राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को मंगलवार को राजभवन में गोविन्ददेव जी मंदिर के महंत श्री अंजन कुमार गोस्वामी ने मकर सक्रांति हेतु देश के पावन तीर्थों का मिश्रित जल भेंट किया। महंत श्री गोस्वामी ने बताया कि तीर्थ स्थानों में अत्यधिक भीड़ व कोरोना काल के कारण श्री राधा गोविंद की कृपा से गोविंद सागर, त्रिवेणी संगम, हरिद्वार, नासिक, पुष्कर आदि तीर्थो का मिश्रित जल मंदिर में सामान्य जन को 13 जनवरी को दोपहर 11 बजे से वितरित किया जाएगा। इसकी शुरुआत राज्यपाल श्री मिश्र को जल भेंट कर की गई है।
Read More »News
स्वामी विवेकानंद जयंती पर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का किया आह्वान
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने स्वामी विवेकानंद जयंती (12 जनवरी) पर उन्हें नमन करते हुए उनके आदर्शों को आत्सात करने का आह्वान किया है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद को स्मरण करते हुए उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा लेने का आह्वान किया है। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि सुदूर देशों में भारतीयता और भारतीय संस्कृति का ध्वज फहराने वाले स्वामी विवेकानंद का संपूर्ण जीवन ही प्रेरणास्पद रहा है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद द्वारा युवाओं को दिए संदेश ‘उठो, जागो और तब तक नहीं रूको जब तक कि मंजिल नहीं मिल जाए।‘ का स्मरण दिलाते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया …
Read More »जीवन के सर्वांगीण विकास की कुंजी हैं वेद
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि वेद ज्ञान परम्परा की वह विरासत हैं जो जड़-चेतन, सारे संसार और पूरे ब्रह्मण्ड में शांति और कल्याण का रास्ता सुझाती है। उन्होंने कहा कि वेद हमारी प्राचीन जीवन संस्कृति के संवाहक तो हैं ही, साथ ही जीवन के सर्वांगीण विकास की कुंजी भी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने सोमवार को यहां राज्य सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग, राजस्थान संस्कृत अकादमी, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर एवं श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय, निम्बाहेड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय वेद सम्मेलन को वर्चुअल सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि वेद ईश्वर प्रदत्त हमारा ऐसा …
Read More »ब्राह्मण समाज राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभाए
‘ब्राह्मण समाज ऑफ इण्डिया‘ का ऑनलाइन अंतराष्ट्रीय स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित नारी उत्थान के लिए कार्य करने का किया आह्वान बगैर किसी भेद भाव के ब्राह्मण समाज ने ईश्वरीय ज्ञान को सभी को सुलभ कराने का किया कार्य ब्राह्मण समाज राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभाए -राज्यपाल राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि मानव जाति के कल्याण की सोच रखते हुए ब्राह्मण समाज ने ईश्वरीय ज्ञान को बगैर किसी भेद भाव के सभी को सुलभ कराने का कार्य किया है। उन्होंने ब्राह्मण समाज का आह्वान किया कि बदलते समय सन्दर्भों को ध्यान में रखते हुए सामाजिक बुराईयों …
Read More »राज्यपाल ने विश्व हिंदी दिवस की दी बधाई
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने विश्व हिंदी दिवस के लिए (10 जनवरी) बधाई और शुभकामना दी है। आज यहां जारी अपने सन्देश में उन्होंने कहा है कि हिंदी सिर्फ एक भाषा भर नहीं है अपितु एक संस्कृति है जो देश की समृद्ध विरासत से सभी को जोड़ती है। राज्यपाल श्री मिश्र ने दैनंदिन जीवन में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करने और इसे जन जन की भाषा के रूप में स्थापित करने का आह्वान किया है।
Read More »गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर राज्यपाल की शोक संवेदना
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री श्री माधव सिंह सोलंकी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी शोक संवेदना में दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
Read More »विश्वस्तरीय अकादमिक संस्थानों के रूप में विकसित हों विश्वविद्यालय
राजस्थान विश्वविद्यालय का 30वां दीक्षान्त एवं 75वां स्थापना दिवस समारोह वर्चुअल आयोजित राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने आह्वान किया है कि विश्वविद्यालय नवाचारों पर ध्यान देते हुए अपने यहां ‘नवाचार’ केन्द्र विकसित करने की पहल करें। उन्होंने संकायवार ऐसे नवाचार केन्द्र अपने यहां स्थापित किए जाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा के बड़े केन्द्र ही नहीं बनें बल्कि विश्वस्तरीय अकादमिक संस्थानों के रूप में विकसित हों। उनमें युगानुरूप पाठ्यक्रम अकादमिक गुणवत्ता के साथ तैयार किए जाने चाहिए। श्री मिश्र शुक्रवार को यहां राजस्थान विश्वविद्यालय के 30 वें दीक्षान्त समारोह एवं 75 वें स्थापना दिवस …
Read More »आत्मनिर्भर भारत की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम
राज्यपाल ने कहा, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम, राजस्थान का होगा तेजी से औद्योगिक विकास न्यू रेवाड़ी-न्यू मदार खंड एवं विश्व के पहले डबल स्टैक लांग हॉल कंटेनर ट्रेन आपरेशंस देश को समर्पित राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी बधाई राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गुरुवार को वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डब्ल्यूडीएफसी) के 306 किमी लंबे न्यू रेवाड़ी-न्यू मदार खंड को राष्ट्र को समर्पित करने और न्यू अटेली से न्यू किशनगढ़ के लिए विश्व के पहले डबल स्टैक लांग हॉल कंटेनर ट्रेन आपरेशंस को झंडी दिखाकर रवाना करने पर प्रसन्नता जताते हुए देश …
Read More »राज्यपाल ने किए काले हनुमानजी के दर्शन
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को चांदी की टकसाल स्थित काले हनुमान जी के मंदिर में पहुंच कर परिवार सहित दर्शन किए। राज्यपाल श्री मिश्र ने मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद आरती की। उन्होंने हनुमानजी से देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए कोरोना महामारी से पूरी तरह से देश को मुक्त करने की भी प्रार्थना की। उन्होंने सभी के स्वस्थ और मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री सुबीर कुमार एवं प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्दराम जायसवाल भी मौजूद थे।
Read More »कृषि मंत्री श्री कटारिया एवं सहकारिता मंत्री श्री आंजना ने की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार को यहां राजभवन में राज्य के कृषि मंत्री श्री लालचंद कटारिया और सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने मुलाकात की। इन दोनों की राज्यपाल से यह शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल ने कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री लालचंद कटारिया से राजस्थान में बर्ड फ्लू के बारे में भी जानकारी ली और इस संबंध में प्रभावी कार्यवाही किए जाने और एक्शन प्लान बनाए जाने पर जोर दिया। श्री कटारिया ने बताया कि इस संबंध में राज्य सरकार स्तर पर समुचित कार्यवाही प्रारंभ कर दी गयी है। उन्होंने राज्यपाल को प्रदेश में कृषि एवं पशुपालन विकास के …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra