Wednesday , 10 June 2026

News

टोंक सड़क दुखान्तिका पर राज्यपाल की शोक संवेदना

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने टोंक में बनास पुलिया के निकट सड़क दुखान्तिका में खाटूश्याम जी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने अपनी शोक संवेदना में ईश्वर से दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति तथा उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने दुर्घटना में घायल पीड़ितों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है। — Attachments area

Read More »

मानवता की सेवा ईश्वर की आराधना

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को जरूरतमंद और गरीब महिलाओं को शाॅल वितरित किये। श्री मिश्र ने बुधवार को ही राजभवन से 2000 शाॅल से भरी गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने यह शॉल अनाथाश्रम, वृद्धाश्रम और जरूरतमंद लोगों को वितरित करना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। राज्यपाल ने इस दौरान कहा कि मानवता की सेवा ईश्वर की आराधना है। उन्होंने निराश्रित, समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सभी को आगे आने का आहृान किया है। उन्होंने मेंहदीपुर बालाजी ट्रस्ट की सेवाओं की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि निःस्वार्थ भाव से …

Read More »

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश के 72 वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राज्यपाल श्री मिश्र ने इसके उपरान्त परेड का निरीक्षण किया और राज्य स्तरीय समारोह के साक्षी बने अतिथियों और जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने सलामी गारद द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एवं विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. सी.पी. जोशी भी उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के भव्य समारोह में हाडीरानी महिला बटालियन, पुलिस आयुक्तालय जयपुर, एसडीआरएफ, जीआरपी, चैदहवीं बटालियन आरएसी, …

Read More »

खुशहाल, समृद्ध और निरोगी राजस्थान के निर्माण के लिए मिलजुल कर कार्य करें

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने 72वें गणतंत्र दिवस पर देश-प्रदेशवासियों और सरहद पर तैनात जांबाज जवानों को बधाई एवं शुभकामना दी है। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर खुशहाल, समृद्ध और निरोगी राजस्थान के निर्माण के लिए मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया है। उन्होंने राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान करने वाले ज्ञात- अज्ञात शहीदों को नमन करते हुए आजादी के लिए सर्वस्व समर्पण करने वाले स्वतन्त्रता सेनानियों के त्याग एवं संघर्ष के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र का गणतंत्र दिवस पर संदेश अविकल रूप से प्रस्तुत है- * 72 वें गणतंत्र दिवस के …

Read More »

राज्यपाल से मतदाता दिवस पर सम्मानित अधिकारियों ने की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार को यहां राजभवन में राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री प्रेम सिंह मेहरा, मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य, मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री कृष्ण कुणाल, जयपुर जिला कलक्टर श्री अन्तर सिंह नेहरा ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल श्री मिश्र से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित अधिकारियों ने भी भेंट की। राज्यपाल श्री मिश्र को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उनका एवं राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र का मतदाता पहचान पत्र सौंपा तथा ई-इपिक डाउनलोड भी करवाया।

Read More »

मतदाता जागरूक बनें और विकास के पथ पर ले जाने वाले जनप्रतिनिधि चुनें

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मतदाताओं का आह्वान किया है कि लोकतंत्र में एक-एक मत का महत्व होता है। ऐसे में प्रत्येक मतदाता का कत्र्तव्य है कि वह जागरूक बने और सोच समझकर मतदान करते हुए ऐसे जनप्रतिनिधि चुने जो विकास और तरक्की का पथ प्रशस्त कर सकें। श्री मिश्र सोमवार को यहां राजभवन से ग्यारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के राज्यस्तरीय समारोह में आॅनलाइन संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण और उसकी मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी आवश्यक है। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का …

Read More »

विश्वविद्यालय ज्ञान के देश के सर्वोत्तम केंद्र रूप में विकसित हों

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों को ज्ञान के देश के सर्वोत्तम केंद्र रूप में विकसित करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा विश्वविद्यालयों को रोजगारोन्मुखी नवीन पाठ्यक्रमों को प्रारम्भ करने के साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करे। श्री मिश्र शनिवार को कोटा विश्वविद्यालय, कोटा के ऑनलाइन दीक्षांत समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने देश की नई शिक्षा नीति की चर्चा करते हुए कहा कि इसके तहत प्रदेश के विश्वविद्यालय आधुनिक विकास, क्षमता, मांग और उत्पादन के मध्य सन्तुलन साधते हुए देश के नवनिर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालयों में नैतिक मूल्यों …

Read More »

सुभाष चन्द्र बोस देश के युगपुरुष महानायक

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सुभाष चन्द्र बोस जयंती पर शनिवार को राजभवन में उनके छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। श्री मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि सुभाष चन्द्र बोस देश के युगपुरुष महानायक थे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के लिए आजाद हिन्द फौज का गठन कर युवाओं में देशभक्ति का जोश ही उन्होंने नहीं जगाया बल्कि पूरे देश को एक ध्वज के नीचे खड़ा कर राष्ट्रीय एकता का भी महत्ती कार्य किया। राज्यपाल ने कहा कि सुभाषचन्द्र बोस पूर्ण स्वराज्य के पक्षधर थे। समाज में महिलाओं को सशक्त कर उनकी पूर्ण भागीदारी के …

Read More »

तकनीकी कौशल के साथ मानवीय मूल्यों से भी समृद्ध बनें युवा इंजीनियर्स

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि विश्वविद्यालयों को उद्योग, कृषि एवं तकनीक से जुड़े ज्ञान को समाहित करते हुए रोजगारपरक एवं कौशल विकास के नये पाठ्यक्रम विकसित करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी से समयानुरूप व्यवसायिक और सामाजिक आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित जनशक्ति उपलब्ध हो सकेगी। राज्यपाल श्री मिश्र शुक्रवार को राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा के दसवें वर्चुअल दीक्षांत समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि हमारे युवा इंजीनियर्स तकनीकी कौशल से दक्ष होने के साथ-साथ मानवीय मूल्यों से भी समृद्ध …

Read More »

विधानसभा सत्र आहूत करने की राज्यपाल ने आज्ञा दी

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राज्य विधानसभा का बजट सत्र 10 फरवरी से आहूत करने की आज्ञा प्रदान की है। श्री मिश्र ने 21 जनवरी को पूर्व सत्र का सत्रावसान करते हुए 22 को नया सत्र आहूत करने की आज्ञा दी। विधानसभा का यह बजट सत्र 10 फरवरी से आहूत होगा।

Read More »