Thursday , 21 May 2026

News

राज्यपाल की प्रदेशवासियों से अपील

मास्क लगायें और सामाजिक दूरी बनाये रखें – राज्यपाल यह अभियान वास्तव में जनता का आंदोलन होना चाहिए मास्क पहनने और उचित दूरी बनाये रखने का संकल्प लें लोग राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्रदेश में कोरोना के लगातार होते विस्तार और प्रतिदिन मरीजों की बढ़ती संख्या के प्रति गहरी चिंता जताई है। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से मास्क लगाने और सामाजिक दूरी बनाये रखने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में मास्क और दो गज दूरी रखने के लिए जन आन्दोलन की शुरूआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस 2 अक्टूबर से होगी। इस आन्दोलन के दौरान आम …

Read More »

राज्यपाल की संवेदना

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के पिता श्री कृष्ण बिरला के आकस्मिक निधन पर संवेदना व्यक्त की हैं। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमात्मा से प्रार्थना की है।

Read More »

उत्कृष्ट विश्वविद्यालय को मिलेगा चांसलर अवार्ड

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र की पहल पर प्रदेश में नई शुरूआत विश्वविद्यालयों में होगी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और प्रदेश में बनेगा उच्च शिक्षा का नया माहौल राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र प्रदेश के राज्य वित्त पोषित विश्वविद्यालयों में से उत्कृष्ट विश्वविद्यालय को चांसलर मैडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान करेगे। राज्य में इस तरह का यह पहला प्रयास है। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा है कि इससे विश्वविद्यालयों में शिक्षा का नया माहौल बनेगा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होगी। इससे राज्य के युवा वर्ग को लाभ मिलेगा और विश्वविद्यालयों का बेहतर तरीके से विकास होगा। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के …

Read More »

स्वर्गीय जसवंत सिंह का देश व प्रदेश की राजनीति में विशेष महत्व था

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री जसवंत सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहां है कि स्वर्गीय जसवंत सिंह का देश व प्रदेश की राजनीति में विशेष महत्व था । वे प्रखर वक्ता, मिलनसार और कुशल जनप्रतिनिधि थे। उनके निधन से राजस्थान और देश ने एक राजनीतिज्ञ व सपूत को खो दिया है । राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि स्वर्गीय श्री सिंह ने देश के विदेश मंत्री , रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री और योजना आयोग के उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राज्यपाल …

Read More »

विश्व पर्यटन दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने विश्व पर्यटन दिवस पर लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं । राज्यपाल श्री मिश्र ने अपने संदेश में कहां है कि ” पर्यटन श्रम प्रधान उद्योग है। सामाजिक व आर्थिक समस्याओं के निराकरण के साथ देश की एकता , परंपरा , संस्कृति और प्राकृतिक वातावरण को बनाए रखने में पर्यटन उद्योग की भूमिका महत्वपूर्ण होती है । ” राज्यपाल ने कहां है कि ” राजस्थान प्राचीन सभ्यताओं का केंद्र है । यहां की सांस्कृतिक विरासत, हस्तशिल्प, लोक कलाएं, कला व संस्कृति की पहचान विश्व स्तर पर पहुंची है। ” राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा …

Read More »

दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए- राज्यपाल

डूंगरपुर में उपद्रव और हिंसा राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से चर्चा की राज्यपाल ने वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाया राजभवन राज्यपाल ने प्रमुख सचिव और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक से ली जानकारी और दिए निर्देश राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने डूंगरपुर में हुए उपद्रव और हिंसा पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से आज शनिवार को दूरभाष पर चर्चा की। राज्यपाल श्री मिश्र ने शनिवार को सायं प्रमुख सचिव गृह श्री अभय कुमार और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था श्री सौरभ श्रीवास्तव को राजभवन बुलाया और उन्हें इस हिंसा पर तत्काल नियंत्रण के लिए निर्देश दिए । राज्यपाल श्री मिश्र ने निर्देश देते …

Read More »

अन्त्योदय की संकल्पना ही वास्तविक मानवीयता है

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का एकात्ममानववाद आज भी प्रासंगिक है। भारतीयता पर आधारित समाज की व्यवस्था के लिए एकात्ममानववाद का होना आवश्यक है। इस वाद को व्यावहारिक तरीके से धरातल पर लागू करना आज की जरूरत है। राज्यपाल ने कहा कि जिस प्रकार व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए प्राणायाम की आवष्यकता होती है, उसी प्रकार समाज की स्वस्थता के लिए अर्थायाम का होना आवश्यक है। पंडित जी कहते थे कि अर्थ से कोई व्यक्ति वंचित नही होना चाहिए। समाज में सभी का विकास होना आवष्यक है। इसके लिए समाज में सभी को …

Read More »

बौद्धिक परिवर्तन का आधार है नई शिक्षा नीति

विकास के स्पेक्ट्रम में होंगे गुणात्मक परिवर्तन… नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति निश्चित ही छात्रों को सशक्त बनाएगी। यह भारत को वर्तमान की चुनौतियों और भविष्य की उम्मीदों को प्राप्त करने में मदद करेगी एवं वास्तविक रूप में पूरे देश की नीति होगी। नीति का लक्ष्य सकल घरेलू उत्पाद में शिक्षा खर्च को 6 प्रतिशत करना है, लेकिन संसाधन की कमी, अर्थव्यवस्था में विकास की आवश्यकताओं की प्रतिस्पर्धा आदि के कारण यह राशि जुटाना मुश्किल हो सकता है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि दुनिया की सारी दौलत भी एक छोटे से भारतीय गांव की मदद नहीं कर सकती जब तक …

Read More »

प्राचीन ज्ञान को आधुनिक शिक्षा से जोडने पर आम जन होगा संस्कारित

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि बहुविषयी शिक्षा, सम्पूर्ण विकास, जड़ से जग तक, मानव से मानवता तक की बात राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में समावेषित है। नई शिक्षा नीति में आधुनिक शिक्षा से प्राचीन भारतीय ज्ञान को जोडने से आम जन संस्कारित होगा। शिक्षा के साथ संस्कार का होना आवश्यक है। राज्यपाल ने कहा कि भारत में सांस्कृतिक रूप से बेशुमार भाषाओं और बोलियों के साथ-साथ, शास्त्रीय नृृत्य एवं संगीत, लोक कला की विकसित परंपराएं, उम्दा वास्तु कला सहित जीवन के सभी क्षेत्रों में भारत की समग्रता, भारतीय संस्कृति में विविधता में एकता को प्रदर्शित करती है। …

Read More »

उद्यमिता विकास के लिए युवाओं को आत्मविश्वासी बनाना होगा- राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत वर्तमान परिप्रेक्ष्य में समीचीन हैं। आत्म निर्भर भारत एवं आर्थिक दृष्टिकोण से सषक्त भारत की कल्पना को साकार करने के लिए सभी को प्रयास करने होंगे। आज के इस समय में उद्यमिता विकास के लिए युवाओं में आत्मविश्वास पैदा करना होगा। युवाओं को आत्मनिर्भर भारत में भागीदार बनाने के लिए लोगों को उनमें आत्मविश्वास पैदा करना होगा। इससे भारत आत्मनिर्भर बनेगा, सम्पन्न बनेगा। राज्यपाल श्री मिश्र रविवार को यहां राजभवन से जन चेतना मंच द्वारा आयोजित स्व सुन्दर सिंह भण्डारी जन्म शताब्दी और व्याख्यानमाला समारोह को वीडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम …

Read More »