Wednesday , 10 June 2026

News

राज्यपाल ने ओलम्पिक दल को श्रेष्ठ प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार से शुरू हो रहे टोक्यो ओलम्पिक खेलों में भारतीय दल को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामना दी है। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा है कि सभी खिलाड़ी दम-खम और सूझ-बूझ से शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करें।

Read More »

राज्यपाल ने दी गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश और प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की बधाई और शुभकामना दी है। उन्होंने कहा है कि भारतीय संस्कृति में गुरु को साक्षात परमात्मा के बराबर स्थान दिया गया है। गुरु ही व्यक्ति को अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के उजास की ओर ले जाता है। राज्यपाल ने इस अवसर पर समस्त गुरुजनों के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रकट किया है।

Read More »

राज्यपाल की जवान श्री शिव नारायण मीना की शहादत पर शोक संवेदना

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से संघर्ष में शहीद करौली जिले के कौड़िया गांव निवासी आईटीबीपी जवान श्री शिव नारायण मीना की शहादत पर नमन करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल श्री मिश्र ने ईश्वर से शहीद की पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को उनके बिछोह का दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Read More »

राज्यपाल ने दी ईद-उल-जुहा की शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश और प्रदेशवासियों को ईद-उल-जुहा (21 जुलाई) की बधाई और शुभकामना दी है। राज्यपाल ने कोविड महामारी को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा जारी नवीनतम त्रिस्तरीय जन-अनुशासन दिशा-निर्देश की पालना करते हुए इबादत करने और त्यौहार मनाने की अपील की है।

Read More »

राज्यपाल की जवान रोहिताश सैन की शहादत पर शोक संवेदना

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सीकर जिले में धोद के आकवा गांव निवासी सशस्त्र सीमा बल के जवान श्री रोहिताश सैन की शहादत पर नमन करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल श्री मिश्र ने ईश्वर से शहीद की पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को उनके बिछोह का दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Read More »

किसानों को कृषि से अधिकाधिक लाभ मिले, युवाओं को कृषि से जोड़ने के कृषि प्रबन्ध पाठ्यक्रमों की पहल हो -राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कृषि शिक्षा के अंतर्गत विभिन्न फसलों की उच्च गुणवत्तायुक्त किस्मों के विकास के साथ स्थान विशेष की जलवायु के अनुरूप अधिक उत्पादन की खेती का प्रसार किए जाने का आह्वान किया है। उन्होंने ऐसे शोध कार्यों में रूचि लेकर कार्य करने पर भी जोर दिया है, जिनसे किसानों को कृषि से अधिकाधिक लाभ मिल सके। उन्होंने युवाओं को कृषि से अधिकाधिक जोड़े जाने के लिए कृषि प्रबन्ध के नवीन पाठ्यक्रमों की पहल किए जाने की भी आवश्यकता जताई। श्री मिश्र शनिवार को श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि महाविद्यालय, जोबनेर के प्लेटिनम जुबली वर्ष के शुभारम्भ समारोह …

Read More »

श्रीरामचरितमानस मानव जीवन की आदर्श आचार संहिता – राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र गुरुवार को नाथद्वारा पहुंचे और वहां संत श्री मोरारी बापू की ‘मानस तत् किम्‘ कथा में भाग लिया। राज्यपाल के साथ लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने भी श्री मोरारी बापू की रामकथा सुनी। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने संतकृपा सनातन संस्था की ओर से राबचा स्थित आदर्श गोसंरक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि गोस्वामी तुलसीदास रचित श्रीरामचरितमानस महाकाव्य ही नहीं है बल्कि मनुष्य जीवन के आदर्श आचार-व्यवहार की संहिता है। उन्होंने कहा कि पावन रामकथा को सुनकर हमें जीवन के आदर्श मूल्यों को अंगीकार …

Read More »

राज्यपाल से श्रीमती दीप्ति किरण माहेश्वरी की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से नव निर्वाचित विधायक श्रीमती दीप्ति किरण माहेश्वरी ने शपथ ग्रहण के उपरांत पहली बार मंगलवार को यहां राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से राजसमंद विधायक श्रीमती माहेश्वरी की यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

आकाशीय बिजली गिरने से बच्चों की मृत्यु पर राज्यपाल ने गहरा शोक व्यक्त किया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने आकाशीय बिजली गिरने से कोटा के कनवास गांव में चार एवं बाड़ी(धौलपुर) के कूदिन्ना गांव में तीन बच्चों की मृत्यु की हृदयविदारक दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने आमेर के वाच टावर में सेल्फी लेने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से लोगों की दर्दनाक मौत को भी गंभीरता से लेते हुए शोक संवेदना प्रकट की है। उन्होंने इन दुर्घटनाओं में मृत बच्चों एवं लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से उन्हें शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ …

Read More »

श्री वीरभद्र सिह के निधन पर राज्यपाल की शोक संवेदना

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Read More »