Wednesday , 10 June 2026

News

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने किया नियुक्ति का वारंट जारी

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने आज वारन्ट जारी कर पूर्व न्यायाधीश श्री जी. के. व्यास को राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पद पर तथा भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी श्री महेश गोयल को मानवाधिकार आयोग का सदस्य नियुक्त किया है।

Read More »

राज्यपाल ने कंबलों से भरे वाहन को झण्डी दिखाकर रवाना किया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गरीब, असहाय एवं वंचित परिवारों में वितरण के लिए गुरुवार को राजभवन से 5 हजार कंबलों से भरे वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। श्रीबालाजी महाराज घाटा मेहंदीपुर ट्रस्ट की ओर से किये गए इस सहयोग के लिए राज्यपाल ने ट्रस्ट की सराहना की। ट्रस्ट के सचिव अजय प्रकाश ने बताया कि राजभवन की ओर से गुरूवार को ही कुष्ठ आश्रम, रैन बसेरों, वृद्वाश्रमों में निवासरत लोगों तथा अनाथालयों के बच्चों को इन कंबलों का वितरण प्रारंभ कर दिया गया।

Read More »

वंचित वर्ग को मिले दूरस्थ शिक्षा का अधिकाधिक लाभ

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि नई शिक्षा नीति-2020 अत्यंत दूरदर्शी तरीके से सोच विचार कर लायी गई है जिससे देश की शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में दूरस्थ शिक्षा को बढ़ावा देते हुए कौशल विकास, वित्तीय साक्षरता, डिजिटल साक्षरता सहित विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर फोकस किया गया है। राज्यपाल श्री मिश्र गुरूवार को वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा के वर्चुअल दीक्षांत समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय नई शिक्षा नीति को समयबद्ध रूप से लागू करने के लिए कार्ययोजना तैयार …

Read More »

राज्यपाल की शोक संवेदना

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने विधायक श्री गजेंद्र शक्तावत के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने ईश्वर से पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिजनों को यह भारी दुःख सहने करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

Read More »

राज्यपाल की गुरू गोविन्द सिंह जयंती पर शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने खालसा पंथ के संस्थापक दशमेश गुरू गोविन्द सिंह जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल श्री मिश्र ने गुरू गोविन्द सिंह जी को ‘संत सिपाही‘ बताते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया है। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह की ‘सवा लाख से एक लड़ाऊं, चिड़ियन ते मैं बाज तुड़ाऊं, तबै गुरु गोबिंद सिंह नाम कहाऊं!!‘ पंक्तियों का स्मरण करते हुए उनकी प्रेम, बंधुत्व, एकता की शिक्षाओं पर चलने और निर्भयता के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने का भी आह्वान किया।

Read More »

संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रतिनिधित्व बढ़े

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने वैश्विक स्तर पर तेजी से हो रहे बदलावों और राष्ट्रों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और शांति की जरूरतों के परिप्रेक्ष्य में संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रतिनिधित्व बढ़ाए जाने की आवश्यकता जताई है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के जरिये विश्व स्तर पर देशों में परस्पर विश्वास और सहयोग की साझा समझ विकसित किये जाने का भी आह्वान किया है। श्री मिश्र मंगलवार को सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘संयुक्त राष्ट्र एवं अन्तर्राष्ट्रीय शांति‘ विषयक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के उद्देश्यों और इस दौर में इसकी प्रासंगिकता …

Read More »

सूरत सड़क दुखान्तिका पर राज्यपाल की शोक संवेदना

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सूरत के कोसांबा में सड़क किनारे सो रहे राजस्थानी मजदूरों, महिलाओं और बच्चों के अनियंत्रित ट्रक से कुचल जाने की दुखान्तिका पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में घायल पीड़ितों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है। राज्यपाल ने अपनी शोक संवेदना में कहा कि बांसवाड़ा के कुशलगढ़ निवासी इन मजदूरों के साथ हुई इस हृदय विदारक घटना से वह व्यथित हैं। उन्होंने ईश्वर से दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति तथा उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

Read More »

पाठ्यक्रम और प्रसार सामग्री हिन्दी एवं क्षेत्रीय भाषाओं में भी हों तैयार

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कृषि शिक्षा के बने बनाये ढर्रे को बदलने पर जोर देते हुए कृषि शिक्षा को आधुनिक समय के अनुरूप करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए ऐसे प्रबंध तंत्र को विकसित करने की जरूरत है जिसके तहत युवा केवल राजकीय सेवाओं में जाने की सोच की बजाय कृषि संबंधित कार्यों, उद्यमों और खेती-बाड़ी का कार्य करने के प्रति उत्सुक और लालायित रहें। श्री मिश्र सोमवार को कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर के ऑनलाइन दीक्षांत समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खेतों में जो किसान कार्य करते हैं, उनके पास …

Read More »

जालोर बस दुखान्तिका पर राज्यपाल ने शोक व्यक्त किया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने जालोर के समीप तीर्थयात्रियों से भरी बस के बिजली के तार की चपेट में आने से हुई दुखान्तिका पर शोक व्यक्त किया है।

Read More »

पूर्व सांसद महावीर भगोरा के निधन पर राज्यपाल की शोक संवेदना

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने पूर्व सांसद महावीर भगोरा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी शोक संवेदना में दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Read More »