद्ध तरीके से होगा क्रियान्वयन-राज्यपाल राज्यपाल की अध्यक्षता में हुई उच्च शिक्षा टास्क फोर्स की दूसरी विशेष बैठक राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्थाओं की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए शिक्षा में गुणवत्ता, नवाचार और अनुसंधान को बढावा देने की आवश्यकता है। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में शिक्षा के लिए आवश्यक राष्ट्रीय भावनाओं और बारिकियों का समावेश परिलक्षित हो रहा है। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा …

Read More »

श्री कैलाश चन्द्र त्रिवेदी के निधन पर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र की संवेदना

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने भीलवाडा के सहाडा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री कैलाश चन्द्र त्रिवेदी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि स्वर्गीय त्रिवेदी कुशल जनप्रतिनिधि थे। राज्यपाल श्री मिश्र ने दिवगंत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की है।

Read More »

सामाजिक सरोकारों के लिए राज्यपाल ने आई एफ डव्ल्यू जे को दी बधाई

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने पत्रकारों का आहवान किया है कि सामाजिक सरोकारों में पत्रकार संगठन अपनी भूमिका निभायें ताकि समाज में सकारात्मक वातावरण का विकास हो सके। पत्रकारों के मनोबल को बनाये रखने के लिए पत्रकारों के हितो के लिए प्रयास किये जाने जरूरी है। राज्यपाल श्री मिश्र शनिवार को यहां राजभवन में आई एफ डब्ल्यू जे द्वारा आयोजित राजभवन के कर्मचारियों को पी पी ई किट भेंट कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से सम्बोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने सामाजिक सरोकार के इस प्रयास के लिए संगठन के पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके इस कार्य की …

Read More »

ऑनलाइन प्लेटफार्म के माघ्यम से अनवरत जारी रखें शैक्षणिक यात्रा

महाराजा गंगासिंह मेमोरियल व्याख्यानमाला , गांव-ढाणियों में रहने वाले युवा भी उच्च शिक्षा से न रहें वंचित ऑनलाइन प्लेटफार्म के माघ्यम से अनवरत जारी रखें शैक्षणिक यात्रा – राज्यपाल राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि आने वाले समय में परिस्थितियों के अनुरूप विद्यार्थियों को अध्ययन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए शिक्षक एक ऐसी कार्ययोजना तैयार करें जिससे गांव व ढाणी तक रहने वाला विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित न रहे। विश्वविद्यालयां से यह अपेक्षा है कि वे ऐसे शोध कार्य करें, जिससे विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण केन्द्र साबित हो और शोध के ऐसे …

Read More »

एक संघर्षमयी गाथा की परिणती हैं महात्मा गांधी

महात्मा गांधी की जयंती पर दीपोत्सव एक संघर्षमयी गाथा की परिणती हैं महात्मा गांधी, महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक – राज्यपाल राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि सत्‍य और अहिंसा के बल पर देश की आजादी में अपना सर्वस्‍व अर्पण करने वाले भारतभूमि पर अवतरित साधारण से मानव मोहन का असाधारण महात्‍मा बनना यूं ही नहीं सम्‍भव होता वरन् यह त्‍याग, करुणा, दया, अहिंसा जैसे मूल्‍यों पर आधारित एक संघर्षमयी गाथा की परिणति है। गांधी विचार ही नहीं वरन् व्‍यवहार भी है। राज्यपाल श्री मिश्र शुक्रवार को यहां राजभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150 …

Read More »

मानवीय संवेदनाओं के साथ आधुनिक तकनीक के उपयोग की आवश्यकता

आत्मनिर्भर भारत मिशन का शुभारम्भ: मानवीय संवेदनाओं के साथ आधुनिक तकनीक के उपयोग की आवश्यकता, जनजागरण के लिए निरन्तरता आवश्यक – राज्यपाल राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि जनजागरण के लिए निरन्तरता आवश्यक है। कोरोना वैश्विक महामारी की समाप्ति के लिए लोगों को निरन्तर सावचेत करना होगा। राज्यपाल ने कहा कि मानवीय संवेदनाओं के साथ आधुनिक तकनीक के उपयोग की आज आवश्यकता है। जीवन में स्वदेशी अपनाने पर पूरा जोर देना होगा। जीवन के लिए जो आवश्यक है, उसे स्थानीय स्तर पर ही तैयार करना होगा और उसकी गुणवत्ता को भी बनाना होगा। आज नई चुनौती लोकल के …

Read More »

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री के आदर्श आज भी प्रांसगिक

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, दोनों महापुरूषों को नमन, उनके आदर्श आज भी प्रांसगिक- राज्यपाल राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि महात्मा गाँधी को उनके कार्यों ने इतनी ऊंचाई प्रदान की हैं कि आज उनके जन्म के 150 वर्ष बाद भी हमें उनके आदर्शों से न केवल प्रेरणा मिल रही है बल्कि भावी पीढ़ी के लिए भी इसमें संदेश निहित हैं। गाँधी जी ने स्वतंत्र भारत में अपने जीवन का बहुत कम समय व्यतीत किया। इसके बावजूद हम देखते हैं कि आज देश का विकास और विकास की संकल्पना उनके स्वदेशी …

Read More »

सभी वर्गों को साथ लेेकर आगे बढ़े

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास़्त्री की जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को अपने संदेश में कहा है कि महात्मा गांधी ने न्याय, करूणा, प्रेम, सत्य और अहिंसा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। श्री मिश्र ने कहा कि शास्त्री जी सादगी वाले व्यक्ति थे, उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया था। शास्त्री जी ने किसानों और सेना का मनोबल बढाया था। हमे गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्शो को जीवन में उतार कर ऐसे भारत के निर्माण में भागीदारी निभानी हंै, जो समाज के सभी वर्गों को …

Read More »

राष्ट्रपति को राज्यपाल की बधाई

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद को राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने जन्म दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने राष्ट्रपति श्री कोविंद को उनके 75वें जन्म दिवस पर आज दूरभाष पर बधाई और शुभकामना दी। राज्यपाल श्री मिश्र ने राष्ट्रपति को भेजे संदेश में उनके सुदीर्घ एवं स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी है।

Read More »

राज्यपाल ने शिक्षा मंत्री श्री डोटासरा को बधाई दी

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राज्य के शिक्षा मंत्री श्री गोविंद सिंह डोटासरा को उनके जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल श्री मिश्र ने आज प्रातः श्री डोटासरा से दूरभाष पर बात कर उन्हें स्वस्थ व सुदीर्घ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

Read More »