कोरोना से मुक्ति हेतु नवरात्रि में पूरे नौ दिन तक दुर्गा सप्तशती और रामायण का पाठ किया राज्यपाल ने राजभवन में लोक कल्याण के लिए की ईशकृवन्दना राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने पूजा, अर्चना और हवन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की राज्यपाल श्री कलराज मिश्र और राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र ने रविवार को यहां सपरिवार राजभवन स्थित राज राजेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। राज्यपाल श्री मिश्र ने अपनी पत्नी सत्यवती मिश्र सहित शिव मंदिर परिसर में ही हवन पूजन और कन्या पूजन भी किया। …
Read More »News
विजयदशमी पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने विजयदशमी पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होने विजयादशमी पर प्रदेशवासियों की समृद्धि, संपन्नता और खुशहाली की कामना की है।
Read More »जन्म दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं
केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री को जन्म दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री अनुराग ठाकुर के जन्म दिवस पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री मिश्र ने अपने शुभकामना संदेश में श्री ठाकुर के सुखद, संपन्न और मंगलमय जीवन की कामना की है। — श्री पुनिया को राज्यपाल की बधाई एवं शुभकामनाएं राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने आमेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सतीश पुनिया को उनके जन्म दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने श्री पुनिया को अपने कर्म के प्रति समर्पित ऊर्जावान, सौम्य व्यक्तित्च का बताते हुए उनके …
Read More »नवाचारों को अपनाते विश्वविद्यालय अपने यहां उत्कृष्ट शोध केंद्र विकसित करे
राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किए जाने पर तीन दिन तक हुआ गहन मंथन तीन दिन में 26 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से व्यक्तिशः राज्यपाल श्री मिश्र ने किया ऑनलाइन संवाद पत्रकारिता एवं जनसंचार के ऐसे पाठयक्रम बने जिनसे जीवन मूल्यों की शिक्षा मिल सके नवाचारों को अपनाते विश्वविद्यालय अपने यहां उत्कृष्ट शोध केंद्र विकसित करे स्वास्थ्य शिक्षा शिक्षण में सभी चिकित्सा पद्धतियों की बुनियादी समझ वाले पाठयक्रम बने- राज्यपाल राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में पत्रकारिता एवं जनसंचार की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसे ध्यान में रखते हुए पत्रकारिता एवं …
Read More »राज्यपाल की संवेदना
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बैंगलौर के राजस्थान मूल निवासी तथा राज्यपाल रिलिफ फण्ड के सदस्य रहे उद्योगपति और समाजसेवी श्री केसरीमल बुरड़ के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। श्री मिश्र ने स्व.बुरड़ के समाजसेवा के लिए दिये अवदान को स्मरण करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए वह सदा तत्पर रहते थे। स्व.बुरड़ ने राज्यपाल रिलिफ फण्ड में सदस्य रहते भी समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध होकर सदा कार्य किया। उन्होंने ईश्वर से स्व.बुरड़ की आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिजनों को यह भारी दुःख सहने करने की शक्ति प्रदान करने की …
Read More »कोरोना बचाव किट वितरीत
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने आज यहां राजभवन में पदस्थापित अधिकारियों को ‘कोरोना बचाव कीट’ प्रदान किये। श्री मिश्र ने अपने सचिव श्री सुबीर कुमार और प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्द राम जायसवाल को प्रतीक रूप में यह कीट प्रदान करने की पहल की। राजभवन में कार्यरत डाॅ. राजीव सोनी ने बताया कि राजभवन के अधिकारियों के लिए गुलाब कौशल्या चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा यह कोरोना बचाव कीट प्रदान किये गये हैं।
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र ने गृहमंत्री श्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह को उनके ़जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्री मिश्र ने आज अपने यहां से भेजे संदेश में कहा कि श्री शाह का व्यक्तित्व प्रेरणास्पद है। उन्होंने श्री अमित शाह को कर्मठ, लगनशील एवं राष्ट्र के लिये प्रतिबद्ध व्यक्तित्व बताते जनप्रिय राजनेता के साथ उनके कुशल संगठनकर्ता की छवि की भी सराहना की। राज्यपाल श्री मिश्र ने स्वयं और राजस्थान के नागरिकों की ओर से जन्म दिवस पर श्री शाह के सुदीर्घ, स्वस्थ और ऊर्जावान जीवन की स्वस्तिकामना की।
Read More »आईसीएआर व वीसीआई द्वारा आने वाली प्रस्तावित रिपोर्ट अनुरूप नई शिक्षा नीति लागू करने की हो तैयारी
आईसीएआर व वीसीआई द्वारा आने वाली प्रस्तावित रिपोर्ट अनुरूप नई शिक्षा नीति लागू करने की हो तैयारी ऐसे पाठयक्रम विकसित करें जिनसे कृषि-पशुपालन क्षेत्र में प्रदेश का तेजी से विकास हो सके कृषि एवं पशु चिकित्सा-विज्ञान में शोध एवं अनुसंधान में उच्च गुणवत्ता स्थापित हों- राज्यपाल राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कृषि एवं पशु पालन को अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा है कि प्रदेश के कृषि एवं पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय अपने यहां ऐसे व्यावसायिक पाठयक्रम विकसित करें जिनसे इस क्षेत्र में प्रदेश का तेजी से विकास हो सके। उन्होंने कृषि एवं पशु …
Read More »विश्वविद्यालय भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते अपना ‘विजनरी व्यू’ तैयार करे
विश्वविद्यालय भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते अपना ‘विजनरी व्यू’ तैयार करे विश्वविद्यालय उपलब्ध संसाधनों का समुचित सदुपयोग कर अपने आर्थिक स्त्रोत बढाएं ‘आत्मनिर्भर भारत’ की सोच से बनी नई शिक्षा नीति की भावना समझते हो व्यावहारिक क्रियान्वयन राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने में राजस्थान बने अग्रणी-राज्यपाल राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को व्यावहारिक रूप में लागू करने में राजस्थान अग्रणी बने। उन्होंने विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को नई शिक्षा नीति के बिन्दुओं का बारीकी से अध्ययन कर उसे लागू करने और उसी के अनुरूप प्रदेश में भविष्य की शिक्षा का स्वरूप निर्धारित …
Read More »उत्तरप्रदेश सरकार में श्रम एवं सेवायोजन परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष श्री रघुराज सिंह से मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार को यहां राजभवन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सी.आर. चौधरी एवं उत्तरप्रदेश सरकार में श्रम एवं सेवायोजन परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष श्री रघुराज सिंह ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से इनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra