राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश के ख्यातिनाम मूर्तिकार, पदमश्री श्री अर्जुन प्रजापति के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व. श्री प्रजापति ने राजस्थान की कला-संस्कृति को अपनी मूर्तिकला में गहरे से जिया है। उन्होंने स्व. प्रजापति की बणीठणी, देश के महापुरूषों और प्रेरणा देने वाले व्यक्तित्वों की कलाकृतियां की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मूर्तिकला जीवंत शिल्प का अप्रतिम उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि स्व. प्रजापति का मूर्तिशिल्प भारतीय कला को महती देन है। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि स्व. प्रजापति का असमय बिछोह व्यक्तिशः …
Read More »News
दीप पर्व पर राज्यपाल की बधाई और शुभकामनाएं
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने दीप पर्व दीपावली की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने दीप पर्व-धन्नतेरस, रूपचैदस, लक्ष्मीपूजा-दीपावली, गोवर्धनपूजा, अन्नकूट उत्सव तथा भाई-दूज की मंगलकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों के समृद्ध, संपन्न और खुशहाल जीवन की कामना की है। पटाखों से दूरी बनाने की अपील– राज्यपाल श्री मिश्र ने कोविड के इस विकट समय में आम जन को पटाखों से दूरी बनाए रखने की भी अपील की है। उन्होंने कहा कि इस समय पूरा विश्व, देश और हमारा प्रदेश कोरोना महामारी के विकट दौर से गुजर रहा है। हजारों लोग इस महामारी से काल के ग्रास बन गए …
Read More »विज्ञान, तकनीकी तथा विशिष्ट ज्ञान के पाठ्यक्रम हिंदी में भी तैयार हों
राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर ऑनलाइन आयोजित हुई संगोष्ठी विश्वविद्यालय पाठ्यक्रमों को रूचि कर बनाने के प्रयास करें शोध एवं अनुसंधान की मौलिक सोच की संस्कृति विकसित हो विज्ञान, तकनीकी तथा विशिष्ट ज्ञान के पाठ्यक्रम हिंदी में भी तैयार हों – राज्यपाल राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने विश्वविद्यालयों को अपने यहां विज्ञान एवं तकनीकी तथा विशिष्ट ज्ञान के क्षेत्रों के पाठ्यक्रम अंग्रेजी के साथ हिन्दी में भी विकसित किए जाने का आह्वान किया हैं। उन्होंने शिक्षण संस्थाओं को कला, साहित्य और संस्कृति से जुड़े विषय विशेषज्ञों को अपने यहां बतौर अतिथि व्याख्याता बुलाने और उनसे विद्यार्थियों को रू-ब-रू कराने के साथ …
Read More »उद्योग परिसंघ लोकल नवाचारों, डिज़ायन और अनुसंधानों की पहचान कर उन्हें आगे लाएं
अनुसंधान विकास एवं नवाचारों से औद्योगिक विकास विषयक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित राज्यपाल ने अनुसंधान और डिज़ाइन के नवाचारों को प्रोत्साहित करने वाली संस्थागत प्रणाली विकसित करने का किया आह्वान उद्योग परिसंघ लोकल नवाचारों, डिज़ायन और अनुसंधानों की पहचान कर उन्हें आगे लाएं -राज्यपाल राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उद्योगों को अपने यहां पर अनुसंधान और डिजाइन के नवाचारों को प्रोत्साहित करने वाली संस्थागत प्रणाली विकसित करने का आह्वान किया है। उन्होंने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) को राज्यों में नवीनतम अनुसंधान और डिज़ाइन पेटेंट कराने के लिए उद्यमियों को प्रेरित करने की नीति पर कार्य करने पर जोर दिया है। उन्होंने …
Read More »राज्यपाल की उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर बधाई
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देव भूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर बधाई दी हैं। श्री मिश्र ने आज यहां जारी अपने संदेश में उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर वहां के निवासियों के समृद्ध-संपन्न और खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं दी है।
Read More »राज्यपाल की पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री आडवाणी को जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन के अवसर पर रविवार को व्यक्तिशः फोन पर संवाद कर बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री मिश्र ने अपने बधाई संदेश में श्री आडवाणी को राष्ट्र के लिए समर्पित सोच के दृढ़निश्चयी व्यक्तित्व के धनी बताते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।
Read More »संयुक्त राष्ट्र संघ वैश्विक शासन व्यवस्था के लिए करे आत्ममंथन
विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का ‘ग्लोबल गवर्नेंस: ए पोस्ट-कोविड इम्परेटिव’ ऑनलाइन सम्मेलन आयोजित राजस्थान के राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने दिया मुख्य अतिथि के रूप में संबोधन संयुक्त राष्ट्र संघ वैश्विक शासन व्यवस्था के लिए करे आत्ममंथन, भारत को मिले निर्णायक भूमिका ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भारतीय सोच हो सकती है बेहतरीन विश्व शासन की कुंजी विश्व सरकार, विश्व संसद और विश्व न्यायालयों की स्थापना के लिए हो कार्य -राज्यपाल राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि कोविड के इस दौर में मानव मूल्यों पर ही खतरा नहीं मंडराया है बल्कि वैश्विक शासन व्यवस्था पर भी प्रश्न खड़े हुए हैं। …
Read More »राज्यपाल से आर.पी.एस.सी. सदस्य श्री राठी की शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से आज यहां राजभवन में राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. जसवंत राठी ने मुलाकात की। राज्यपाल से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल श्री मिश्र को श्री राठी ने इस अवसर पर अपनी लिखी पुस्तक ‘मेरा युद्ध कैंसर विरुद्ध‘ की प्रति भी भेंट की। इसमें उन्होंने कैंसर से अपनी लड़ाई के अनुभव पाठकों से साझा किए हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य श्री राठी को बधाई और शुभकामनाएं दी।
Read More »राज्यपाल से पूर्व मुुख्यमंत्री की शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से आज यहां राजभवन में पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने मुलाकात की। राज्यपाल से श्रीमती राजे की यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »राज्यपाल से पुलिस महानिदेशक की शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से आज यहां राजभवन में प्रदेश के नव नियुक्त पुलिस महानिदेशक श्री एम. एल. लाठर ने मुलाकात की। राज्यपाल से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल ने श्री लाठर को प्रदेश में शांति एवं प्रभावी कानून व्यवस्था के लिए निर्देश दिए। उन्होंने सोशल पुलिसिंग के अंतर्गत कोरोना नियंत्रण के लिए मास्क लगाने की अनिवार्यता को सभी स्तरों पर लागू करवाने में भी पुलिस को और बेहतरीन कार्य किये जाने पर जोर दिया। श्री मिश्र ने उम्मीद जताई कि कानून एवं शांति व्यवस्था के साथ अपराध नियंत्रण के लिए राज्य में श्री लाठर पुलिस प्रशासन के लिए …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra