राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र से आज यहां राजभवन में सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एवं आपराधिक न्याय विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलपति डाॅ. आलोक त्रिपाठी ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »News
राज्यपाल को कोरोना बचाव से सम्बन्धित पुस्तक व पोस्टर भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से आज यहां राजभवन में पूर्व न्यायाधीश श्री पानाचंद जैन, प्रो. बनवारी लाल गौड़ और लेखक अखिलेश जैन ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र को लेखक अखिलेश जैन ने इस अवसर पर अपनी लिखी पुस्तक ‘कोरोना पर विजय‘ की प्रति भेंट की वहीं जस्टिस पाना चंद जैन एवं प्रो. वैध बनवारी लाल गौड ने भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के आह्वान पर आधारित पोस्टर ‘आयुर्वेद अपनाइये, कोरोना भगाइये‘ की प्रति भेंट की। श्री मिश्र ने कोरोना महामारी से निपटने और सावधानियां अपनाने के लिए किये जा रहे इन प्रयासों की सराहना की।
Read More »राज्यपाल को कोरोना बचाव से सम्बन्धित पुस्तक व पोस्टर भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से आज यहां राजभवन में पूर्व न्यायाधीश श्री पानाचंद जैन, प्रो. बनवारी लाल गौड़ और लेखक अखिलेश जैन ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र को लेखक अखिलेश जैन ने इस अवसर पर अपनी लिखी पुस्तक ‘कोरोना पर विजय‘ की प्रति भेंट की वहीं जस्टिस पाना चंद जैन एवं प्रो. वैध बनवारी लाल गौड ने भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के आह्वान पर आधारित पोस्टर ‘आयुर्वेद अपनाइये, कोरोना भगाइये‘ की प्रति भेंट की। श्री मिश्र ने कोरोना महामारी से निपटने और सावधानियां अपनाने के लिए किये जा रहे इन प्रयासों की सराहना की।
Read More »प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कृषि शिक्षण, अनुसंधान व प्रसार गतिविधियों की दक्षता वृद्धि के लिए हो किसानों की समृद्धि और विकास के लिए सभी मिलकर कार्य करे – राज्यपाल
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि कृषि क्षेत्र में विकास के जरिए राज्यों की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही किसानों की समृद्धि और विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने इसमें कृषि विश्वविद्यालयों को भी आगे आकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया है। श्री मिश्र आज यहां राजभवन से महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के चैदहवें ऑनलाइन दीक्षान्त समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश में स्थान-विशेष में पानी की उपलब्धता, जलवायु और मिट्टी की उर्वरा शक्ति के हिसाब से खेतों में बोए जाने वाले …
Read More »राज्यपाल की मालवीय जी को जयंती पर श्रद्धांजलि
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। राज्यपाल ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रणेता स्व. मालवीय जी को पत्रकारिता, समाज सुधार का युगपुरुष बताते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया है।
Read More »राज्यपाल की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धांजलि
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाव भरा स्मरण किया है। राज्यपाल ने जयंती की पूर्व संध्या पर स्व. वाजपेयी को याद करते हुए उन्हें भारतीय राजनीति का शिखर पुरुष बताया और कहा कि वह ऐसे राजनेता रहे हैं जो सभी दलों में सर्वप्रिय रहे हैं। उन्होंने वाजपेयी जी के सान्निध्य का स्मरण करते हुए उनके उदात्त जीवन मूल्यों, राजनीति में शुचिता और निस्वार्थ सबके लिए काम आने के गुणों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया है।
Read More »राज्यपाल की क्रिसमस पर शुभकामनाएं
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्रदेशवासियों को क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री मिश्र ने क्रिसमस पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा कि मानवता के इस पर्व पर प्रभु यीशु की शिक्षाओं और आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है। उन्होंने क्रिसमस पर्व पर प्रदेश की संपन्नता और खुशहाली की कामना की है।
Read More »गीता जयंती पर राज्यपाल की बधाई और शुभकामनाएं
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गीता जयंती की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल श्री मिश्र ने अपने बधाई संदेश में गीता को सभी ग्रंथों का सार बताते हुए इससे निष्काम कर्म की प्रेरणा लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भगवतगीता ऐसा भाष्य है जिसमें ज्ञान योग, बुद्धि योग, कर्म योग, भक्ति योग आदि की सूक्ष्म दृष्टि है। उन्होंने गीता को पावन बताते हुए इसे सफल जीवन जीने का मंत्र बताते हुए पारायण करने का आह्वान किया है।
Read More »राज्यपाल की पत्रकार श्री महेश अग्रवाल के निधन पर शोक संवेदना
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने दैनिक भास्कर, झांसी के प्रधान सम्पादक श्री महेश अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने अपनी शोक संवेदना में स्व. अग्रवाल के प्रखर पत्रकारिता व्यक्तित्व का स्मरण करते हुए कहा कि पिं्ट मीडिया मंे तकनीक के अधुनातन प्रयोग के साथ समाचारों के संप्रेषण की उनकी गहरी दृष्टि को सदा याद किया जाता रहेगा। उन्होंने स्व. अग्रवाल की पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिजनों को यह भारी दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
Read More »ज्ञान-विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जुड़े विषयों का पाठयक्रम अंग्रेजी के साथ-साथ हिन्दी में भी तैयार हो
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने आधुनिक ज्ञान-विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जुड़े समाज उपयोगी विषयों का पाठयक्रम अंग्रेजी के साथ-साथ हिन्दी में भी तैयार करने का आह्वान किया है। उन्होंने मेवाड़ के महाराणा कुम्भा के भारतीय कलाओं के योगदान के अंतर्गत भारतीय शिल्प शास्त्र, संगीत के प्राचीन ग्रंथों और स्थापत्य कला से जुड़े ज्ञान पर शोध और अनुसंधान के लिए भी व्यापक स्तर पर कार्य करने पर भी जोर दिया। श्री मिश्रा आज यहां मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय,उदयपुर के 28 वें ऑनलाइन दीक्षांत समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश के विश्वविद्यालयों को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra