राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार को महानिदेशक (जेल) श्री राजीव दासोत ने मुलाकात कर ‘रोड टु रिफॉर्म‘ पोस्टर भेंट किया। राज्यपाल श्री मिश्र को उन्होंने इस दौरान सुधरे हुए कैदियों की पुनर्स्थापना के लिए जेल प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी।
Read More »News
राज्यपाल ने दी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) की देश और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा है कि योग भारतीय ऋषि-मुनियों द्वारा विश्व को दिया गया अनुपम उपहार है। उन्होंने सभी से स्वस्थ और निरोगी जीवन के लिए योग को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया है।
Read More »सरकारी उद्यम प्रचार-प्रसार और विपणन की कारगर नीति बनाएं – राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सरकारी क्षेत्र के उद्यमों का आह्वान किया है कि वे प्रतिस्पर्धा के लिए अपने गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के प्रचार-प्रसार और विपणन की कारगर नीति बनाने पर फोकस करें। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि सांभर साल्ट्स लिमिटेड 20 हजार रोजगार उपलब्ध करने की योजना को व्यावहारिक धरातल पर लाकर क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति प्रदान करेगी। राज्यपाल श्री मिश्र रविवार को सांभर साल्ट्स लिमिटेड के नवीन उत्पादों की लॉन्चिंग के अवसर पर आयोजित समारोह में ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री मिश्र ने कार्यक्रम में सांभर साल्ट्स के नए विशिष्ट उत्पादों की शृंखला क्षार …
Read More »श्री मिल्खा सिंह के निधन पर राज्यपाल की शोक संवेदना
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उड़न सिख के नाम से मशहूर एवं पद्मश्री से सम्मानित एथलीट श्री मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Read More »श्री राजेन्द्र गोधा के निधन पर राज्यपाल की शोक संवेदना
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार जगत के सम्पादक श्री राजेन्द्र गोधा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा । उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Read More »राज्यपाल की सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर श्री शेर सिंह जाटव की शहादत पर शोक संवेदना
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने अलवर जिले के कठूमर निवासी सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर श्री शेर सिंह जाटव की श्रीनगर में आंतकवादियों से मुठभेड़ में शहादत पर नमन करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल श्री मिश्र ने ईश्वर से शहीद की पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को उनके बिछोह का दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Read More »महाराणा प्रताप ने किया था पूरे देश में प्रखर राष्ट्रवाद का शंखनाद, इतिहास कभी भुला नहीं सकेगा उनका योगदान – राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि महाराणा प्रताप ने मातृभूमि के लिए प्रतिबद्धता पूर्वक संघर्ष, स्वाभिमान और सभी वर्ग के लोगों को संगठित कर उन्हें देश के लिए जागरूक करने का जो कार्य किया, उसे इतिहास कभी भुला नहीं सकेगा। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने अपनी वीरता और साहस से पूरे देश में प्रखर राष्ट्रवाद का शंखनाद किया। राज्यपाल श्री मिश्र रविवार को मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर आयोजित राष्ट्रीय समारोह में आॅनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि महाराणा प्रताप के स्वाधीनता संघर्ष में उनका …
Read More »काशी विश्वनाथ एवं संकट मोचन हनुमान जी के दर्शन कर देश—प्रदेश की खुशहाली की कामना की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शनिवार को प्रात: वाराणसी में काशी विश्वनाथ और संकट मोचन हनुमान जी के दर्शन कर उनसे देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर एवं संकट मोचन हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की तथा देश और प्रदेशवासियों के खुशहाल और निरोग जीवन की कामना की।
Read More »दिव्यांगों के प्रति संवेदना रखते हुए उन्हें आगे बढ़ने के अवसर मिलें —राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने दिव्यांगों को समाज में सहज, अनुकूल, भेदभाव रहित और न्यायोचित माहौल प्रदान किए जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को मानसिक और शारीरिक रूप में संबल प्रदान कर सक्षम बनाने के साथ ही उन्हें रोजगार, शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए बेहतर अवसर प्रदान किए जाने चाहिए। श्री मिश्र शनिवार को वाराणसी में ‘संजीवनी थेरपी सेंटर फॉर स्पेशल चिल्ड्रन’ के शिलान्यास और भूमिपूजन कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दिव्यांगों के सर्वांगीण विकास और समाज में उनकी निर्बाध भागीदारी के लिए भी सभी स्तरों पर प्रयास किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने …
Read More »महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रहित सर्वोपरि रखें – राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने महाराणा प्रताप जयंती (13 जून) पर देश और प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने सभी से महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया है।
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra