राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से आज यहां राजभवन में प्रदेश के मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य ने मुलाकात की। मुख्य सचिव बनने के बाद श्री आर्य की राज्यपाल से यह शिष्टाचार भेंट थी। मुख्य सचिव को पदभार ग्रहण करने की बधाई देते हुए राज्यपाल श्री मिश्र ने प्रदेश में कोरोना नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की रणनीति पर कार्य करने, कोरोना से बचाव के लिये मास्क लगाने, दो गज की दूरी बनाए रखने, स्वच्छता आदि को अपनाने के लिए जागरूकता अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विशेष कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने प्रदेश में उच्च शिक्षा में गुणवत्ता …
Read More »News
राज्यपाल से प्रधान मुख्य वन संरक्षक की शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हेड ऑफ फोरेस्ट फोर्स) श्रीमती श्रुती शर्मा ने मुलाकात की। उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल ने श्रीमती शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वन एवं वन्य जीव तथा पारिस्थिकी संरक्षण के लिए प्रभावी कार्य योजना के तहत वह कार्य करेंगी। राज्यपाल ने जनजातीय क्षेत्रों में वन उपज तथा उनके वनधिकारो पर भी उनसे चर्चा की।
Read More »पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को राज्यपाल की श्रद्धांजलि
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि निडर व्यक्तित्व की वह दूरदर्शी ऐसी प्रधानमंत्री थी, जिनके कारण ही भारत-पाकिस्तान युद्ध में देश को विजय मिली। बांग्लादेश के स्वतंत्र राष्ट्र रूप में अस्तित्व में आने में भी उनकी महत्ती भूमिका रही। श्री मिश्र ने इंदिरा गांधी को सशक्त महिला प्रधानमन्त्री बताते हुए देश हित में उनके व्यक्तित्व से सीख लेने का आह्वान किया है।
Read More »राष्ट्रीय एकता के अग्रदूत स्व. पटेल को भावभीना स्मरण किया
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राष्ट्रीय एकता के अग्रदूत और अखंड भारत के निर्माता सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म-जयंती पर उन्हें भावभीना स्मरण किया। उन्होंने स्व. पटेल को नए भारत का शिल्पी बताते हुए कहा कि छोटी-बड़ी 565 रियासतों का भारतीय संघ में विलीनीकरण करके उन्होंने अखण्ड भारत का विश्वभर में अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। श्री मिश्र ने राजभवन में शनिवार को स्व. पटेल की छवि पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने देश के एकीकरण में उनके योगदान के लिए उन्हें नमन करते हुए उन्हें याद किया। राज्यपाल ने कहा कि देश की एकता के सूत्रधार भारत रत्न स्व. पटेल …
Read More »राज्यपाल की बारावफात पर बधाई
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने पैगंबर मोहम्मद के जन्म दिन ईद-ए-मिलादुन नबी (बारावफात) के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। अपने संदेश में श्री मिश्र ने पैगंबर मोहम्मद के आदर्शों को आत्मसात करने पर जोर देते हुए अमन और शांति के लिए कार्य करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पैगंबर मोहम्मद के विचारों को अपनाते हुए समाज में भाईचारे, सद्भाव और सार्वभौमिक कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए।
Read More »राज्यपाल की शोक संवेदना
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री श्री केशुभाई पटेल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। आज यहां अपनी श्रद्धांजलि में श्री मिश्र ने कहा कि गुजरात की प्रगति में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिजनो को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की कामना की है।
Read More »कौशल विकास के साथ संवैधानिक जागरूकता समय की सबसे बड़ी आवश्यकता
राजुवास में संविधान पार्क एवं कौशल विकास केन्द्र की हुई स्थापना राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने किया बीकानेर स्थित विश्वविद्यालय में ऑनलाइन शिलान्यास कौशल विकास के साथ संवैधानिक जागरूकता समय की सबसे बड़ी आवश्यकता माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र जी ने कहा है कि युवाओं में कौशल विकास के साथ संवैधानिक जागरूकता आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि कृषि और पशुपालन एक दूसरे के पूरक है। इस दृष्टि से पशुचिकित्सा विश्वविद्यालय पशुपालन के कारगर उपायों के साथ विद्यार्थियों में कौशल उन्नयन और क्षमता विकसित करने के लिए भी निरन्तर प्रयास करें। श्री मिश्र जी आज …
Read More »राज्यपाल से मुख्य सूचना आयुक्त की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार को यहां राजभवन में राजस्थान राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त श्री आशुतोष शर्मा ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से श्री शर्मा की यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »राज्यपाल को पुलिस फ्लैग का पोट्रेट भेंट
राज्याल श्री कलराज मिश्र को सोमवार को यहां राजभवन में आई.बी. के अतिरिक्त निदेशक श्री के.सी. मीणा ने पुलिस फ्लैग का पोट्रेट भेंट किया। पुलिस के शहीद हुए जवानों की याद में मनाए जा रहे पुलिस स्मृति दिवस के संबंध में उन्होंने राज्यपाल श्री मिश्र को पुलिस फ्लैग की यह स्मृति भेंट की।
Read More »वैदिक ज्ञान आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने वेद विद्यापीठ के डिजिटल प्लेटफार्म का किया लोकार्पण वैदिक ज्ञान से वृक्षपूजा, प्रकृति और पर्यावरण प्रेम की अतीत की हमारी धरोहर संरक्षण पर दिया जोर जनजातीय धरोहर का वैदिक ज्ञान से हो वैज्ञानिक रूप में संरक्षण वैदिक ज्ञान आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता- राज्यपाल राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है जनजातीय धरोहर को वैज्ञानिक रूप में संरक्षित करने के लिए वैदिक ज्ञान आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने वेद विद्यापीठ के जरिए प्राचीन भारतीय ज्ञान को वैज्ञानिक रूप में सहेजे जाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि वेद ईश्वर प्रदत्त …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra