राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि पशुओं से गुणवत्तापूर्ण उत्पाद प्राप्त करने के लिए उन्हें अच्छा पोषण भी दिया जाए। उन्होंने कहा कि पशुधन संरक्षण के लिए समाज में जागरूकता लाने की आवश्यकता है। राज्यपाल श्री मिश्र गुरूवार को यहां राजभवन में राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय बीकानेर के चतुर्थ दीक्षांत समारोह को आॅनलाइन संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पशुओं को परिवार के सदस्य के रूप में मानते हुए उन्हें पालना शुरूआत से ही हमारी संस्कृति का अंग रहा है। यहां तक कि देवी-देवताओं का वाहन पशु-पक्षियों को माना गया है तो इसके पीछे …
Read More »News
सेवा को अपने आचरण और व्यवहार में लाये युवा वर्ग
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि युवा वर्ग सेवा को अपने आचरण और व्यवहार में लाये। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों द्वारा किए गये सेवा कार्यों की सराहना की तथा दूसरों से भी समाज के लिए कार्य करने का आह्वान किया। राज्यपाल श्री मिश्र गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर लौटे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों से मंगलवार को यहां राजभवन में संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में स्वयंसेवी संगठनों और इनसे जुड़े व्यक्तियों की समर्पण एवं सेवा भावना की सही परख होती है। उन्होंने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवकों ने कोविड-19 …
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र ने सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को चूरू जिले के सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने संत मोहनदास के अखंड धूणे पर भी शीश नवाया। इस दौरान राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती सत्यवती मिश्र सहित परिवार के अन्य लोग भी उनके साथ रहे। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि पूरा प्रदेश, पूरा देश स्वस्थ रहे, प्रसन्न रहे, इस कोरोना महामारी से सुरक्षित रहे और बालाजी महाराज का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, यही कामना है। हनुमान सेवा समिति के संरक्षक महावीर पुजारी, मांगीलाल पुजारी, धर्मवीर पुजारी, अध्यक्ष …
Read More »राज्यपाल की सिंधी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु रावतानी के निधन पर शोक संवेदना
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने अखिल भारतीय सिंधी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु रावतानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री मिश्र ने अपने शोक संदेश में ईश्वर से पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने तथा उनके परिजनों को यह भारी दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र ने किए खाटू श्याम बाबा के दर्शन
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को सीकर जिले में राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र एवं परिजनों सहित खाटू श्याम जी मंदिर में श्याम बाबा के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने श्याम बाबा की आरती कर देश-प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर राज्यपाल को श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री श्याम सिंह चैहान एवं ट्रस्टी प्रताप सिंह चैहान ने श्याम बाबा की प्रतिमा और चांदी का छत्र भेंट किया।
Read More »जयपुर निवासी हवलदार दाताराम जाट की शहादत पर शोक संवेदना
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने जयपुर निवासी भारतीय सेना के हवलदार श्री दाताराम जाट की शहादत पर नमन करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल श्री मिश्र ने अपनी शोक संवेदना में कहा कि देश की रक्षा के लिए स्व. दाताराम के सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखा जायेगा। उन्होंने ईश्वर से शहीद दाताराम की पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को उनके बिछोह का दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Read More »राज्यपाल ने किया आंचल संस्था के फूड कार्ड का विमोचन
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शनिवार को यहाँ राजभवन में आंचल संस्था के ‘भोजन दो, भीख नहीं‘ अभियान के अंतर्गत ‘फूड कार्ड‘ का विमोचन किया। संस्था द्वारा यह अभियान भिक्षावृत्ति रोकने के बारे में जागरूकता लाने के लिए चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत लोगों को भिक्षाटन करने वालों को नकद राशि देने के स्थान पर फूड कार्ड के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान राज्यपाल के प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविंदराम जायसवाल, आंचल संस्था के संरक्षक श्री ध्रुवदास अग्रवाल, संस्थापक श्रीमती सीमा जैन, सदस्य श्री रवि नैयर, श्री गोवर्धन मूंदड़ा और डॉ. आदित्यनाथ उपस्थित थे।
Read More »युवाओं के बेहतर कल के लिए प्रदेश में उद्यमिता को बढ़ावा दिया जाए
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने युवाओं के बेहतर कल के लिए प्रदेश में उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ ही रोजगार के नवीन क्षेत्रों की तलाश कर उन पर कार्य करने की आवश्यकता जताई है। उन्होंने स्थानीय संसाधनों के समुचित उपयोग से वृहद, मध्यम एवं लघु उद्योगो को बढ़ावा दिए जाने का आह्वान किया है। श्री मिश्र गुरूवार को जयपुरिया इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट की आठवीं इंटरनेशनल ‘यूथ 2025’ कांफ्रेंस के ऑनलाइन उदघाटन के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वही विकास दीर्घकाल तक स्थायी रह सकता है जिसमें प्रकृति के अधिकाधिक दोहन की बजाय संरक्षण की सोच के …
Read More »ख्वाजा साहब के भाईचारे और सद्भाव के पैगाम का मिलकर करें प्रसार
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र की ओर से गुरुवार को सूफी सन्त गरीब नवाज ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पर चादर पेश कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ख्वाजा साहब के 809 वें सालाना उर्स के मौके पर राज्यपाल श्री मिश्र ने देश और प्रदेशवासियों के सुखद स्वास्थ्य के साथ खुशहाली, समृद्धि और संपन्नता की दुआ की है और देश-दुनिया से आ रहे जायरीनों को मुबारकबाद दी है। राज्यपाल के सचिव श्री सुबीर कुमार, परिसहाय श्री हर्षवर्धन अग्रवाला एवं विशिष्ट सहायक श्री ज्ञानचन्द जैन ने आज प्रातः 11.30 बजे अजमेर में मजार शरीफ पर चादर पेश की। राज्यपाल श्री मिश्र का …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra