Thursday , 21 May 2026

News

राज्यपाल से मुख्यमंत्री की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से आज यहां राजभवन में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल को मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने गत शनिवार से शुरू कोविड-19 टीकाकरण अभियान के विभिन्न चरणों के सुचारू संचालन के लिए राज्य सरकार द्वारा की गई चरणबद्ध तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंेने श्री मिश्र को सरकार द्वारा किये जा रहे विकासात्मक कार्याें से भी अवगत कराया।

Read More »

पैट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण को सभी स्तरों पर अपनाएं

राज्यपाल ने प्राकृतिक ऊर्जा संरक्षण के देशव्यापी अभियान ‘सक्षम 2021‘ का किया शुभारम्भ प्राकृतिक संसाधनों के सतर्कता से उपयोग का राज्यपाल ने किया आह्वान पैट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण को सभी स्तरों पर अपनाएं -राज्यपाल राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ सतत विकास की सोच से कार्य करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पैट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण को सभी स्तरों पर अपनाने से ही विकास का समान रूप से सभी को लाभ मिल सकता है। श्री मिश्र शनिवार को पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण के लिए देशभर में चलाये जाने वाले सक्षम 2021, अभियान के ऑनलाइन …

Read More »

श्रीमती किरण सोनी गुप्ता को पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक कला केन्द्र की निदेशक पद पर दी नियुक्ति

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने भारत सरकार के पूर्वानुमोदन से आज एक आदेश जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा की पूर्व अधिकारी और सुप्रसिद्ध कलाकार श्रीमती किरण सोनी गुप्ता को पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक कला केन्द्र का निदेशक नियुक्त किया है। श्री मिश्र ने आज यहां जारी आदेशों में श्रीमती गुप्ता को तीन साल के लिए पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक कला केन्द्र की निदेशक पद पर नियुक्ति दी है। उल्लेखनीय है कि श्रीमती गुप्ता अन्तर्राष्ट्रीय स्काॅलर तथा 1985 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी रही हैं। वह इससे पहले जवाहर कला केन्द्र की महानिदेशक भी रही हैं। उनकी पेरिस के विश्व प्रसिद्ध …

Read More »

लोकतंत्र में जनकल्याण सर्वोपरि

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सांसद निधि से शुरू किए गए उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के 21 एवं कुशीनगर जिले के 11 विकास कार्यों का आज यहां राजभवन से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से लोकार्पण किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि देवरहा बाबा की विशेष कृपा के कारण देवरिया को देवभूमि और देश की सीमा पर लोहा लेने वाले हजारों जवान सेना को देने के कारण वीरभूमि का दर्जा प्राप्त है। उन्होंने कहा कि देवरिया जिले से उनका विशेष लगाव है। इस क्षेत्र के चतुर्दिक विकास और जन कल्याण के लिए सभी स्तरों पर प्रयास होने चाहिये। उन्होंने …

Read More »

राज्यपाल ने राजभवन स्थित शिव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मकर संक्रांति पर प्रातः राजभवन स्थित शिव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। बाद में उन्होंने राजभवन स्थित गौशाला में गायों को स्वयं चारा और गुड़ भी खिलाया और कंबल ओढाई। राज्यपाल ने कहा कि मकर संक्रांति से दिन बड़े और रातें छोटी होनी प्रारंभ हो जाएगी। इसी पावन दिन से धरती पर उजास में वृद्धि शुरू होती है। उन्होंने उजास के पावन पर्व पर देश और प्रदेश वासियों के सुख, समृद्धि और सम्पन्नता की कामना की है। उन्होंने कहा कि इस पवित्र दिन पर गोसेवा करने और दान करने से पुण्य में वृद्धि होती …

Read More »

राज्यपाल से मिले सांसद श्री अर्जुनलाल मीणा

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से आज यहां राजभवन में सांसद श्री अर्जुनलाल मीणा ने मुलाकात की। राज्यपाल से इनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

राज्यपाल से मुख्य निर्वाचन अधिकारी की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से आज यहां राजभवन में मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने मुलाकात की। श्री गुप्ता ने राज्यपाल को मतदाताओं को मताधिकार का महत्व समझाने और इस हेतु नागरिकों को शिक्षित करने के लिए संचालित स्वीप अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वीप का सकारात्मक प्रभाव हुआ है और रिकाॅर्ड संख्या में नवमतदाताओं ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाया है। उन्होंने 25 जनवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस के बारे में भी राज्यपाल को जानकारी देते हुए प्रदेश में नए मतदाता जोड़ने, मतदाता सूचियाँ तैयार करने और मतदाता जागरूकता के लिए …

Read More »

मकर संक्रांति पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मकर संक्रांति (14 जनवरी) के पावन पर्व पर देश और प्रदेश वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस पर्व पर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि एवं सम्पन्नता की कामना की है। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि मकर संक्रांति जीवन के उजास का प्रतीक पर्व है। उन्होंने कामना की है कि उत्तरायण सूर्य कोरोना काल की कठिनाइयों को दूर कर सभी को अच्छा स्वास्थ्य, सुख एवं समृद्वि प्रदान करेगा। श्री मिश्र ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि संक्रांति पर पतंग उड़ाते समय चाइनीज मांझे का प्रयोग नहीं करें। उन्होंने कहा कि प्रातः और …

Read More »

लोहड़ी पर्व पर राज्यपाल की शुभकामना

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने लोहड़ी पर्व (13 जनवरी) पर सभी को शुभकामना दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कामना की है कि यह त्योहार सभी के जीवन में नव उत्साह-उमंग के साथ-साथ उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि लाए।

Read More »

रामजन्म भूमि मंदिर न्यास को आर्थिक सहयोग

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रामजन्म भूमि न्यास के लिए मंगलवार को आर्थिक सहयोग प्रदान कर राजस्थान से इसकी शुरुआत की। मंगलवार को श्री मिश्र से विश्व हिंदू परिषद के श्री दिनेशजी के नेतृत्व में श्री राममंदिर निधि समर्पण समिति के सदस्य और विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश मंत्री श्री सुरेश उपाध्याय, श्री रमेश अग्रवाल, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री श्री बजरंग लाल बागड़ा आदि ने भेंट की थी। राज्यपाल को इन्होंने राम मंदिर निर्माण योजना की पुस्तिका, मंदिर निर्माण सम्बंधित प्रकाशन भी भेंट किए।

Read More »