राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने श्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक, डॉ. हरि बाबू को मिजोरम, श्री मंगू भाई छगन भाई पटेल को मध्य प्रदेश और श्री राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री मिश्र ने इसके साथ ही श्री पी.एस. श्रीधरन पिल्लई को मिजोरम से गोवा, श्री सत्यदेव नारायण आर्य को हरियाणा से त्रिपुरा, श्री रमेश बैस को त्रिपुरा से झारखंड और श्री बंडारू दत्तात्रेय को हिमाचल प्रदेश से हरियाणा स्थानांतरित किए जाने पर उन्हें नवीन पद के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी है।
Read More »News
राज्यपाल ने घटना का लिया संज्ञान दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के दिए निर्देश
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राजभवन में 1 जुलाई को लोकार्पित पुस्तक ‘निमित्त मात्र हूं मैं’ के विक्रय के संबंध में प्रकाशित समाचारों पर संज्ञान लेते हुए इस घटना पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने अपने सचिव को इस घटना से संबंधित लोगों का स्पष्टीकरण लेकर दोषियों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लाए जाने के निर्देश दिए हैं।
Read More »राज्यपाल की जवान पप्पूराम की शहादत पर शोक संवेदना
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सीकर जिले के त्रिलोकपुरा निवासी जवान श्री पप्पूराम सामोता की गलवान घाटी के पास शहादत पर नमन करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल श्री मिश्र ने ईश्वर से शहीद की पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को उनके बिछोह का दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Read More »विद्यालयों में बालिका शिक्षा से जुड़े गौरवमयी चरित्रों का अध्ययन करवाया जाए -राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि प्रदेश के विद्यालयों में बालिका शिक्षा से जुड़े गौरवमयी चरित्रों का अध्ययन करवाया जाना चाहिए। इससे बच्चों को न केवल प्राचीन ज्ञान से जोड़ा जा सकेगा, बल्कि उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलेगी। राज्यपाल श्री मिश्र शनिवार को सिरोही जिले में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, शिवगंज के अतिरिक्त नवीन भवन के शिलान्यास के उपरांत ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री मिश्र ने 1852 में देश में बालिकाओं के लिए पहले विद्यालय की स्थापना करने वाली प्रख्यात समाज सुधारक स्वर्गीय सावित्री बाई फुले को याद करते हुए कहा …
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र को लोकसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने दी जन्म दिवस की शुभकामनाएं
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के 80वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरूवार को यहां राजभवन में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एवं विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. सी.पी. जोशी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। राज्यपाल श्री मिश्र को प्रदेश के विभिन्न सरकारी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी।
Read More »विश्वविद्यालय और उद्योगों के मध्य रिश्ता कायम हो -राज्यपाल
राज्यपाल ने कुलपतियों से किया संवाद ‘चाॅईस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम’ (सीबीसीएस) के अनुसार पाठ्यक्रमों का जल्द निर्माण हो संविधान दिवस, 26 नवम्बर 2021 तक संविधान पार्क निर्माण कार्य पूर्ण करने का किया आह्वान विश्वविद्यालय और उद्योगों के मध्य रिश्ता कायम हो -राज्यपाल राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से विश्वविद्यालयों में नई शिक्षा नीति के महत्वपूर्ण बिंदुओं का समावेश कर ‘चाॅईस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम’ (सीबीसीएस) के अनुसार पाठ्यक्रमों का जल्द निर्माण किए जाने का आह्वान किया है। उन्होंने युवाओं में संवैधानिक जागरूकता के लिए विश्वविद्यालयों में संविधान दिवस, 26 नवम्बर 2021 तक संविधान पार्क निर्माण कार्य भी आवश्यक …
Read More »राज्यपाल की बायोग्राफी पर आधारित कॉफी टेबल बुक ‘कलराज मिश्र निमित्त मात्र हूँ मैं’ का लोकार्पण
लोकसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने किया लोकार्पण राज्यपाल व्यक्ति नहीं संस्था, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा ही मेरी प्रतिबद्धता – राज्यपाल राज्यपाल श्री मिश्र ने अपना सम्पूर्ण जीवन मानवता और समाज के लिए लगाया- लोकसभा अध्यक्ष श्री मिश्र सरल, मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी – मुख्यमंत्री राज्यपाल श्री कलराज मिश्र की बायोग्राफी पर आधारित कॉफी टेबल बुक ‘कलराज मिश्र निमित्त मात्र हूँ मैं’ का लोकार्पण गुरुवार को यहां राजभवन में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी द्वारा किया गया। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने समारोह में सम्बोधित करते …
Read More »राज्यपाल की बायोग्राफी पर आधारित कॉफी टेबल बुक ‘कलराज मिश्र निमित्त मात्र हूँ मैं’ का लोकार्पण गुरुवार को
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र की बायोग्राफी पर आधारित कॉफी टेबल बुक ‘कलराज मिश्र निमित्त मात्र हूँ मैं’ का लोकार्पण गुरुवार को यहां राजभवन में होगा। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी पुस्तक का लोकार्पण करेंगे। डॉ. भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय, जयपुर के कुलपति डॉ. देवस्वरूप कॉफी टेबल बुक की समीक्षा प्रस्तुत करेंगे। पुस्तक का लेखन डॉ. डी. के. टकनेत एवं राज्यपाल के प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्द राम जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र ने गोमुख परिसर में बिताया समय
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार सायं को माउंट आबू स्थित गोमुख मंदिर परिसर पर कुछ समय बिताया। राज्यपाल सायं गोमुख पहुंचे। राज्यपाल जब वहां पहुंचे बारिश हो रही थी। राज्यपाल ने वहीं बैठ बारिश की बूंदों संग गोमुख की रमणीयता को निहारा। राज्यपाल ने वहीं संत वशिष्ठ को श्रद्धा नमन करते सभी की प्रसन्नता और खुशहाली की कामना की।
Read More »राज्यपाल ने 13 वर्षीय दक्ष कोरी के कार्यों को सराहा
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने माउंट आबू में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाने, स्वच्छता के लिए कार्य करने और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने वाले 13 वर्षीय छात्र दक्ष कोरी की सराहना की है। रविवार को इस 13 वर्षीय छात्र ने माउंट आबू राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की थी। राज्यपाल ने दक्ष कोरी द्वारा पर्यावरण और जीव जंतु संरक्षण के साथ ही कोरोना जागरूकता के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने दक्ष कोरी के कार्यो को महत्वपूर्ण बताते हुए दूसरों को भी इससे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। राज्यपाल …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra