आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों का हुआ शुभारंभ राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने आजादी आंदोलन को याद करते किया उद्घाटन ‘आजादी/75‘ तथा खादी प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को जवाहर कला केंद्र में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो द्वारा आयोजित चित्र प्रदर्शनी ‘आजादी/75’ और राजस्थान के कला संस्कृति विभाग द्वारा खादी ग्रामोद्योग आयोग के सहयोग से आयोजित ‘खादी चरखा प्रदर्शनी’ का उद्घाटन किया। प्रर्दशनी का उद्घाटन करते हुए उन्हांेने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े हमारे गौरव का गान है। उन्होंने देश को आजाद कराने वाले …
Read More »News
राज्यपाल ने दादी हृदयमोहिनी जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।राज्यपाल श्री मिश्र ने उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री मिश्र ने ईश्वर से उनकी पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने तथा उनके अनुयाइयों को यह भारी दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
Read More »राज्यपाल ने महाशिवरात्रि पर पूजा अर्चना की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार प्रातः राजभवन में महाशिवरात्रि के अवसर पर परिवार सहित पूजा अर्चना की। राज्यपाल श्री मिश्र ने शिवलिंग का अभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और संपन्नता के लिए कामना की।
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र की महाशिवरात्रि पर शुभकामनाएं
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने महाशिवरात्रि पर्व (11 मार्च) के अवसर पर देश-प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की कामना की है। राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि शिव और शक्ति के मिलन का पर्व महाशिवरात्रि भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। उन्होंने महाशिवरात्रि पर भगवान शिव से देश और प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं सम्पन्नता की भी कामना की है।
Read More »विश्वविद्यालयीन शिक्षा विद्यार्थियों को नया सोचने के लिए प्रेरित करे
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि विश्वविद्यालयीन शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो विद्यार्थियों में जिज्ञासा और सर्जनात्मकता का संचार कर उन्हें नया सोचने के लिए प्रेरित करे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को विचारों की शक्ति और कल्पना की उड़ान देने वाली शिक्षा से ही राष्ट्र और समाज का भला हो सकता है। राज्यपाल श्री मिश्र बुधवार को यहां राजभवन से महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय भरतपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह को ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षक सिर्फ पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं रह कर अपने आपको अपडेट रखें तभी स्वयं के और शिक्षार्थी दोनों के ज्ञान …
Read More »राज्यपाल ने श्री लोहरा को लोकायुक्त की शपथ दिलाई
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को यहां राजभवन में पूर्व न्यायाधीश श्री प्रताप कृष्ण लोहरा को लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। श्री लोहरा ने ईश्वर के नाम पर हिंदी में शपथ ली। प्रारम्भ में मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य ने लोकायुक्त पद पर श्री लोहरा की नियुक्ति का राज्यपाल श्री मिश्र द्वारा जारी किया गया वारंट हिन्दी में पढ़कर सुनाया। राजभवन के बैंक्वेट हाॅल में आयोजित सादा समारोह में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष श्री गुलाबचंद कटारिया, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्री रघु शर्मा, शिक्षा राज्य मंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्री भंवर सिंह …
Read More »राज्यपाल ने पूर्व राज्यपाल श्री अंशुमान सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तथा गुजरात एवम राजस्थान के पूर्व राज्यपाल न्यायमूर्ति श्री अंशुमान सिंह जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री मिश्र ने ईश्वर से उनकी पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने तथा उनके परिजनों को यह भारी दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
Read More »नारी अबला नहीं बल्कि शक्तिरूपा और स्वयंसिद्धा होती है
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने समस्त नारी शक्ति को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) की हार्दिक शुभकामना दी है। उन्होंने आह्वान किया कि समाज विशेषकर पुरुषों को नारी शक्ति को लेकर अपनी सोच बदलनी होगी। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर अपने शुभकामना संदेश में कहा कि महिलाएं अबला नहीं बल्कि शक्तिरूपा और स्वयंसिद्धा होती हैं। उनकी प्रतिभा को यदि सही अवसर उपलब्ध कराए जाएं तो वे पुरुषों की तुलना में कहीं अधिक संवेदनशीलता और सामूहिक हित की भावना के साथ समाज का भला करती हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने यह भी अपील की है कि बेटियों को शिक्षित …
Read More »उद्यमी नवाचार से उत्कृष्टता हासिल करते देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में अपना योगदान दें
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उद्यमियों का आह्वान किया है कि वे नवाचार के माध्यम से उत्कृष्टता हासिल करते हुए देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में अपना योगदान दें। श्री मिश्र शनिवार को एक होटल में लायंस क्लब दिल्ली वेज द्वारा आयोजित ‘उद्यमी उत्कृष्टता सम्मान समारोह’ में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सम्मानित होने वाले उद्यमियों को बधाई देते हुए उनसे राजस्थान में निवेश को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र विशेष में उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए उद्यमी प्रदेश में नवीन उद्योगों की स्थापना के लिए आगे आएं। उन्होंने ‘वोकल फाॅर लोकल’ के …
Read More »डेनमार्क के राजदूत की राज्यपाल से मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से डेनमार्क के राजदूत श्री फ्रेडी स्वेन ने शनिवार को यहां राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान राज्यपाल ने उन्हें भारतीय संविधान की उद्देश्यिका और मूल कर्तव्यों का मढ़ा हुआ चित्र भी भेंट किया।
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra