राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शनिवार को माउंट आबू की नक्की झील के किनारे बने घेरदार पथ पर सैर की। राज्यपाल ने माउंट आबू की नक्की झील के किनारे किए गए सौंदर्यीकरण के कार्यों और पर्यटकों के लिए की गयी व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि आबू महाराणा प्रताप और राणा कुम्भा की कर्मभूमि रही है। उन्होंने कुम्भा के कला प्रेम की चर्चा करते हुए माउंट आबू के सौंदर्य के अंतर्गत महापुरुषों की प्रतिमाएं लगाने और नई पीढ़ी को राजस्थान के गौरव से जोड़े जाने के अधिकाधिक प्रयास किए जाने की भी आवश्यकता जताई। उन्होंने माउंट आबू प्रवेश पर …
Read More »News
खगोल वैज्ञानिकों की भारत की उपलब्धियों की सराहना की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार सांय अरावली रेंज के गुरु शिखर चोटी के शीर्ष पर स्थित इन्फ्रारेड वेधशाला और वहां की दूरबीन से खगोलीय घटनाओं का अवलोकन भी किया। उन्होंने इसरो वेधशाला में कंप्यूटर उपकरणों तथा खगोलीय उपकरणों का प्रस्तुतिकरण भी देखा। बाद में आस पास के पर्वतीय स्थानों को देखते वहां की जलवायु को सराहा। राज्यपाल ने इससे पहले माउंट आबू में अंतरिक्ष विभाग, भारत सरकार की वित्त पोषित भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल), अहमदाबाद द्वारा 90 के दशक में यहां पर स्थापित इन्फ्रारेड वेधशाला के भवन और वहां पहुंचने के सड़क मार्ग तथा अन्य सुविधाओं का जायजा भी …
Read More »अपनी पौत्रियों को आबू की जैव विविधता और झील की सुनाई कहानी
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को राजभवन के ‘लेक व्यू‘ स्थल से माउंट आबू की सुप्रसिद्ध नक्की झील और यहां की जैव विविधता के सौंदर्य को सपरिवार निहारा। उन्होंने कहा कि आबू पर्वत की नक्की झील जितनी सुंदर है, उतनी ही विविधतापूर्ण और आकर्षक यहां की जैव विविधता है। राज्यपाल राजभवन के ‘लेक व्यू‘ पॉइंट पर आज शिक्षक और पर्यावरणविद् की भूमिका में थे। दूर तक फैली हरियाली और पहाड़ों के मध्य कटोरानुमा झील तथा फलों से लदे वृक्ष देखकर उन्होंने अपनी पौत्रियों आशी और अमिशी को स्थानीय वनस्पतियों और आबू पर्वत की पारिस्थितिकी तंत्र की विशेषताओं के बारे …
Read More »राज्यपाल से बीटीपी के विधायक श्री राजकुमार ने की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से राजभवन में यहां डूंगरपुर जिले के चैरासी विधानसभा क्षेत्र के बीटीपी विधायक श्री राजकुमार ने मुलाकात की। राज्यपाल से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल से भेंट में उन्होंने आबू पर्वत पर पिछले सौ वर्षों से निवासरत आदिवासियों को मूलभूत सुविधाएं व जमीनों का हक दिलाने के लिए कार्यवाही करने की मांग भी रखी। राज्यपाल ने इस पर राज्य सरकार स्तर पर समुचित कार्यवाही करने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है।
Read More »राज्यपाल से ब्रह्माकुमारी सारिका, शिविका और डॉ. प्रताप ने की भेंट
राज्यपाल से गुरुवार को राजभवन में ब्रह्माकुमारी सारिका, शिविका और डाॅ. प्रताप ने मुलाकात की। राज्यपाल से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल से मुलाकात के दौरान उन्होंने ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि राजयोग प्रशिक्षण के साथ ही विश्वविद्यालय के विश्व भर में केन्द्र हैं। ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय द्वारा समाज हित में विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण के साथ ही मीडिया से संबंधित कार्यशाला भी विशेष रूप से आयोजित की जाती हैं।
Read More »राज्यपाल ने वन क्षेत्र की सुरक्षा और संरक्षण में जनभागीदारी को बताया जरूरी
