राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बेटियों को पढ़ाने के साथ ही उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के अधिकाधिक अवसर देने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सुसंस्कृत एवं संस्कारवान समाज व राष्ट्र के निर्माण के लिए बेटियों की सुरक्षा एवं उनका विकास हम सभी का नैतिक दायित्व है। श्री मिश्र मंगलवार को मेहंदीपुर बालाजी ट्रस्ट द्वारा आयोजित ‘लाडो का सम्मान‘ कार्यक्रम में ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खुशहाल और सम्पन्न समाज की नींव बेटियां ही होती है। उनके सम्मान से समाज आगे बढ़ता है। राज्यपाल ने कहा कि धरती पर सारी शक्तियां देवियों में ही निहित …
Read More »News
वसंत पंचमी पर राज्यपाल की शुभकामना
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश एवं प्रदेशवासियों को वसंत पंचमी (16 फरवरी) की बधाई एवं शुभकामना दी है। उन्होंने वसंत पंचमी पर विद्या एवं ज्ञान की देवी सरस्वती को नमन करते हुए इस पर्व पर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं संपन्नता की कामना की है। राज्यपाल श्री मिश्र ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि वसंत ऋतु जीवन में उमंग, उत्साह एवं उल्लास की प्रतीक है। उन्होंने इस अवसर पर मां शारदे से सभी को ज्ञान, बुद्धि और विवेक प्रदान करने की कामना की है।
Read More »सेवा और समर्पण भाव जगाने के साथ नई पीढ़ी को सुसंस्कारित बनायें
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित सांस्कृतिक परम्परा और लोककलाओं को सहेजने की दिशा में कार्य करें स्काउट गाइड सेवा और समर्पण भाव जगाने के साथ नई पीढ़ी को सुसंस्कारित बनायें – राज्यपाल राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि राजस्थान के स्काउट एवं गाइड स्वयं की प्रेरणा से सेवा को परम धर्म मानते हुए कार्य करें ताकि न सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर भी इस संगठन की अलग पहचान बन सके। उन्होंने कहा कि बालक-बालिकाओं में सेवा और समर्पण भाव जगाने के साथ उन्हें सुसंस्कारित बनाने और भावी जीवन …
Read More »राजियासर सड़क दुखान्तिका पर राज्यपाल की शोक संवेदना
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने श्रीगंगानगर जिले के राजियासर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 62 पर ट्रक और जीप में भिड़न्त के कारण हुई दुखान्तिका पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने अपनी शोक संवेदना में ईश्वर से दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति तथा उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने दुर्घटना में घायल पीड़ितों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।
Read More »राज्यपाल ने किया जयपुर मैराथन के पोस्टर का विमोचन
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने आज यहां राजभवन में संस्कृति युवा संस्था और वल्र्ड ट्रेड पार्क की और से 14 फरवरी को आयोजित की जा रही 12वीं जयपुर मैराथन के पोस्टर ‘सेलिबे्रटिंग लव फाॅर लाइफ‘ का विमोचन किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री सुबीर कुमार, प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्दराम जायसवाल, संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा, वल्र्ड टेªड पार्क के चेयरमैन श्री अनूप बरतरिया एवं एयू बैंक जयपुर के मार्केटिंग हैड श्री सौरभ तांबी उपस्थित थे।
Read More »सोच-समझ और कल्पना शक्ति का विकास करने वाली शिक्षा प्रदान करें
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि सर्वांगीण विकास हेतु वर्तमान समय की आवश्यकता के अनुरूप शिक्षा का सभी क्षेत्रों में विकास होना जरूरी है। उन्होंने शिक्षण संस्थानों का आह्वान किया कि सोचने-समझने की शक्ति और कल्पना शक्ति का विकास करने वाली जीवन व्यवहार से जुड़ी शिक्षा विद्यार्थियों को प्रदान करें। राज्यपाल श्री मिश्र गुरूवार को यहां राजभवन से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के शताब्दी वर्ष समारोह को ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यहां अध्ययन से जुड़ी अपनी यादें साझा करते हुए कहा कि जिस संस्थान से आचार्य नरेन्द्र देव, कृपलानी जी और मुंशी प्रेमचंद जैसे महान शिक्षक …
Read More »देश के इतिहास में पहली बार किसी विधानसभा में संविधान की प्रस्तावना एवं मूल कर्तव्यों का हुआ वाचन
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को पन्द्रहवीं राजस्थान विधान सभा के छठे सत्र में अभिभाषण दिया। देश के इतिहास में पहली बार किसी विधानसभा में राज्यपाल ने सदन में संविधान की प्रस्तावना एवं मूल कर्तव्यों का वाचन किया। इससे पहले राज्यपाल श्री मिश्र के बुधवार प्रातः 11 बजे अभिभाषण के लिए विधानसभा पहुँचने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री सी.पी. जोशी, मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, संसदीय कार्य मंत्री श्री शांति धारीवाल, मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य और विधानसभा सचिव श्री प्रमिल कुमार माथुर ने उनका स्वागत किया। विधानसभा के मुख्य द्वार पर राज्यपाल श्री मिश्र को आरएसी की बटालियन ने राष्ट्रीय …
Read More »‘आत्मनिर्भर भारत‘ की सोच को आगे बढ़ाने वाले पाठ्यक्रमों का हो विकास
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि स्थानीय ज्ञान-विज्ञान को सहेजने वाले ऐसे पाठ्यक्रम विकसित किए जाने चाहिए जो ‘आत्मनिर्भर भारत‘ को आगे बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों को तैयार कर सकें। उन्होंने कहा कि देश के संसाधनों का समुचित सदुपयोग देश में ही हो, इसके लिए नई शिक्षा नीति में पाठ्यक्रम के अध्ययन के साथ कौशल विकास के माध्यम से विद्यार्थिंयों को हुनर से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया गया है। राज्यपाल श्री मिश्र मंगलवार को यहां राजभवन से जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड यूनिवर्सिटी के 13वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर वर्चुअल संबोधित कर …
Read More »विलुप्त होती कलाओं के संरक्षण और युवाओं को संस्कृति से जोड़ने के लिए बनाएं कार्य योजना
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि देश के अलग-अलग अंचलों की लोक संस्कृति और लोककलाओं की विभिन्न विधाओं को एक सूत्र में पिरोकर देश की सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण आज के समय की प्रमुख आवश्यकता है। उन्होंने आह्वान किया है कि साझा सांस्कृतिक विरासत को माध्यम बनाकर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत‘ की परिकल्पना को सही मायनों में साकार करने की दिशा में कार्य किया जाना चाहिए। राज्यपाल श्री मिश्र आज यहां राजभवन में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष के तौर पर परिषद के शाषी निकाय और कार्यकारी निकाय की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने …
Read More »प्रतिभाओं को अवसर देने से ही समाज का होता है सर्वांगीण विकास
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि जिस समाज में प्रतिभाओं को पर्याप्त अवसर मिलते हैं, वही समाज तेजी से आगे बढ़ता है और नया इतिहास गढ़ता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के गौरव को बचाए रखने की जिम्मेदारी युवाआंे पर है। उन्होंने प्रतिभाओं का पोषण कर उन्हें प्रोत्साहन देने का आह्वान किया ताकि आने वाली पीढ़ी उनका अनुकरण कर भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्राप्त कर सके। राज्यपाल श्री मिश्र संस्कृति युवा संस्था द्वारा आयोजित राजस्थान गौरव अलंकरण समारोह में रविवार को यहां राजभवन से वर्चुअल सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने गौ, गंगा, गीता और गायत्री को भारतीय …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra