राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से भारतीय विदेश सेवा के वर्ष 1998 और 1999 के तीन अधिकारियों ने मंगलवार को राज भवन में मुलाकात की। राज्यपाल से इन अधिकारियों की यह शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल ने विदेश सेवा के अधिकारियों से संवाद करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव रखते हुए भारतीय संस्कृति और गौरव के प्रसार के लिए कार्य करने का आह्वान किया। हरिशचंद्र माथुर राज्य लोक प्रशासन संस्थान के अतिरिक्त महानिदेशक श्री महेंद्र सोनी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
Read More »News
राजस्थान विधानसभा का सत्र 20 और 21 दिसंबर को राज्यपाल श्री मिश्र ने सत्र आहूत करने की स्वीकृति दी
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने 16 वीं विधानसभा के प्रथम सत्र को आहूत करने की स्वीकृति प्रदान की है। राज्यपाल श्री मिश्र ने बताया कि 16 वीं विधानसभा का प्रथम सत्र 20 दिसंबर 2023 से प्रारंभ होगा। उन्होंने बताया कि इस सत्र में प्रोटेम स्पीकर श्री कालीचरण सराफ द्वारा 20 दिसंबर को नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलवाई जाएगी। दूसरे दिन 21 दिसंबर को शेष रहे विधायकों की शपथ और राजस्थान विधानसभा के स्पीकर का चुनाव होगा।
Read More »प्रोटेम स्पीकर के रूप में श्री कालीचरण सराफ ने ली शपथ राज्यपाल श्री मिश्र ने दिलाई शपथ
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को राजभवन में आयोजित समारोह में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक श्री कालीचरण सराफ को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष श्री सी.पी. जोशी, श्री वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री श्री प्रेम चंद बैरवा सहित अन्य विशिष्ट जन उपस्थित रहे। प्रोटेम स्पीकर शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन प्रमुख सचिव संसदीय कार्य विभाग श्री ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने किया।
Read More »शिक्षा प्राप्त कर नहीं पालें अहंकार – राज्यपाल श्री कलराज मिश्र
मयूर स्कूल के 43 वे वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा कि शिक्षा प्राप्त कर किसी प्रकार का अहंकार नहीं पालना चाहिए। उन्होंने संविधान की उद्देशिका का वाचन कराया तथा मूल कर्तव्यों की जानकारी दी। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा कि शिक्षा जीवन को गढ़ती है। वही समाज आगे बढ़ता है जो शिक्षा के क्षेत्रा में अग्रणी होता है। शिक्षा की नींव विद्यालय ही तैयार करते है। विद्यालय केवल शिक्षा प्रदान करने के केन्द्र ही नहीं होते बल्कि हमारे यहां इसे संस्कार निर्माण की पाठशाला से जाना गया है। शिक्षा समस्त प्रकार के बन्धनों …
Read More »राज्यपाल से मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने की शिष्टाचार भेंट
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने शनिवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मुलाकात की। मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्यपाल से उनकी यह पहली शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल श्री मिश्र ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं दी तथा उम्मीद जताई कि उनके कुशल नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास पथ पर आगे बढ़ेगा।
Read More »शपथ ग्रहण समारोह रामनिवास बाग में 15 दिसंबर को राज्यपाल श्री मिश्र मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के दो सदस्यों को दिलाएंगे शपथ
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राज्य के मनोनीत मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा को बधाई और शुभकामना देते हुए उनके द्वारा प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का अनुमोदन किया है। राज्यपाल श्री मिश्र द्वारा उन्हें 15 दिसंबर को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया गया है। राज्यपाल श्री मिश्र 15 दिसंबर 2023 को रामनिवास बाग, जयपुर में मुख्यमंत्री के रूप में श्री भजन लाल शर्मा को एवं श्रीमती दिया कुमारी और श्री प्रेमचंद बैरवा को मंत्रिमंडल सदस्य की शपथ दिलाएंगे।
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र से भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा के 75 आर आर के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र ने पुलिस सेवा के अधिकारियों को राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता रखते हुए ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने पुलिस सेवा में कानून व्यवस्था की सभी स्तरों पर पालना करवाने के साथ अपराध नियंत्रण के लिए सदा सजग रहते हुए कार्य करने पर भी जोर दिया। राज्यपाल श्री मिश्र ने प्रशिक्षु अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।
Read More »राज्यपाल ने श्री भजन लाल को मुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए आमन्त्रित किया
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार सांय यहां राजभवन में श्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के उच्चस्तरीय शिष्टमंडल ने मुलाकात की। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री सी पी जोशी ने राज्यपाल श्री मिश्र को राजस्थान में मुखयमंत्री के रूप में श्री भजन लाल शर्मा के नाम का पत्र प्रस्तुत किया। उन्हें विधायक दल का नेता चुने जाने संबंधी पत्र भी सौंपा। राज्यपाल श्री मिश्र को रक्षा मंत्री और पर्यवेक्षक भारतीय जनता पार्टी श्री राजनाथ सिंह ने इस दौरान अपने एक सौ पंद्रह विधायकों की सूची भी प्रस्तुत की।
Read More »राजभवन में ‘विकसित भारत—2047’ पर हुई समूह चर्चा और विशद विमर्श राज्यपाल ने कहा, ‘विकसित भारत—2047’ के लिए युवाओं की बढ़े भागीदारी विभिन्न क्षेत्रों की प्राथमिकताएं तय कर विकसित भारत के लिए अभी से हो कार्य प्रारंभ —राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, शिक्षाविदों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों का आह्वान किया है कि ‘विकसित भारत—2047’ के लिए शिक्षा के साथ—साथ विभिन्न अन्य क्षेत्रों में 8 से 9 प्रतिशत तक की विकास दर से देश को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। इसके लिए उन्होंने समावेशी विकास, अंतिम छोर तक विकास की पहुंच, बुनियादी ढांचे को मजबूत करते हुए निवेश प्रोत्साहन और कौशल विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण में युवा शक्ति की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत की वैश्विक भूमिका के लिए विभिन्न क्षेत्रों की …
Read More »राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति की अगवानी की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के जयपुर पहुंचने पर शनिवार को सांगानेर एयरपोर्ट पर उनकी भावभीनी अगवानी की । राज्यपाल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra