Thursday , 21 May 2026

News

पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सी.आर. चौधरी से मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार को यहां राजभवन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सी.आर. चौधरी ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से इनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

विलुप्त होती स्थानीय कलाओं और कलाकारों के संरक्षण के लिए हो प्रभावी कार्य

राज्यपाल श्री मिश्र ने ली पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की विशेष ऑनलाइन समीक्षा बैठक सभी की समुचित सहभागिता से हो गतिविधियां का क्रियान्वयन विलुप्त होती स्थानीय कलाओं और कलाकारों के संरक्षण के लिए हो प्रभावी कार्य -राज्यपाल राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कलाओं के संरक्षण, कलाकारों के प्रोत्साहन के साथ ही सांस्कृतिक गतिविधियां के क्रियान्वयन में सभी की समुचित सहभागिता रखे जाने का आह्वान किया है। उन्होंने पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक कला केन्द्र की संचालन और कार्यकारी समिति में किए जाने वाले परिवर्तन में सभी की समुचित भागीदारी सुनिश्चित किए जाने के साथ ही इन दोनों समितियों को और अधिक प्रभावी …

Read More »

नवरात्रि स्थापना दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने नवरात्रि स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नवरात्रा नौ दिनों तक चलने वाली शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की पूजा का पावन पर्व है। उन्होंने कहा कि नवरात्रा जीवन में उचित एवं पवित्र कार्य करने और सदाचार अपनाने को प्रेरित करता है। उन्होंने इस पर्व पर कामना की कि मां दुर्गा प्रदेशवासियों में रचनात्मक ऊर्जा प्रदान करे। राज्य में सदा शांति, सद्भाव और सकारात्मकता का वातावरण बना रहे।

Read More »

कर्तव्यों प्रति लोगों का जागरूक होना आवश्यक- राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि कत्र्तव्यों के प्रति लोगों का जागरूक होना आवश्यक है। समाज में मानवता का वातावरण बनाने के लिए युवा पीढ़ी को कत्र्तव्यों का ज्ञान कराना होगा। श्री मिश्र ने कहा कि देश की एकता, अखण्डता व सामाजिक समरसता के लिए लोगों को कत्र्तव्यों का निर्वहन करना ही होगा। राज्यपाल श्री मिश्र बुधवार को यहां राजभवन से वीडियो कान्फ्रेन्स द्वारा आयोजित कानपुर के सेठ आनन्दराम जैपुरिया विद्यालय के काॅॅम्फेस्ट- 2020 समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र का विद्यालय समिति द्वारा अभिनन्दन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया …

Read More »

सामाजिक समरसता और सामंजस्य भाव के साथ जनजाती क्षेत्र का विकास हो

जनजाती क्षेत्र के लोगों को अनुभव कराएं कि वे मुख्यधारा से जुड़े हैं सामाजिक समरसता और सामंजस्य भाव के साथ जनजाती क्षेत्र का विकास हो महाराष्ट्र मॉडल का परीक्षण कर उसे लागू किए जाने के भी दिए निर्देश कोचिंग संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त सफल जनजाती युवाओं की सूची बना उनका सम्मेलन हो ताकि दूसरों को भी मिले प्रेरणा जनजाती क्षेत्रों में पैरामेडिकल और शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए – राज्यपाल राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि राज्य सरकार स्तर पर जनजातीय क्षेत्र के लोगों को यह अनुभव कराना जरूरी है कि वे मुख्यधारा से जुड़े …

Read More »

प्लाज्मा दान करने के लिए राज्यपाल की लोगों से अपील

प्लाज्मा दान करने के लिए राज्यपाल की लोगों से अपील इण्डियन रेडक्राॅस सोसायटी प्लाज्मा दान में समन्वयक की भूमिका निभायें राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्रदेशवासियों से प्लाज्मा दान करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि प्लाज्मा दान करने के लिए लोग आगे आयें ताकि कोविड़ से ग्रसित गम्भीर मरीजों को प्लाज्मा थैरेपी से जीवनदान मिल सके। राज्यपाल ने कहा है कि प्लाज्मा दान करने का तरीका बहुत आसान है। प्लाज्मा दान करने वाले व्यक्ति का रक्त नही लिया जाता है। प्लाज्मा दान करने वाले व्यक्ति का रक्त एक मशीन से निकलकर साथ ही साथ उसी व्यक्ति के …

Read More »

घटनाओं की जांच होगी, दोषियों को सजा मिलेगी

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शनिवार को प्रातः मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से दूरभाष पर करौली में पुजारी को जिंदा जलाने , बाड़मेर में नाबालिग से बलात्कार सहित प्रदेश की कानून एवं व्यवस्था के बारे में चर्चा की। राज्यपाल श्री मिश्र ने मुख्यमंत्री श्री गहलोत से इन घटनाओं पर चिंता जताई । मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को बताया कि इन सभी घटनाओं का राज्य सरकार ने संज्ञान में ले लिया है। घटनाओं की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है । दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा । सभी घटनाओं पर पूरी जांच के साथ कार्रवाई की जायेगी। राज्यपाल को मुख्यमंत्री ने …

Read More »

राज्यपाल की प्रदेशवासियों से अपील

राज्यपाल की प्रदेशवासियों से अपील कोविड-19 से बचाव के उपायों को अपनाने की लें प्रतिज्ञा हाथ धोंये बार-बार, सही से पहनें मास्क और निभायें दो गज की दूरी संकल्प का यह अभियान जनता का आन्दोलन बनना चाहिए मास्क नही तो प्रवेश नही नारे को व्यावहारिक रूप प्रदान करें राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्रदेशवासियों से कोविड-19 से बचाव के उपायों को अपनाने की प्रतिज्ञा लेने की अपील की है। राज्यपाल ने लोगों से कहा है कि सही से मास्क पहनें। शारीरिक दूरी का पालन करें। हाथों की स्वच्छता को बनाये रखें। कोरोना वैश्विक महामारी से बचने के इन उपायों का …

Read More »

केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान के आकस्मिक निधन पर संवेदना

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान के आकस्मिक निधन पर संवेदना व्यक्त की हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा है कि वे कुशल जनप्रतिनिधि थे। उनके निधन से देश की राजनीति में अपूर्णनीय क्षति हुई है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमात्मा से प्रार्थना की है।

Read More »

वायु सेना दिवस पर राज्यपाल ने दी बधाई

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने वायु सेना दिवस पर एयर चीफ मार्शल आर.के.एस. भदोरिया और सभी सैनिको को बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल श्री मिश्र ने एयर चीफ मार्शल को भारतीय वायु सेना के 88 वें स्थापना दिवस पर भेजे संदेश में कहा है कि भारत की वायु सेना की क्षमताएं बेहतर हैं। हमें नई और आधुनिकतम तकनीक के साथ नवीन संभावनाएं तलाशनी होगीं। राज्यपाल ने कहा है कि भारतीय वायु सेना निरन्तर प्रगति करे। प्रत्येक सैनिक का मनोबल बना रहे और हर लक्ष्य पर विजय हासिल हो।

Read More »