Wednesday , 10 June 2026

News

राज्यपाल श्री मिश्र से केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार को नई दिल्ली स्थित जोधपुर हाउस में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री श्री अजय कुमार मिश्र ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

खेलों से नई पीढ़ी को जोड़े जाने का किया आह्वान

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने ओलम्पिक खेलों के प्रति जागरूकता और इससे नई पीढ़ी को जोड़ने के लिए चलाये गये ‘खेल साक्षरता मिशन’ चल वाहन का सोमवार को राजभवन में अवलोकन किया। यह वाहन विभिन्न राज्यों से होता हुआ सोमवार को जयपुर पहुंचा था और सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ है। राज्यपाल श्री मिश्र ने देशभर में ‘स्पोर्ट्स अ वे ऑफ लाइफ’ के अंतर्गत इस वाहन के जरिये ओलम्पिक खेलों को गाँव गाँव तक पहुंचाने और इनके बारे में जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। ‘स्पोर्ट्स ए वे ऑफ लाइफ’ संस्था द्वारा खेलों …

Read More »

अगस्त क्रांति दिवस पर राज्यपाल ने स्वाधीनता सेनानियों को नमन किया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने अगस्त क्रांति दिवस (9 अगस्त) के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में सम्मिलित रहे सभी ज्ञात- अज्ञात स्वाधीनता सेनानियों को नमन किया है। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि आज ही के दिन महात्मा गांधी ने 1942 में करो या मरो का नारा देकर आजादी के लिए निर्णायक आंदोलन की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हमें भी देश के विकास में भागीदार बनने का संकल्प लेना चाहिए ।

Read More »

राज्यपाल की विश्व आदिवासी दिवस पर शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश और प्रदेशवासियों को विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) की बधाई एवं शुभकामना दी है। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर वनवासी बंधुओं की लोक संस्कृति एवं लोक परम्परा को जीवंत बनाए रखते हुए उनकी सर्वांगीण प्रगति सुनिश्चित किए जाने का आह्वान किया है।

Read More »

राज्यपाल ने ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने टोक्यो ओलम्पिक खेलों में जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा एवं कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर बजरंग पूनिया को बधाई दी है। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा है कि ओलंपिक खेलों में भारत के लिए अब तक का दूसरा व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतकर नीरज चोपड़ा ने अपना नाम इतिहास में दर्ज करवा कर देश को गौरवान्वित किया है।

Read More »

राज्यपाल को पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक कला केन्द्र निदेशक ने भेंट की ‘शौर्य आर्ट एलबम’

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की निदेशक श्रीमती किरण सोनी गुप्ता ने शुक्रवार को यहां राजभवन में शौर्य आर्ट से सम्बन्धित दो एलबम की प्रथम प्रति भेंट की। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत प्रकाशित ‘शौर्य आर्ट-एक’ में महिला स्वतंत्रता सेनानी तथा दूसरे एलबम में पुरुष स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र, उनके जीवन तथा स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को आकर्षक कलाकृतियों के रूप में संजोया गया है। उल्लेखनीय है कि पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र द्वारा शौर्य आर्ट शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें देश भर के कलाकारों द्वारा स्वाधीनता संग्राम एवं स्वतंत्रता सेनानियों पर …

Read More »

डॉ. सतीश कुमार गर्ग बने राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति राज्यपाल ने जारी किए कुलपति नियुक्ति के आदेश

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने आज एक आदेश जारी कर डॉ. सतीश कुमार गर्ग को राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर का कुलपति नियुक्त किया है। राज्यपाल श्री मिश्र ने राज्य सरकार के परामर्श से यह आदेश जारी किए हैं। राज्यपाल के आदेशानुसार डॉ. गर्ग को कार्यभार संभालने की तिथि से तीन वर्ष या सत्तर वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने तक, इनमें से जो भी पहले हो के लिए विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि डॉ. सतीश कुमार गर्ग इससे पहले बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के कुलसचिव पद पर कार्य …

Read More »

राज्यपाल ने ओलम्पिक पदक विजेताओं को बधाई दी

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने टोक्यो ओलम्पिक खेलों में कुश्ती में रजत पदक जीतने पर रवि कुमार दहिया और हॉकी में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी है। राज्यपाल श्री मिश्र ने पदक विजेताओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन से पूरे देश का गौरव बढ़ाया है।

Read More »

राज्यपाल ने ओलम्पिक में पदक जीतने पर बधाई दी

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने टोक्यो ओलम्पिक खेलों में मुक्केबाजी में कांस्य पदक जीतने पर लवलीना बोरगोहेन को बधाई दी है। राज्यपाल श्री मिश्र ने कुश्ती के फाइनल में पहुंच कर पदक पक्का करने पर रवि कुमार दहिया को भी बधाई दी है।

Read More »

राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से महानिदेशक पुलिस (इन्टेलीजेन्स) श्री उमेश मिश्रा एवं महानिदेशक पुलिस ( सिविल राइट्स एण्ड एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) श्रीमती नीना सिंह ने मंगलवार को यहां राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से इनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »