Wednesday , 10 June 2026

News

स्थानीय ज्ञान-विज्ञान को भी नई पीढ़ी तक पहुंचायें विश्वविद्यालय

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ सूचनाएं और जानकारी प्रदान करना नहीं है बल्कि व्यक्ति में विवेक का विकास करना है। उन्होंने कहा कि व्यापक सांस्कृतिक दृष्टिकोण पर आधारित शिक्षा से ही विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास संभव है। राज्यपाल श्री मिश्र शुक्रवार को यहां राजभवन से राजऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर वर्चुअल संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थान की संस्कृति उस स्थान को जीवन्त रखते हुए भविष्य की नवीन राहों का निर्माण करती है। इसलिए उस क्षेत्र से जुड़े स्थानीय …

Read More »

आगरा निवासी जवान सतीश कुमार की शहादत पर शोक संवेदना

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने आगरा निवासी बीएसएफ के जवान श्री सतीश कुमार चाहर की पोकरण में युद्धाभ्यास के दौरान हुए हादसे में शहादत पर नमन करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल श्री मिश्र ने ईश्वर से शहीद की पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को उनके बिछोह का दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने हादसे में घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

Read More »

कोरोना के नये स्ट्रेन से बचाव के लिए पूरी सावधानियां बरतें

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने की आमजन से अपील कोरोना के नये स्ट्रेन से बचाव के लिए पूरी सावधानियां बरतें राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कोरोना के नये स्ट्रेन से बचाव के लिए आमजन से सावधानियां बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण करवाने के बाद भी कोरोना से बचाव के निर्धारित उपाय अपनाएं। अनावश्यक यात्रा करने से बचें, मास्क लगाएं रखें तथा दो गज की दूरी और स्वच्छता के नियमों की पूरी पालना करें। राज्यपाल श्री मिश्र ने बुधवार को जारी अपील में कहा कि केरल, महाराष्ट्र और दूसरे पड़ौसी राज्यों में कोविड के संक्रमण के साथ …

Read More »

राज्यपाल ने वरिष्ठ पत्रकार श्री संजय बोहरा के निधन पर दुःख व्यक्त किया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने वरिष्ठ पत्रकार श्री संजय बोहरा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री मिश्र ने ईश्वर से उनकी पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने तथा उनके परिजनों को यह बिछोह सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

Read More »

राज्यपाल ने सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने खण्डवा के सांसद श्री नंदकुमार सिंह चैहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री मिश्र ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री चैहान के निधन से देश ने एक सेवाभावी और समर्पित जननेता को खो दिया है, उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है। श्री मिश्र ने ईश्वर से उनकी पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने तथा उनके परिजनों को यह भारी दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

Read More »

युवा उद्यमियों का सहयोग कर स्टार्टअप्स को मजबूती दें औद्योगिक संगठन

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि औद्योगिक संगठनों को नये-नये स्टार्टअप शुरू करने की चाह रखने वाले युवाओं का सहयोग कर उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को गति देने और रोजगार सृजन के लिए इस तरह के प्रयास जरूरी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र मंगलवार को राजस्थान उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित ‘राजस्थान बिजनेस कॉन्क्लेव’ को यहां राजभवन से ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवाओं की सोच रहती है कि जल्द से जल्द डिग्री प्राप्त कर रोजगार हासिल कर सकें, इस सोच को बदलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि तकनीकी, प्रबंध और …

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र ने लगवाई कोविड-19 टीके की पहली खुराक

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को यहां राजभवन में कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगवाई । राज्यपाल श्री मिश्र ने टीका लगवाने के बाद अल्प समय में ही संपूर्ण मानकों एवं निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए सफलतापूर्वक टीका विकसित करने के लिए वैज्ञानिकों का आभार प्रकट किया। उन्होंने अपील की है कि कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के लिए चरणबद्ध रूप में निर्धारित पात्र व्यक्ति बगैर किसी संकोच तय समय पर टीके की दोनों खुराक लगवाएं। उन्होंने कहा कि टीके की पहली खुराक लगने के बाद भी असावधानी नहीं बरतें तथा दो गज दूरी, मास्क और सेनिटाइजेशन का पालन करें। …

Read More »

जीवन प्रबंधन के गुणों का विकास कर सफल नेतृत्वकर्ता बनें युवा

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि युवा औद्योगिक और व्यापारिक प्रबंधन के गुर सीखने के साथ अपने में जीवन प्रबंधन के गुणों का भी विकास करें, तभी वे एक सफल नेतृत्वकर्ता के रूप में स्वयं को साबित कर पाएंगे। राज्यपाल श्री मिश्र शनिवार को यहां राजभवन से भारतीय प्रबन्ध संस्थान जम्मू द्वारा आयोजित दो दिवसीय लीडरशिप समिट के समापन के अवसर पर ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवाओं में भरपूर साहस, शक्ति और ऊर्जा होती है, जिसका सुनियोजित प्रबंधन जरूरी है। उन्होंने भगवद्गीता को जीवन प्रबंधन का महान ग्रन्थ बताते हुए कहा कि इसमें निष्काम …

Read More »

श्री प्रताप कृष्ण लोहरा को नियुक्त किया लोकायुक्त

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शनिवार को वारेंट जारी कर न्यायमूर्ति श्री प्रताप कृष्ण लोहरा को राजस्थान का नया लोकायुक्त नियुक्त किया है।

Read More »

आदिवासी-गैर आदिवासी की खाई को पाटने की जरूरत

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि आदिवासी और गैर आदिवासी के बीच पनपी भेद की खाई को मिलकर पाटने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसके लिए आदिवासी समाज को उनकी भाषा, संस्कृति, परम्पराओं और विशिष्टताओं को बचाए रखते हुए विकास की मुख्य धारा में जोड़ना होगा। राज्यपाल श्री मिश्र शुक्रवार को यहां राजभवन में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा आयोजित ‘वागड़ अंचल का लोक साहित्य एवं संस्कृति’ विषय पर अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन एवं विश्वविद्यालय परिसर के 6 भवनों के शिलान्यास समारोह को ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की अपनी अलग सांस्कृतिक पहचान है, …

Read More »