राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शुक्रवार को राजभवन में एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी ने मुलाकात की। एयर ऑफिसर कमांडिंग इन—चीफ साउथ वेस्टर्न एयर कमांड श्री नर्मदेश्वर तिवारी की राज्यपाल से यह शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को वायुसेना का प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया।
Read More »News
राज्यपाल ने कहा नागालैंड जनजाति गौरव और अस्मिता से जुड़ा देश का महत्वपूर्ण प्रदेश स्थापना दिवस पर राज्यपाल ने नागालैंड निवासियों से किया संवाद
नागालैंड राज्य स्थापना दिवस पर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को राजभवन में नागालैण्ड निवासियों से संवाद कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने कहा कि एक दिसम्बर 1963 को भारत के सोलहवें राज्य के रूप में नागालैण्ड अस्तित्व में आया। यह प्रदेश भारतीय संस्कृति के जनजातीय गौरव से जुड़ा प्राकृतिक रूप से समृद्ध राज्य है। श्री मिश्र ने कहा कि नागालैण्ड पूर्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण में मणिपुर एवं पश्चिम तथा उत्तर-पश्चिम में असम और पूर्व में म्यांमार (बर्मा) से घिरा सुंदर प्राकृतिक प्रदेश है। उन्होंने कहा कि जनजातीय परम्पराओं से समृद्ध यह प्रदेश भारत की आदिवासी …
Read More »मुख्यमंत्री ने की राज्यपाल श्री मिश्र से मुलाकात
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »राज्यपाल ने खिलाड़ियों से संवाद कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की राज्यपाल श्री मिश्र से रोल बॉल के खिलाड़ियों ने मुलाकात की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार को राजभवन में गोवा में आयोजित हुए रोल बॉल राष्ट्रीय खेलों में विजेता रहे राजस्थान के खिलाड़ियों से मुलाकात की। रोल बॉल फेडरेशन के अध्यक्ष और भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी श्री मनोहर कांत के नेतृत्व में मिले इन खिलाड़ियों में पुरुष टीम ने स्वर्ण और महिला टीम ने राष्ट्रीय खेलों में रजत पदक प्राप्त किया है। राज्यपाल श्री मिश्र ने रोल बॉल में स्वर्ण और रजत पदक प्राप्त करने वाली पुरुष और महिला टीम के सदस्यों को बधाई देते हुए उनसे संवाद किया। उन्होंने कहा कि खेलों से ही मानवीय मूल्यों और …
Read More »राज्यपाल से उत्तरप्रदेश के जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह की शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से राजभवन में सोमवार को उत्तरप्रदेश के जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और संपन्नता के लिए प्रार्थना की राज्यपाल ने गलतापीठ में भगवान श्रीनिवास, श्रीदेवी व भूदेवी के ब्रह्मोत्सव में भाग लिया
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को गलतापीठ में भगवान श्रीनिवास, श्रीदेवी व भूदेवी के ब्रह्मोत्सव में भाग लिया। उन्होंने इस अवसर पर भगवान श्रीनिवास का गुलाब और कमल पुष्प, पत्रों से भाव भरा अभिषेक किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने सुसज्जित पालकियों में विराजमान भगवान श्रीनिवास व भूदेवी-श्रीदेवी का विधि-विधान से वस्त्र, फल, नैवेद्य अर्पण कर आरती करते हुए देश और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इससे पहले गलता पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशाचार्य ने वहां पहुंचने पर स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्तगण उपस्थित रहे।
Read More »स्वामी श्री रामभद्राचार्य से अध्यात्म की भारतीय संस्कृति पर की चर्चा राज्यपाल श्री मिश्र ने स्वामी रामभद्राचार्य से रामकथा सुनी
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रविवार को बीकानेर में 108 कुंडीय श्री रामचरितमानस महायज्ञ में भाग लिया। बाद में उन्होंने स्वामी श्री रामभद्राचार्य से रामकथा भी सुनी। श्री मिश्र ने कहा कि राम कथा जीवन का आलोक है। उन्होंने स्वामी श्री रामभद्राचार्य को महान संत बताते हुए कहा कि राम कथा को वह अपने मुख से व्याख्यायित करते हैं तो अमृत झरता है। उन्होंने रामभद्राचार्य जी को इस दौर का मनीषी, राम कथा मर्मज्ञ बताते हुए उनके तप और त्याग को अनुकरणीय बताया। राज्यपाल श्री मिश्र ने कोई एक घंटे तक तन्मयता से रामकथा सुनी। इससे पहले उन्होंने स्वामी श्री …
Read More »गुरु नानक जयंती पर बधाई और शुभकामनाएं
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के रूप में मनाए जाने वाली गुरु नानक जयंती (27 नवम्बर) पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि सिख धर्म के पहले गुरु गुरुनानक देव ने अपने पूरे जीवन में मानव कल्याण के लिए ही कार्य किया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक जयंती सामाजिक न्याय के लिए की गयी उनकी निस्वार्थ सेवा को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का पावन पर्व है।
Read More »राज्यपाल श्री कलराज मिश्र और प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र ने शनिवार को विधानसभा आम चुनाव में अपना मतदान किया। राज्यपाल और लेडी गवर्नर ने प्रात: 11.05 बजे सरदार पटेल मार्ग, सी स्कीम, जयपुर स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय रेजीडेंसी मतदान केन्द्र पहुंचकर अपना मतदान किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का पवित्र और सबसे जरूरी कार्य है। उन्होंने प्रदेश के सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नागरिकों की यह मौलिक जिम्मेदारी है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र और प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र ने शनिवार को विधानसभा आम चुनाव में अपना मतदान किया। राज्यपाल और लेडी गवर्नर ने प्रात: 11.05 बजे सरदार पटेल मार्ग, सी स्कीम, जयपुर स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय रेजीडेंसी मतदान केन्द्र पहुंचकर अपना मतदान किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का पवित्र और सबसे जरूरी कार्य है। उन्होंने प्रदेश के सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नागरिकों की यह मौलिक जिम्मेदारी है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
Read More »राज्यपाल ने मतदान के लिए की अपील
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने विधानसभा आम चुनाव में शत—प्रतिशत मतदान के लिए अपील की है। उन्होंने कहा कि सुदृढ लोकतंत्र के लिए सभी नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra