Thursday , 21 May 2026

News

सभी विश्वविद्यालयों को एक डेशबोर्ड पर लाना है- राज्यपाल

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने सभी विश्वविद्यालयों को एक डेशबोर्ड पर लाये जाने की आवश्यकता प्रतिपादित की है। राज्यपाल ने कुलपतियों का आव्हान किया है कि सभी विश्वविद्यालय इन्टीग्रेटेड यूनिवर्सिटी मैनेजमेन्ट सिस्टम को लागू करें ताकि सभी विश्वविद्यालयों को समन्वित रूप से एक इन्टीग्रेटेड पोर्टल से जोडा जा सके। राज्यपाल ने कहा है कि सभी विश्वविद्यालयों के संविधान पार्कों में संविधान स्तम्भ बनाया जायेगा। राज्यपाल श्री मिश्र ने बुधवार को यहां राजभवन से प्रदेश के सभी 27 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से वीडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से संवाद किया। राज्यपाल श्री मिश्र प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से …

Read More »

जयपुर के मीडिया प्रतिनिधियों को राज्यपाल ने भेजे हाइजीन किट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने जयपुर के मीडिया के प्रतिनिधियोें को हाइजीन किट भेजे हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने जार के महासचिव श्री संजय सैनी को मंगलवार को यहां राजभवन में हाइजीन किट प्रदान किये। राज्यपाल श्री मिश्र ने बताया कि पांच हजार मास्क और पांच हजार साबुन जयपुर के मीडिया के प्रतिनिधियों के लिए भिजवायें हैं।

Read More »

स्वस्थ राज्य बनाने में सक्रिय भूमिका निभायें

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा है कि योग लोगों को जोड़ता है। योग और योगाभ्यास की दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। श्री मिश्र ने योग दिवस पर राज भवन के उद्यान में आसन की विभिन्न क्रियाएं की। उन्होंने एक घंटे तक योगिक क्रियाएं की। उन्होंने बताया कि वे प्रत्येक दिन योग करते हैं। प्रत्येक योगिक क्रिया के बाद ओउम मंत्र का जाप करते हैं। योग की समाप्ति पर विश्ब कल्याण के लिए राज्यपाल प्रतिदिन प्रार्थना भी करते हैं। श्री मिश्र ने कहा कि योग …

Read More »

जयपुर के स्वास्थ्य केन्द्रों को राज्यपाल ने भेजे हाइजीन किट

माननीयराज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने जयपुर के स्वास्थ्य केन्द्रों में स्टाफ के लिए हाइजीन किट भेजे हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (जयपुर प्रथम) डाॅ. नरोत्तम शर्मा और डाॅ. नवीन शर्मा को बुधवार को यहां राजभवन में हाइजीन किट प्रदान किये। राज्यपाल श्री मिश्र ने बताया कि दस हजार मास्क, दो हजार दस्ताने और पन्द्रह हजार साबुन जयपुर के स्वास्थ्य केन्द्रों के स्टाफ के लिए भेजे गये हैं। राज्यपाल ने चिकित्सकों से कहा है कि लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Read More »

जनजातीय क्षेत्रों में राज्यपाल ने भेजे हाइजीन किट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने  राजभवन से प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में लोगों के लिए हाइजीन किट भेजे हैं। राज्यपाल ने राजभवन के वाहन को शनिवार को हरी झण्डी दिखाकर राजभवन से रवाना किया। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रदेश के उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ, राजसमंद और चित्तौड़गढ जिले के लोगों को हाइजीन किट भेजे गये हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले में पांच हजार मास्क, तीन हजार दस्ताने और तीन हजार साबुन भेजे गये हैं। यह हाइजीन किट जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भेजे गये हैं। श्री मिश्र ने कहा कि यह हाइजीन किट …

Read More »

राज्यपाल ने कोविड-19 में सहयोग के लिए पेटीएम को दिया साधुवाद

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कोरोना वायरस जनित कोविड-19 की राष्ट्रव्यायी आपदा में जन सेवा के लिए पेटीएम को साधुवाद देते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की है। राज्यपाल श्री मिश्र ने पेटीएम के उपाध्यक्ष श्री सिद्धार्थ पाण्डेय को इस कार्य के लिए प्रंशसा पत्र भी दिया। राज्यपाल श्री मिश्र से पेटीएम के उपाध्यक्ष श्री सिद्धार्थ पाण्डेय ने राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल ने कहा कि पेटीएम, युवराज सिंह फाउण्डेशन और लाइफबाॅय के सहयोग से राजभवन को मिले हाईजीन किट प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भिजवाये जायेंगे। श्री मिश्र ने बताया कि इन संस्थाओं द्वारा पैसंठ हजार मास्क, तीस हजार …

Read More »

राज्यपाल ने किसान के नवाचार की सराहना की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कोटा के प्रगतिशील किसान श्री ताराचंद गोयल के नवाचार की सराहना की है। राज्यपाल ने श्री गोयल को उनके द्वारा किये गए नवाचार के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि कोविड-19 संकट काल तो है ही, लेकिन इस परेशानी के समय में किसान श्री ताराचंद गोयल ने धीरज का परिचय देकर कृषि में नई सोच विकसित की है। श्री मिश्र ने कहा कि श्री गोयल कृषि में नवचार कर प्रदेश के किसानों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गये हैं। उल्लेखनीय है कि लाॅक डाउन में जब किसान के फूल नही बिके …

Read More »

प्रकृति से सामजंस्य बिठाये, विकास की राह पर आगे बढे़ं

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि प्रकृति से सामजंस्य बिठाते हुए ही विकास की राह पर हमें आगे बढना होगा। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नही करेंगे तो प्रकृति अपने दम पर सुधार करेगी और तब हमें प्रकृति का रौद्र रूप दिखाई देगा, जैसा इस समय कोविड-19 के दौर में हो रहा है। श्री मिश्र ने कहा कि वर्तमान में चल रही वैश्विक महामारी कोविड-19 यह समझाने के लिए पर्याप्त है कि हमें प्रकृति की शरण में, प्रकृति के नियमों के अनुसार ही विकास के नए मार्ग तलाशने होंगे। राज्यपाल श्री मिश्र ने  विश्व पर्यावरण दिवस …

Read More »

विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर प्रदूषण को रोकना होगा। राज्यपाल श्री मिश्र ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सभी को मिल-जुल कर प्रयास करने होंगे। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि पर्यावरण से जुड़कर पर्यावरण दिवस मनाएं। इस दिवस की सार्थकता को हम सभी महसूस करें। राज्यपाल ने साल के प्रत्येक दिन को विश्व पर्यावरण दिवस की तरह मनाये जाने की आवश्यकता जताई है। राज्यपाल …

Read More »

राज्यपाल राहत कोष के उद्देश्यों को विस्तारित करने की आवश्यकता – राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि राज्यपाल राहत कोष उन लोगों की मदद करने में सक्षम है, जिनको कहीं से सहायता नही मिल पाती है। राज्यपाल ने कहा कि राज्यपाल राहत कोष के उद्देश्यों को विस्तारित करने की आवश्यकता है। इससे लोगों की मदद करने का दायरा बढेगा, साथ ही कोष में लोग स्वेच्छा से राशि दान करने के लिए प्रेरित भी हो सकेंगे। राज्यपाल ने बताया कि इस कोष का दायरा बढाकर अब अकाल, बाढ, दुर्घटना, प्राकृतिक आपदाओं में लोगों की सहायता, महामारी में औषधी व उपकरण हेतु सहायता, गंभीर रोगी को उपचार हेतु एक मुश्त सहायता, …

Read More »