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने माउन्ट आबू वन्यजीव अभयारण्य में वन्य जीवों की विविध प्रजातियों और पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण और सतत् प्रबंधन में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वन क्षेत्र की सुरक्षा और वन्यजीवों की सुरक्षा में जनभागीदारी से कार्य किए जाने पर भी जोर दिया। श्री मिश्र ने गुरुवार को राजभवन में उनसे मिलने आए भारतीय वन सेवा के अधिकारी एवं उपवन संरक्षक श्री विजय शंकर पाण्डेय से कहा कि आबू पर्वत अभयारण्य क्षेत्र के प्रबंधन के साथ ही इसके विकास पर भी वन विभाग सतत रूप से कार्य करे। उन्होंने वन्यजीवों के संरक्षण को महत्वपूर्ण …
Read More »पारिस्थितिकी अनुकूलता के अंतर्गत संरक्षण और स्थानीय विकास पर दिया जोर
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार सांय को माउन्ट आबू की सुप्रसिद्ध नक्की झील के किनारे सपरिवार भ्रमण किया। इस दौरान राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र सहित उनके परिजनों ने झील में बोटिंग भी की। आबू के पहाड़ों के मध्य स्थित नक्की झील और दूर तक फैली हरियाली को देखकर राज्यपाल श्री मिश्र अभिभूत हो गए। बाद में झील के किनारे स्थित नेशनल पार्क में देर तक सपरिवार उन्होंने रुक कर प्राकृतिक दृश्यावलियों का आस्वाद किया। उन्होंने कहा कि नक्की झील का समग्र परिवेश ही रमणीय है। राज्यपाल ने राजस्थान के इस सुंदर पर्वतीय पर्यटन स्थल का पारिस्थितिकी …
Read More »राज्यपाल से सिरोही के पूर्व महाराजा पद्म श्री श्री रघुवीर सिंह देवड़ा ने की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से बुधवार को राजभवन में सिरोही के पूर्व महाराजा पद्म श्री श्री रघुवीर सिंह देवड़ा ने मुलाकात की। श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। पद्म श्री श्री रघुवीर सिंह देवड़ा ने राज्यपाल को सिरोही रियासत और यहां से जुड़े इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1964 वर्गमील में फैला आबू पर्वत सिरोही रियासत का ही अंगभूत था। उन्होंने आबू पर्वत पर स्थापत्य कला के मंदिरों, कुलदेवता सारणेश्वर महादेव और मेवाड़ के महाराणा कुम्भा द्वारा अचलगढ़ के अचलेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना आदि से जुड़े इतिहास के बारे में विस्तार …
Read More »जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने की अगवानी, राज्यपाल श्री कलराज मिश्र माउंट आबू पहुंचे
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र मंगलवार को ग्रीष्मकालीन प्रवास के लिए माउंट आबू पहुंचे। यहां वह एक सप्ताह राजभवन में प्रवास करेंगे। माउंट आबू पहुंचने पर राज्यपाल का जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाव भरा स्वागत करते हुए अगवानी की। राज्यपाल श्री मिश्र दोपहर विमान से आबूरोड हवाई पट्टी पर पहुंचे। यहां पर विधायक सिरोही श्री संयम लोढ़ा, विधायक पिंडवाड़ा-आबू श्री समाराम गरासिया, रेवदर विधायक श्री जगसीराम कोली, अध्यक्ष नगरपालिका आबू रोड श्री मगनदान चारण, जोधपुर के संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा, पुलिस आयुक्त श्री जोस मोहन, सिरोही के जिला कलक्टर श्री भगवती प्रसाद, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने उनकी …
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र मंगलवार से माउंट आबू प्रवास पर
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र मंगलवार से माउंट आबू में ग्रीष्मकालीन प्रवास पर रहेंगे। राज्यपाल श्री मिश्र एक सप्ताह तक माउंट आबू स्थित राजभवन में निवास करेंगे।
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra