राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोतीलाल वोरा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। आज यहां जारी अपनी शोक संवेदना में श्री मिश्र ने कहा कि स्व. वोरा जनप्रिय राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिजनों को यह भारी दुःख सहने करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
Read More »News
अल्ट्रा रनर सूफिया खान ने की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से रविवार को यहां राजभवन में राजस्थान की अल्ट्रा रनर सूफिया खान ने मुलाकात कर भाईचारे, एकता, शांति और सद्भाव के उद्देश्य से की जाने वाली अपनी दौड़ के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल श्री मिश्र ने अल्ट्रा रनर सूफिया द्वारा कश्मीर से कन्याकुमारी तक सद्भावना के लिए दौड़ के जरिए किए जाने वाले प्रयासों के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सूफिया को अपने उद्देश्य मंे कामयाब होने की स्वस्तिकामना देते हुए मेडिकल कीट भी भेंट की। मूलतः अजमेर की सूफिया ने एयर होस्टेस की पढ़ाई करने के …
Read More »राज्यपाल की स्व. चतुर्वेदी के निधन पर शोक संवेदना
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय, हरियाणा और महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर के कुलपति रहे सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् प्रो. पी.एल. चतुर्वेदी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। आज यहां जारी अपनी शोक संवेदना में श्री मिश्र ने कहा कि स्व. चतुर्वेदी देश के ऐसे शिक्षाविद् थे जिन्होंने शिक्षण में गुणवत्ता वृद्धि के साथ ही संस्कार निर्माण के लिए भी निरन्तर कार्य किया। उन्होंने स्व. चतुर्वेदी के शिक्षण कार्यों को स्मरण करते हुए कहा कि वह ऐसे शिक्षक थे जिन्होने अपने विद्यार्थियों को ही ज्ञान से आलोकित नहीं किया बल्कि समाज को भी अपने शिक्षण नवाचारों, नीतियों-रीतियों से …
Read More »पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह के निधन पर शोक संवेदना
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उत्तरप्रदेश के गोंडा और बलरामपुर से तीन बार सांसद रहे श्री सत्यदेव सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री मिश्र ने आज यहां जारी अपनी शोक संवेदना में कहा कि लोकप्रिय सांसद स्व. सत्यदेव सिंह ने राजनीति में आदर्श मूल्यों की स्थापना ही नहीं की बल्कि जन सेवा के भी नए प्रतिमान कायम किए। उन्होंने स्व. सिंह से अपनी निकटता का स्मरण करते हुए कहा कि उनकी उदात्त दृष्टि से पार्टी और संगठन को निरन्तर ऊंचाईयां मिली। उनका निधन अपूरणीय क्षति है। राज्यपाल ने ईश्वर से स्व. सत्यदेव सिंह की पुण्यात्मा को …
Read More »एन.सी.सी. के डीडीजी एयर कमोडोर आर. एम. कुमारस्वामी निधन पर शोक संवेदना
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने एन.सी.सी. के डीडीजी, राजस्थान एयर कमोडोर आर. एम. कुमारस्वामी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री मिश्र ने कहा कि श्री आर. एम. कुमारस्वामी ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के अंतर्गत अनुशासित और देशभक्त युवाओं को संवारने में महती योगदान दिया। राज्यपाल ने उच्च विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के कैडेटों को बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण और उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए किए गए उनके योगदान को याद करते हुए पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने और ईश्वर से उनके परिजनों को यह भारी दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की …
Read More »राज्यपाल ने मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्तों को शपथ दिलाई
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को राजभवन में श्री डी.बी. गुप्ता को मुख्य सूचना आयुक्त तथा श्री नारायण बारेठ और सुश्री शीतल धनकड़ को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई। इन सभी ने ईश्वर के नाम पर हिन्दी भाषा में शपथ ली। कोरोना सुरक्षा नियमों एवं सावधानियों को दृष्टिगत रखते हुए राजभवन में आयोजित संक्षिप्त, सादगीपूर्ण समारोह में राज्यपाल श्री मिश्र से आरम्भ में मुख्य सचिव श्री निंरजन आर्य ने मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्तो को शपथ दिलाने के लिए आग्रह किया। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने श्री गुप्ता को मुख्य सूचना आयुक्त तथा श्री …
Read More »’भारत के नए संसद भवन के शिलान्यास पर बधाई और शुभकामनाएं
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार को देश के नए संसद भवन के शिलान्यास समारोह में ऑनलाइन भाग लिया। नए संसद भवन का प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शिलान्यास करते हुए भूमि पूजन किया। उन्होंने देश के लोकतंत्र में इसे गौरवशाली क्षण बताते हुए देशवासियों को इसकी बधाई दी। लोकसभा के अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला, संसदीय राज्य मंत्री श्रो प्रह्लाद वेंकटेश सहित बड़ी संख्या में मंत्री, सांसद और गणमान्य जनों ने भाग लिया। राज्यपाल की बधाई- राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने भारत के नए संसद भवन के शिलान्यास को ऐतिहासिक बताते हुए इसके लिए देश के नागरिकों और संसदीय परंपरा …
Read More »सेवा भाव को सर्वोपरि रखते हुए हों जन कल्याण के कार्य
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सेवा भाव को सर्वोपरि रखते हुए जन कल्याण के कार्य करने का आह्वान किया है। श्री मिश्र आज यहां राजभवन से रोटरी क्लब मालपुरा के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नव निर्मित प्रतीक्षालय के वर्चुअल लोकार्पण बाद आयोजित समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के साथ ही रोगियों के परिजनों के लिए सुविधाओं के विस्तार में भी सभी को सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रतीक्षालय के निर्माण की सराहना करते हुए रोटरी क्लब द्वारा कोरोना बचाव के लिए किए कार्यों की भी सराहना की। राज्यपाल ने भारतीय संस्कृति की …
Read More »‘द एम्प्लॉयर एसोसिएशन ऑफ राजस्थान‘ के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल से की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से बुधवार को यहां राजभवन में ‘द एम्प्लॉयर एसोसिएशन ऑफ राजस्थान‘ के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने एसोसिएशन से आह्वान किया कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा मानव संसाधनों के बेहतर उपयोग से राजस्थान के आर्थिक विकास को गति देने में सहयोग करे। इस अवसर पर ‘द एम्प्लॉयर एसोसिएशन ऑफ राजस्थान‘ के श्री एन. के. जैन, श्री अजय गुप्ता और एस. के. पाटनी ने राज्यपाल को राज्य में उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग और उससे जुड़ी आर्थिक संम्भावनाओं के संदर्भ में रिपोर्ट भी भेंट की।
Read More »उद्योगों की आवश्यकता अनुरूप दीर्घकालीन विकास के पाठ्यक्रम तैयार हों
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए कुशल मानव संसाधन को जरूरी बताया है। उन्होंने शिक्षाविदों का आह्वान किया है कि वे उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप उनके साथ समन्वय कर ऐसे पाठयक्रम विकसित करे जिनका राष्ट्र के दीर्घकालीन विकास में उपयोग हो सके। श्री मिश्र आज यहां राजभवन में भारद्वाज फाउण्डेषन द्वारा ‘इंडस्ट्री एकेडेमआ इंटरफेसिंग’ के तहत मणिपाल यूनिवर्सिटी, राजस्थान चैम्बर आॅफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित आॅनलाईन समारोह मे संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थाओं एवं उद्योगों के समन्वय से शोध एवं अनुसंधान के ऐसे कार्य देश मे किए जाने …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra