राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार सायं मिर्जापुर जिले के विंध्याचल जाकर मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर पूजा.अर्चना की तथा देश और प्रदेशवासियों की सुख. समृद्धि के लिए कामना की।
Read More »News
राज्यपाल श्री मिश्र दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे,अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार प्रातः वाराणसी पहुंचे। राज्यपाल श्री मिश्र के वाराणसी पहुंचने पर जिला कलक्टर श्री कौशल राज शर्मा और पुलिस आयुक्त श्री ए. सतीश गणेश ने उनकी अगवानी की। राज्यपाल श्री मिश्र ने जिला कलक्टर, पुलिस आयुक्त सहित प्रशासनिक अधिकारियों से स्थानीय सर्किट हाउस में मुलाकात कर वहां कोविड-19 संक्रमण की स्थिति, उससे निपटने के लिए किए गए उपायों तथा टीकाकरण अभियान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए सावधानी एवं सतर्कता के …
Read More »डॉ. अशोक पनगड़िया के निधन पर राज्यपाल की शोक संवेदना
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्रख्यात न्यूरोलॉजिस्ट पद्मश्री डॉ. अशोक पनगड़िया के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Read More »राज्यपाल को आदिवासी कला और पिछवाई कला से सम्बन्धित पुस्तकें भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की निदेशक श्रीमती किरण सोनी गुप्ता ने गुरुवार को यहां राजभवन में मुलाकात कर उन्हें ‘ट्राइबल आर्ट ऑफ इंडिया‘ तथा ‘पिछवाई आर्ट ऑफ राजस्थान‘ पुस्तकें भेंट की। इन पुस्तकों में आदिवासी कला और पिछवाई कला के सम्बन्ध में चित्र और महत्वपूर्ण जानकारी प्रकाशित की गई है।
Read More »कृषि विवि जोधपुर और पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विवि बीकानेर के विभिन्न भवनों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कृषि, पशुपालन और डेयरी उत्पादों को वैश्विक बाजार में जगह दिलाने के लिए बने प्रभावी नीति
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्रदेश में कृषि, पशुपालन और डेयरी उत्पादों के लिए प्रभावी विपणन नीति बनाने पर बल दिया है ताकि ये उत्पाद वैश्विक बाजार में अपनी जगह बना सकें। राज्यपाल श्री मिश्र नेकृषि और पशुपालन का राज्य के विकास का मुख्य आधार बताते हुए कहा कि विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में हुए आधुनिक विकास का लाभ किसान और पशुपालकों को मिलना चाहिए। राज्यपाल श्री मिश्र गुरुवार को यहां राजभवन से कृषि विवि जोधपुर और पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विवि बीकानेर के विभिन्न भवनों का लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम …
Read More »विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल ने सभी से किया अधिकाधिक पौधे लगाने का आह्वान
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर सभी से अधिक से अधिक पौधे लगा कर पर्यावरण की रक्षा करने का आह्वान किया है। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा है कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों और पारिस्थिति की तंत्र पर बढ़ रहे दबाव को कम करने के लिए पेड़ लगाना ही सबसे आसान उपाय है। उन्होंने कहा कि हमें पौधारोपण करने के साथ ही उनकी बड़े होने तक पूरी देखभाल भी करनी चाहिए ।
Read More »राज्यपाल ने की कार्यों की सराहना राजभवन के एडीसी डी. रवि की स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के परिसहाय (एडीसी) स्क्वाड्रन लीडर श्री डी. रवि को सोमवार को स्थानांतरण पर राजभवन में अनौपचारिक आयोजित संक्षिप्त समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर श्री रवि के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्री डी. रवि ने राजभवन, राजस्थान की सेवाओं को अपने कभी न भुलाने वाले अनुभव बताया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री सुबीर कुमार, प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविंद राम जायसवाल एवं राज्यपाल के भारतीय पुलिस सेवा के परिसहाय श्री हर्षवर्धन अग्रवाल ने भी श्री डी. रवि की सेवाओं से जुड़े …
Read More »डॉ. अम्बरीश शरण बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त
डॉ. अम्बरीश शरण बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त राज्यपाल ने आदेश जारी कर दी नियुक्ति राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने एक आदेश जारी कर राज्य सरकार के परामर्श से बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय, बीकानेर में डॉ. अम्बरीश शरण विद्यार्थी को कुलपति पद पर नियुक्त किया है। राज्यपाल श्री मिश्र ने कार्यभार संभालने के तीन वर्ष अथवा 70 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक, इनमें से जो भी पहले हो तक के लिए डॉ. विद्यार्थी को यह नियुक्ति प्रदान की है।
Read More »अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर राज्यपाल की बधाई और शुभकामना
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश के निर्माण में अथक परिश्रम कर अपना योगदान देने वाले श्रमिकों को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस (1 मई) पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं । राज्यपाल ने अपने संदेश में श्रम की गरिमा के प्रति सम्मान की संस्कृति का विकास करने का आह्वान किया है। उन्होंने श्रम से जुड़े लैंगिक भेदभाव को मिटाते श्रमिकों के कल्याण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की भी इस अवसर पर अपील की है।
Read More »मुख्य सचिव से कोरोना से उपजे हालात के बारे में ली जानकारी
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरूवार को राज्य के मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य से भी फोन पर बात कर प्रदेश में कोरोना से उपजे हालात के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कोरोना संक्रमित रोगियों के प्रभावी उपचार के साथ ही अस्पतालों में कोरोना के पर्याप्त बैड, ऑक्सीजन एवं दवाओं की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने इस विकट दौर में सभी स्तरों पर प्रभावी समन्वय और समुचित प्रबंधन के साथ कोरोना बचाव के लिए कार्य किए जाने पर जोर दिया।
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra