राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को ई-रुपी प्रीपेड वाऊचर लोकार्पण कार्यक्रम में ऑनलाइन भाग लिया। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डिजिटल इंडिया के अंतर्गत एक वर्चुअल कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर ई-रुपी प्रीपेड वाऊचर को राष्ट्र के नाम समर्पित किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने कार्यक्रम के बाद कहा कि ’मिनिमम गवर्नमेंट, मेक्समिम गवर्नेन्स’ के अंतर्गत केंद्र सरकार की यह महत्ती पहल है। उन्होंने कहा कि डिजिटल ट्रांजेक्शन को इससे और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र में ई-रुपी वाऊचर को ईमानदारी और पारदर्शिता की दृष्टि से उठाया गया क्रांतिकारी कदम बताया है। इस कार्यक्रम …
Read More »News
राज्यपाल ने ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने पर पी.वी. सिन्धु को बधाई दी
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने टोक्यो ओलम्पिक खेलों में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतने पर पी.वी. सिन्धु को बधाई दी है। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा है कि सिन्धु ने अपने शानदार खेल से लगातार दूसरी बार ओलम्पिक खेलों में पदक जीत कर बेहतरीन उपलब्धि हासिल की है । पूरे देश को उन पर नाज है। राज्यपाल श्री मिश्र ने सेमी फाइनल में पहुंचने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को भी बधाई दी है।
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र को ‘घुश्मेश्वर गाथा’ की प्रथम प्रति भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को शुक्रवार को राजभवन में शिवाड़ समाज जयपुर के अध्यक्ष श्री नवल जैन और महामंत्री श्री हरीश पाराशर ने ‘घुश्मेश्वर गाथा’ की प्रथम प्रति भेंट की। शिवाड़ समाज जयपुर द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक के लेखक और वरिष्ठ पत्रकार हरीश पाराशर ने बताया कि ’घुश्मेश्वर गाथा’ में भगवान शंकर के बारहवें ज्योर्तिलिंग के रूप में मान्यता रखने वाले ‘सवाईमाधोपुर जिले में शिवाड़ स्थित पावन तीर्थ स्थल घुश्मेश्वर महादेव की प्राचीनता, यहां मिले असंख्य शिवलिंगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी है। उन्होंने बताया कि पुस्तक में शिवाड़ के पौराणिक, ऐतिहासिक तथ्यों के साथ ही यहां …
Read More »प्रधानमंत्री ने किया नई शिक्षा नीति के नवाचारों का लोकार्पण राज्यपाल श्री मिश्र ने ऑनलाइन भाग लिया, नवाचारों की सराहना की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार को नई शिक्षा नीति के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नवीन शिक्षा योजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में ऑनलाइन भाग लिया। लोकार्पण कार्यक्रम के बाद उन्होंने नवीन शिक्षा नीति के एक वर्ष पूरा होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारम्भ नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि 34 वर्षों के बाद देश में लागू की गई नई शिक्षा नीति युवाओं के सर्वांगीण विकास से जुड़ी है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को आधार बनाकर देश में शिक्षा के उन्नयन के लिए गुरुवार को प्रारंभ किए गए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नेशनल डिजिटल …
Read More »राज्यपाल को जयपुर टाइगर फेस्टिवल का पोस्टर भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से गुरुवार को जयपुर टाइगर फेस्टिवल के संरक्षक श्री धीरेन्द्र गोधा, अध्यक्ष श्री संजय खावड़, सचिव श्री आशीष बैद एवं ट्रस्टी श्री आनंद अग्रवाल ने मुलाकात की। भेंट के दौरान उन्होंने राज्यपाल को बाघ संरक्षण के बारे में जागरुकता लाने का संदेश देते जयपुर टाइगर फेस्टिवल का पोस्टर भेंट किया।
Read More »राज्यपाल की शोक संवेदना
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के रामसनेही घाट कोतवाली क्षेत्र में सड़क दुखान्तिका पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। श्री मिश्र ने ईश्वर से दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके शोकाकुल परिजनों को यह भारी दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
Read More »राज्यपाल की जवान श्री मनोहर सिंह राठौड़ की शहादत पर शोक संवेदना
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने नागौर जिले के दलेलपुरा गांव निवासी जवान श्री मनोहर सिंह राठौड़ की सिक्किम में शहादत पर नमन करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल श्री मिश्र ने ईश्वर से शहीद की पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को उनके बिछोह का दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Read More »दोनों हाथ गंवा चुके भूपेन्द्र को कृत्रिम हाथ के लिए मिलेंगे 2 लाख रुपए राज्यपाल ने विवेकाधीन कोटे से राशि स्वीकृत करने के दिए आदेश
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने दुर्घटना में दोनों हाथ गंवा चुके बरखेड़ा (करौली) निवासी भूपेन्द्र मीना को कृत्रिम हाथ के लिए विवेकाधीन कोटे से दो लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की है। उल्लेखनीय है कि बस की टक्कर से हुई दुर्घटना में भूपेन्द्र मीना के दोनों हाथ नहीं रहे थे। युवक शारीरिक रूप से लाचार होने के कारण पूरी तरह अपने वृद्ध मां-बाप पर निर्भर है। युवक ने अपनी परिस्थिति बताते हुए राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के समक्ष सहायता के लिए आवेदन किया था। राज्यपाल श्री मिश्र ने भूपेन्द्र मीना के आवेदन पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए तत्काल …
Read More »राज्यपाल ने ओलम्पिक में रजत पदक जीतने पर मीरा बाई चानू को बधाई दी
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने टोक्यो ओलम्पिक खेलों में 49 किलोग्राम वर्ग की महिला वेट लिफ्टिंग में रजत पदक जीतने पर मीरा बाई चानू को बधाई दी है। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा है कि मीरा बाई चानू ने पहले ही दिन पदक जीत कर अपने खेल से देश का मान बढ़ाया है। पूरे देश को उन पर गर्व है।
Read More »ग्रामीण तथा पिछड़े इलाकों में शिक्षा से वंचितों को मिले उच्च शिक्षा के अधिक अवसर – राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने ग्रामीण तथा पिछड़े इलाकों में शिक्षा से वंचितों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु दूरस्थ शिक्षा को महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने इन्टरनेट की दुनिया में नित नए आ रहे परिवर्तनों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालयों को गुणवत्ता की उच्च शिक्षा ऑनलाइन प्रदान करने के विशेष प्रयास करने पर जोर दिया है। श्री मिश्र शुक्रवार को राजभवन में वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के 35 वें स्थापना दिवस समारोह में ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छोटे-बड़े उद्योगों को कार्यकुशल मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाले और किसानों को तकनीकी रूप से उन्नत …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra