Wednesday , 10 June 2026

News

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर राज्यपाल को झंडा भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को आज यहां राजभवन में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर ब्रिगेडियर करण सिंह राठौड़ ने मुलाकात कर उनके झंडा लगाया। राज्यपाल ने सशस्त्र सेना के जवानों के शौर्य और पराक्रम की सराहना करते हुए देश के लिये उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस सैनिकों और उनके परिजनों के प्रति सम्मान जताने का है। उन्होंने जवानों की सेवा और बलिदान पर नमन करते सेना के लिए सभी को अंशदान करने का आह्वान किया।

Read More »

रोगमुक्त विश्व के लिए वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों में शोध एवं अनुसंधान को बढ़ावा मिले

इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति के विशेष वर्चुअल संवाद में राज्यपाल श्री मिश्र ने किया संबोधित इलेक्ट्रोपैथी से इलाज के सकारात्मक परिणामों का हो व्यापक प्रसार रोगमुक्त विश्व के लिए वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों में शोध एवं अनुसंधान को बढ़ावा मिले-राज्यपाल राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि मानवता के कल्याण के लिए परम्परागत चिकित्सा पद्धतियों के साथ ही इलेक्ट्रोपैथी जैसी वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों को भी बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है। उन्होंने ऐसी चिकित्सा पद्धतियों के सकारात्मक परिणामों पर गहन शोध और अनुसंधान करने पर जोर देते हुए ऐसे ज्ञान से रोगमुक्त विश्व की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया है। …

Read More »

डॉ. आम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर राज्यपाल ने दी उन्हें श्रद्धांजलि

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बाबासाहब भीमराव आम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। श्री मिश्र ने कहा कि ग़रीबों, दलितों और समाज के प‍िछड़े वर्गों के उत्‍थान के लिए किए गए डॉ. आम्बेडकर के कार्यों को सदा याद किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि डॉ. आम्बेडकर का पूरा जीवन ही प्रेरणा देने वाला है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

Read More »

केन्द्रीय मंत्री श्री शेखावत की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से आज यहां राजभवन में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद भी जरूरी

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में विधि एवं सामाजिक विज्ञान भवन का ऑनलाइन लोकार्पण सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद भी जरूरी गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा वर्तमान समय की बड़ी आवश्यकता-राज्यपाल राजस्थान में उच्च शिक्षा में तेजी से हुआ विकास-मुख्यमंत्री राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुणवत्तापूर्ण विधि शिक्षा को वर्तमान समय की बड़ी आवश्यकता बताते हुए नागरिकों में विधिक चेतना के लिए प्रभावी प्रयास किए जाने पर जोर दिया है। श्री मिश्र आज यहां राजभवन से महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में विधि एवं सामाजिक विज्ञान भवन के ऑनलाइन लोकार्पण समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने विधि शिक्षा के विकास के …

Read More »

पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा को जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा को उनके जन्म दिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने श्री नड्डा को जन्म दिवस की स्वस्तिकामना देते हुए उनके संगठन कौशल, कुशल प्रशासक और उदार व्यक्तित्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि अपने व्यवहार और नेतृत्व गुणों से वह जन-जन में लोकप्रिय है। श्री मिश्र ने जे.पी. नड्डा के जन्म दिन पर उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ व प्रसन्न जीवन जीने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Read More »

श्रीमती किरण माहेश्वरी के निधन पर शोक संवेदना

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। अपने शोक सन्देश में राज्यपाल ने श्रीमती माहेश्वरी को समाज हित के लिए समर्पित संवेदनशील जन नेत्री बताया। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और उनके परिजनों को यह भारी दुख सहन करने की शक्ति देने की कामना की है।

Read More »

राज्यपाल की गुरूनानक जयंती और कार्तिक पुर्णिमा की बधाई और शुभकामनाए

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्रदेशवासियों को गुरूनानक जयंती और कार्तिक पुर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल श्री मिश्र ने अपने संदेश में सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के पहले गुरू गुरू नानक जी की शिक्षाओं को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अंधविश्वासों और आडम्बरों से दूर रहकर परोपकार, शांति और करूणा की उनकी शिक्षाएं जन-जन को अपनाने की जरूरत है।

Read More »

राज्यपाल ने बागौर हवेली में राजस्थान वीथिका बनाए जाने के दिए निर्देश

राजभवन में जयपुर की ‘धरोहर’ कलाकृतियां का हुआ प्रदर्शन राज्यपाल ने बागौर हवेली में राजस्थान वीथिका बनाए जाने के दिए निर्देश राजभवन मंे जीवंत हुई ‘धरोहर’ कला प्रतिभाओं को कला प्रदर्शन के अधिकाधिक अवसर मिले राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राजस्थान की कला प्रतिभाओं को आगे लाये जाने और उनके लिए कला प्रदर्शन के अधिकाधिक अवसर सृजित किए जाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के अलग-अलग अंचलों में चित्र कलाओं की अद्भुत विशिष्टता है। कोविड के इस दौर में इनसे जुड़े पारम्परिक और आधुनिक कलाकारों को कला केन्द्रों द्वारा प्रोत्साहित करने की गतिविधियां निरन्तर आयोजित की जानी …

Read More »

राज्यपाल ने फोन पर पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी के हाल चाल जाने

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शनिवार को पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी के पति से फोन पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। श्री मिश्र ने उनके हाल-चाल लेकर शीघ्र उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Read More »