Wednesday , 10 June 2026

News

श्री गिरिराज सिंह लोटवाड़ा के निधन पर राज्यपाल ने शोक प्रकट किया

राज्यपाल श्री मिश्र ने राजपूत सभा भवन के अध्यक्ष श्री गिरिराज सिंह लोटवाड़ा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति देने तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कामना की है।

Read More »

श्री गोपाल जोशी के निधन पर राज्यपाल की शोक संवेदना

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने पूर्व विधायक श्री गोपाल जोशी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल श्री मिश्र ने दिवंगत की आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र ने मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता गहलोत के कोविड-19 संक्रमण को मात देकर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

Read More »

श्री जनार्दन सिंह गहलोत के निधन पर राज्यपाल की शोक संवेदना

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने पूर्व मंत्री एवं अंतरराष्ट्रीय कबड्डी महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष रहे श्री जनार्दन सिंह गहलोत के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल श्री मिश्र ने दिवंगत की आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Read More »

उपलब्ध संसाधनों का योजनाबद्ध तरीके से प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हो

राज्यपाल ने जनप्रतिनिधियों को कोरोना नियंत्रण में सहयोग करने के लिए लिखा पत्र घरों में ऑक्सीजन और जीवन रक्षक दवाइयों का अनावश्यक भण्डारण न करने का भी किया अनुरोध उपलब्ध संसाधनों का योजनाबद्ध तरीके से प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हो

Read More »

शास्त्रीय गायक श्री राजन मिश्र के निधन पर राज्यपाल की शोक संवेदना

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्रख्यात शास्त्रीय गायक पद्म भूषण श्री राजन मिश्र के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि श्री राजन मिश्र का निधन संगीत जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Read More »

भगवान महावीर जयंती पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश और प्रदेशवासियों को महावीर जयंती (25 अप्रैल) पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि भगवान महावीर के दिखाए सत्य, अहिंसा, अस्तेय और अपरिग्रह के मार्ग में विश्व कल्याण का संदेश निहित है। राज्यपाल श्री मिश्र ने सभी का आह्वान किया है कि भगवान महावीर के जीवन और उपदेशों से प्रेरणा लें तथा त्याग, संयम, प्रेम, करूणा, शील और सदाचार को अपने जीवन में अपनाएं।

Read More »

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से कोरोना प्रबंध व्यवस्था के बारे में ली जानकारी

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से कोरोना प्रबंध व्यवस्था के बारे में ली जानकारी लोकसभा अध्यक्ष, केन्द्रीय चिकित्सा मंत्री, केबिनेट सेक्रेटरी, गृह सचिव से चर्चा की राजस्थान में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी जायेगी राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कोरोना की स्थिति के सबंंध में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से चर्चा की और प्रदेश में कोरोना नियंत्रण के लिए किए जा रहे उपायों और बचाव के लिए की जा रही प्रबंध व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री से वार्ता पश्चात उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, केन्द्रीय केबिनेट सेक्रेटरी, गृह सचिव आदि से भी …

Read More »

उद्योगपतियों, फैक्ट्री मालिकों से श्रमिकों हेतु कोविड उपयुक्त मानवीय व्यवहार रखने का अनुरोध

उद्योगपतियों, फैक्ट्री मालिकों से श्रमिकों हेतु कोविड उपयुक्त मानवीय व्यवहार रखने का अनुरोध राज्यपाल ने सावधानी और सतर्कता रखते कोविड से बचाव की भावपूर्ण अपील की सतर्कता, टीकाकरण और मानवीयतापूर्ण दृष्टिकोण से ही हम कोरोना को हरा पाएंगे -राज्यपाल राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण पर चिंता जताते हुए आम जन का आह्वान किया है कि वे घर से बाहर न निकलें। दूरी बनाए रखें, मास्क आवश्यक रूप से पहनें और स्वच्छता के नियमों की पालना करें। उन्होंने निर्माण उद्योग से जुड़े उद्योगपतियों, फैक्ट्री मालिकों से भी अनुरोध किया है कि वे श्रमिकों के प्रति …

Read More »

राज्यपाल ने राम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राम के आदर्शों को अपनाते हुए जीवन के हर क्षेत्र में उत्कर्ष की स्थापना पर जोर दिया है। रामनवमी के पावन अवसर पर उन्होंने प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामना भी दी। उन्होंने पूजा-अर्चना कर सभी की सुख- समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी की।

Read More »