Wednesday , 10 June 2026

News

साहित्यकार श्री नरेंद्र कोहली के निधन पर राज्यपाल की शोक संवेदना

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने पद्मश्री से अलंकृत, प्रख्यात साहित्यकार श्री नरेंद्र कोहली के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि स्व. कोहली ने अपने साहित्य के माध्यम से धार्मिक और पौराणिक आख्यानों और ऐतिहासिक संदर्भों से नई पीढ़ी को जोड़ा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र ने लगवाया कोरोना का दूसरा टीका कोरोना की दूसरी लहर घातक, लापरवाही नहीं बरतें- राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार को यहां सवाई मान सिंह अस्पताल परिसर स्थित संक्रामक रोग चिकित्सालय में कोविड-19 का दूसरा टीका लगवाया । राज्यपाल श्री मिश्र को एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुधीर भंडारी और मेडिकल टीम की निगरानी में नर्स कौशल्या राजावत ने टीका लगाया। राज्यपाल श्री मिश्र ने टीका लगवाने के बाद कहा कि कोरोना की दूसरी लहर अधिक घातक है। इससे बचने के लिए सावधानी और कोविड प्रोटोकॉल का पालन नितांत आवश्यक है। सभी लोग जो अपनी आयु के अनुसार वैक्सीनेशन के लिए पात्र हैं, वे निसंकोच टीकाकरण करवाएं। साथ ही, टीका लगवाने के बाद …

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र ने बाबा साहेब डाॅ. अम्बेडकर जयन्ती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को यहां राजभवन में संविधान निर्माता बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की 130वीं जन्म जयन्ती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल श्री मिश्र ने सभी देशवासियों से बाबा साहेब के ‘बहुजन हिताय बहुजन सुखाय‘ के दर्शन और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान भी किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि बाबा साहेब ने भारतीय संविधान में यह सुनिश्चित करने की पहल की कि देश में किसी भी हिस्से में रहने वाले नागरिकों के लिए जातीय और भाषायी आधार पर कोई भेद भाव नहीं …

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र ने राजभवन में देशी गौवंश आधुनिक दुग्धशाला का उद्घाटन किया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को यहां राजभवन में राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (राजुवास) बीकानेर द्वारा निर्मित देशी गौवंश आधुनिक दुग्धशाला का उद्घाटन किया। राज्यपाल श्री मिश्र को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कर्नल विष्णु शर्मा ने बताया कि गौशाला में गौवंश के लिए चारे, आराम, साफ सफाई और स्वास्थ्य की दृष्टि से उचित व्यवस्था की गई है। तेज गर्मी से बचाव के लिए यहां फव्वारा प्रणाली, गौवंश की स्वच्छता के लिए स्विंगिंग गाय ब्रश, स्वचालित स्नान के उपकरण आदि लगाए गए हैं। इससे पहले राज्यपाल श्री मिश्र ने गौशाला का अवलोकन कर वहां गौवंश की देखभाल …

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र से मंत्री श्री कल्ला की शिष्टाचार मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार को यहां राजभवन में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं ऊर्जा मंत्री श्री बी.डी. कल्ला ने मुलाकात कर नव सम्वत्सर की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

बाबा साहब डाॅ. अम्बेडकर जयंती पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की 130 वीं जन्म जयन्ती (14 अप्रेल) पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि बाबा साहब द्वारा रचित संविधान और उसमें निहित मूल्य ही भारतीय लोकतंत्र की आत्मा हैं। उन्होंने इस अवसर पर आह्वान किया है कि सभी देशवासी भारतीय संविधान की प्रस्तावना को आत्मसात करने और मूल कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लें, यही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र ने वर्ष प्रतिपदा पर पूजा अर्चना कर किया नववर्ष का स्वागत

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर राजभवन स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की। राज्यपाल श्री मिश्र ने नवरात्र के पहले दिन दुर्गासप्तशती का पाठ कर मां दुर्गा से देश और प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कोरोना महामारी के प्रकोप को कम करने के लिए भी प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि हम सभी हर्ष और उमंग के साथ नव वर्ष का अभिनंदन करें तथा कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन कर इस महामारी को मात देने का निश्चय करें।

Read More »

टीकाकरण उत्सव के अन्तर्गत राजभवन में लगी कोरोना वैक्सीन

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर प्रारंभ टीका उत्सव के तहत सोमवार को राजभवन में राज्यपाल के सचिव श्री सुबीर कुमार सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का कोरोना का टीकाकरण हुआ। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने आह्वान किया कि स्वस्थ एवं कोविड मुक्त भारत के लिए कोरोना टीकाकरण के साथ ही कोविड प्रोटोकाॅल की पूरी तरह से पालना करें। उन्होंने बढ़ते हुए संक्रमण को रोकने के लिए सावधानी एवं सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग टीकाकरण के बाद भी मास्क पहनंे, दो गज की दूरी बनाए रखें तथा बार-बार हाथ धोएं।

Read More »

राज्यपाल ने राज्य वित्त आयोग के गठन को मंजूरी दी

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र द्वारा आदेश जारी कर राज्य वित्त आयोग के गठन को मंजूरी दी गयी है। राज्यपाल श्री मिश्र ने वित्त आयोग के अध्यक्ष पद पर पूर्व वित्त मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह को तथा श्री लक्ष्मण सिंह और श्री अशोक लाहोटी को इसका सदस्य बनाए जाने के आदेश जारी किए हैं।

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र ने दी नवसंवत्सर 2078 की शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश और प्रदेशवासियों को नव संवत्सर 2078 आरम्भ होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने ईश्वर से कामना की है कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (13 अप्रेल) पर नव वर्ष का आगमन सभी के लिए शुभ और धन-धान्य तथा समृद्वि कारक हो।

Read More »