Wednesday , 10 June 2026

News

राज्यपाल की रामदेव जयन्ती व तेजा दशमी पर शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रामदेव जयन्ती व तेजा दशमी पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा है कि इस बार इन पर्वों को अपने घरों पर रह कर ही मनाना है। कोरोना वैश्विक महामारी पर जीत पाने के लिए हमें सोशल डिस्टेन्स बनाकर रखनी है और मास्क का उपयोग करना है। श्री मिश्र ने इन पर्वो पर प्रदेश को कोरोना से मुक्ति मिलने और प्रदेश में खुशहाली की कामना की है।

Read More »

स्थानीय के लिए मुखर होना ही होगा

माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र जी ने कहा है कि कोविड-19 के इस संकट में स्थानीय वस्तुओं का महत्व सिद्ध हो गया है। स्थानीय लोग ही थे, जिन्होंने इस संकट के दौरान भारत की मांग को स्थानीय मानवश्रम से स्थानीय स्तर पर पूरा किया। अब समय आ गया है कि स्थानीय सामान बनाने वाले लोगों की मदद की जाये। हर भारतीय का कर्तव्य है कि वह स्थानीय उत्पादों को खरीदें और स्थानीय उत्पादों और उत्पादन करने वालों के प्रति मुखर हों। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र बुधवार को यहां राजभवन से ‘‘ स्थानीय के लिए मुखर हों ‘‘ वेबिनार को संबोधित …

Read More »

भारतीय ज्ञान-विज्ञान और अनुसंधान की कीर्ति पताका फहराये

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने भरतपुर के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि भरतपुर का महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय अपने लक्ष्यों और उद्देश्यों में सफल होगा। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय से जुड़े  लोगों का आहवान किया कि वे सभी एकजुट होकर भारतीय ज्ञान-विज्ञान और अनुसंधान की कीर्ति पताका फहरायें। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय आदर्श शिक्षा का केन्द्र बने। युवाओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान कर उनके जीवन का ऐसा मार्ग प्रशस्त करे कि वे नियोक्ता बन सके। राज्यपाल श्री मिश्र ने रविवार को वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से राजभवन से महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण …

Read More »

राजस्थान का सतत,समग्र व संतुलित विकास हो

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि राजस्थान का सतत, समग्र व संतुलित विकास होना चाहिए। इसके लिए प्रदेश में कौशल विकास, जन स्वास्थ्य, अनुसूचित जनजाति कल्याण, विधिक साक्षरता, उच्च शिक्षा, सामाजिक उद्यमिता, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में कार्य करने के लिए रणनीति बनानी होगी। उन्होंने कहा कि युवाओं में आत्मविश्वास पैदा करना होगा ताकि वे पढ़-लिख कर अपने गांवों में ही अपना व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन सके। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र शनिवार को यहां राजभवन में राज्यपाल सलाहकार मंडल की पहली बैठक को आॅनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने राज्य के समग्र विकास से संबधित …

Read More »

श्रीगणेश चतुर्थी पर्व राज्यपाल की शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने श्रीगणेश चतुर्थी पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा है कि ‘‘यह पर्व बुद्धि, ज्ञान व संवाद का प्रतीक है। हमें आत्म विश्वास, ईमानदारी व निष्ठा के साथ मानवीय कत्र्तव्यों को पूरा करने का संकल्प लेना चाहिए।‘‘ राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि श्रीगणेश चतुर्थी के मौके पर अपने आस पास के ऐसे लोग जो गरीब है, जिनके पास इस कोरोना वैश्विक महामारी में खाने पीने की व्यवस्था नही है, उन लोगों को भोजन कराये। राज्यपाल ने कहा कि हमें घर में रहकर ही पूजा पाठ करनी है। …

Read More »

देवरिया के विधायक श्री जन्मेजय सिंह के निधन पर संवेदना

राजस्थान के माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उत्तर प्रदेश के देवरिया सदर से विधायक श्री जन्मेजय सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा है कि ‘‘ श्री सिंह का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। श्री सिंह मेरे गहरे और अभिन्न सहयोगी थे। देवरिया संसदीय क्षेत्र से जब मैं सांसद था तब देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र को स्वर्गीय जन्मेजय सिंह ने संभाल रखा था। वे बेहद मेहनती थे। ‘‘ श्री मिश्र ने कहा कि ‘‘ स्वर्गीय जन्मेजय सिंह का लोगों से जुड़ाव था। वे संवेदनशील व्यक्ति थे। देवरिया के लोगों के दुःख-दर्द …

Read More »

कोरोना के बढ़ते केस पर राज्यपाल ने जताई फिर गहरी चिंता

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राजस्थान में कोरोना के बढ़ते केस और इस बीमारी से हो रही मौतों पर गहरी चिंता जताई है। पन्द्रह अगस्त को राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मिलने आये मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से प्रदेश में कोरोना वैश्विक महामारी के बढ़ते एक्टिव केस पर हुई चर्चा के दौरान भी राज्यपाल ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कोरोना की रोकथाम के लिए किये जा रहे प्रयासों पर मुख्यमंत्री को बल देने के लिए कहा था। इससे पहले भी राज्यपाल श्री मिश्र मुख्यमंत्री श्री गहलोत से राज्य में फैल रही इस महामारी पर लगातार वार्ता करते रहे हैं। …

Read More »

श्री चेतन चौहान के निधन पर राज्यपाल की संवेदना

माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र जीने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और पूर्व क्रिकेटर श्री चेतन चौहान के निधन पर संवेदना व्यक्त की है । राज्यपाल श्री मिश्र ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की है।

Read More »

राज्यपाल से मुख्यमंत्री की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से राजभवन में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की यह शिष्टाचार भेंट थी। दोनों ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दीं।

Read More »

राज्यपाल से डाॅ. सी.पी. जोशी मिले

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शनिवार को यहां राजभवन में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डाॅ. सी.पी. जोशी ने शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दीं।

Read More »