राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शनिवार को राजस्थान महामारी (संशोधन) विधयेक 2020 को अपनी मंजूरी दे दी। राज्यपाल की अनुमति के साथ ही अब इस विधयेक के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों कार्य स्थल,सामाजिक-राजनीतिक आयोजन, लोक और निजी परिवहन स्थल, समारोह में बगैर मास्क व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह एकत्र नहीं हो सकेगा। राज्यपाल श्री मिश्र द्वारा मंजूरी के साथ ही राजस्थान में यह विधयेक लागू हो जाएगा।
Read More »News
उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री की शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से आज यहां राजभवन में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से इनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »किसान इस देश के अन्नदाता हैं, उनके हित में सभी मिलकर कार्य करें
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने लाभकारी और उन्नत खेती, फसल भंडारण के लिए विश्व स्तर पर होने वाले नवाचारों, फसल विपणन के नवीनतम अपनाए जा रहे तरीकों आदि से किसानों को अधिकतम लाभान्वित करने हेतु कृषि विश्वविद्यालयों को विशेष भूमिका निभाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि किसान इस देश के अन्नदाता हैं, उनके हित में सभी मिलकर कार्य करें। राज्यपाल आज यहां राजभवन से कोटा कृषि विश्वविद्यालय के ऑनलाइन चतुर्थ दीक्षांत समारोह और संविधान पार्क के ई-शिलान्यास कार्यक्रम में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कृषि शिक्षा, अनुसंधान और विस्तार को सशक्त किए जाने हेतु विश्वविद्यालय ऐसे …
Read More »स्वस्थ विचार प्रक्रिया के लिए पुस्तकीय अध्ययन जरूरी
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि पुस्तकें बौद्धिक स्तर पर विद्यार्थियों को संपन्न ही नहीं करती बल्कि निरंतर नये ज्ञान प्राप्ति के लिए भी प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि पुस्तकीय अध्ययन से हमारी विचार प्रक्रिया को गति मिलती है। उन्होंने कहा कि पुस्तक किसी के पास होना अलग बात है परन्तु उसको पढ़ना अलग। पुस्तकों के अध्ययन के बाद व्यक्ति ज्ञान के प्रकाश में रूपान्तरित हो जाता है। उन्होंने शिक्षण संस्थाओं में पुस्तकालयों के होने को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि संचार प्रौद्योगिकी के बढ़ते प्रभाव के बावजूद छपी पुस्तकों का महत्व कभी कम नहीं होगा। …
Read More »संविधान देश का सर्वोच्च विधान -राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि संविधान देश का सर्वोच्च विधान ही नहीं है बल्कि यह वह पवित्र ग्रंथ है जिससे विश्व के सबसे बड़े हमारे लोकतांत्रिक देश का संचालन होता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में संविधान पार्क की स्थापना से देश के युवाओ में संवैधानिक जागरूकता आएगी। इससे अधिकारों और कर्तव्यों के संतुलन की समझ विकसित होगी श्री मिश्र आज यहां संविधान दिवस पर मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में ऑनलाइन आयोजित संविधान पार्क के शिलान्यास समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में संविधान पार्क की स्थापना के पीछे मंशा यही है कि …
Read More »संविधान दिवस पर राज्यपाल ने दी बधाई और शुभकामनाएं
संविधान मानवीय अधिकारों और कर्तव्यों केे संतुलन का वैश्विक दस्तावेज राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने संविधान दिवस पर देश और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री मिश्र ने संविधान दिवस पर कहा कि भारतीय संविधान विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राष्ट्र भारत के लोकतंत्र संचालन का लिखित कानून ही नहीं है बल्कि भारतीय संस्कृति का गौरव ग्रन्थ है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान मानवीय अधिकारों और कर्तव्यों केे संतुलन का वैश्विक दस्तावेज है। राज्यपाल ने संविधान दिवस पर संवैधानिक मूल्यों, नैतिकता, मर्यादा के साथ संविधान की गरिमा कायम रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन …
Read More »किसानों के परम्परागत ज्ञान, खेती आधारित व्यावहारिक अनुभवों का लाभ कृषि शिक्षा को मिले
श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर का दीक्षान्त समारोह आयोजित युवाओं को कृषि आधारित स्टार्टअप स्थापित करने हेतु विश्वविद्यालय प्रोत्साहित करे कृषि विज्ञान केन्द्रों और कृषि विस्तार शिक्षा को समयानुकूल और प्रभावी किया जाए किसानों के परम्परागत ज्ञान, खेती आधारित व्यावहारिक अनुभवों का लाभ कृषि शिक्षा को मिले खेती अधिक उत्पादक एवं रोजगारोन्मुखी बनाने में कृषि शिक्षा की हो कृषि शिक्षा की हो महती भूमिका – राज्यपाल राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि कृषि उद्यमों में कृषि शिक्षा प्राप्त विद्यार्थियों की भागीदारी बढायी जाने की जरूरत है। उन्होंने भारतीय खेती को अधिक उत्पादक, आकर्षक एवं रोजगारोन्मुखी …
Read More »श्री माणक चंद सुराना के निधन पर शोक संवेदना
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राज्य के पूर्व वित्त मंत्री श्री माणक चंद सुराना के निधन के समाचार पर दुःख व्यक्त किया है। आज यहां अपनी शोक संवेदना में उन्होंने स्व. सुराणा को जनप्रिय मंत्री और आर्थिक विषयों के गहन जानकार बताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करने एवं उनके परिवारजनों को यह भारी दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Read More »वरिष्ठ नेता और गुजरात से राज्यसभा सांसद श्री अहमद पटेल के निधन पर संवेदना
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने वरिष्ठ नेता और गुजरात से राज्यसभा सांसद श्री अहमद पटेल के निधन के समाचार पर दुःख व्यक्त किया है। आज यहां अपनी शोक संवेदना में उन्होंने स्व. पटेल को लोकप्रिय नेता बताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करने एवं उनके परिवारजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Read More »राज्यपाल ने कोरोना से बचाव के लिए सजग, सतर्क रहने की अपील की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर गहरी चिंता जताते हुए प्रदेश के लोगों से सजग रहते सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह कोरोना का पीक दौर है, इसलिए आम जन से उनका व्यक्तिश: विनम्र अनुरोध है कि वे कोरोना से बचाव के जारी सरकार के दिशा निर्देशों की पालना करे। उन्होंने घरों से बाहर निकलते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क लगाने को आदत बनाने तथा स्वच्छ्ता को सभी स्तरों पर अपनाने पर जोर दिया है। श्री मिश्र ने अपनी अपील में वैवाहिक समारोहों तथा सार्वजनिक आयोजनों में अधिक भीड़ एकत्र …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra