Wednesday , 10 June 2026

News

राज्यपाल श्री मिश्र ने प्रधानमंत्री को भावभीनी विदाई दी

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार दोपहर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जोधपुर से लौटने पर भावभीनी विदाई दी । राज्यपाल ने श्री मोदी को अपनी लिखी पुस्तक “शिक्षा की संस्कृति” की प्रति भी भेंट की।

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र ने प्रधानमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जोधपुर पहुंचने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी अगवानी की । बाद में श्री मिश्र ने उनके साथ कार्यक्रम में भी भाग लिया।

Read More »

कश्मीर घाटी के बच्चों ने संविधान उद्यान देखा राज्यपाल श्री मिश्र ने विद्यार्थियों से संविधान संस्कृति के बारे में किया संवाद

भारत दर्शन यात्रा के तहत कश्मीर घाटी के 26 विद्यार्थियों ने बुधवार को राजभवन में संविधान उद्यान का भ्रमण किया। बाद में उन्होंने राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मुलाकात कर संविधान निर्माण और उसे लागू किए जाने की यात्रा के विभिन्न चरणों पर संवाद भी किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस दौरान कहा कि संविधान देश का सर्वोच्च विधान है। इसका आरंभ “हम भारत के लोग” की उद्दात दृष्टि से होता है। उन्होंने कहा कि विविधता में एकता की भारत की धरती सभी को मिलकर रहने की सीख देती है। उन्होंने संविधान प्रदत्त अधिकारों के साथ कर्तव्यों की पालना के …

Read More »

राज्यपाल ने विधानसभा का सत्रावसान किया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने संविधान के अनुच्छेद 174 के खंड (2) के उपखंड (क) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए सोमवार, 2 अक्टूबर को पंद्रहवीं राजस्थान विधानसभा के अष्टम अधिवेशन का सत्रावसान किया है।

Read More »

आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान राज्यपाल श्री मिश्र ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राजभवन में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा निवेदित की। श्री मिश्र ने इन दोनों विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए जन जन को सत्य, अहिंसा और न्याय के साथ ईमानदारी से राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निर्वहन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया है।

Read More »

गांधी जयन्ती एवं शास्त्री जयन्ती पर राज्यपाल श्री मिश्र का संदेश राज्यपाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती (2 अक्टूबर) पर उन्हें स्मरण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं। श्री मिश्र ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सम्पूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा और न्याय के आदर्श का संदेश देता है। इसी प्रकार लाल बहादुर शास्त्री का जीवन ईमानदारी और शुचिता का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने राष्ट्र की इन महान विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके बताए आदर्श मार्ग पर चलने का आह्वान किया है।

Read More »

जयपुर में ‘नेशनल कार्डियोलॉजी कॉन्फ्रेन्स—कार्डिक प्रिवेंट—2023’ का हुआ शुभारम्भ हृदय रोगों से बचाव और समय पर इलाज की उत्कृष्ट व्यवस्था सुनिश्चित हो —राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने चिकित्सकों का आह्वान किया है कि वे भारत में हृदय रोगों से बचाव और समय पर इलाज की उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए कार्य करें। उन्होंने तेजी से बढ़ते हृदय रोगों पर चिंता जताते हुए कहा कि हृदय रोगों से बचाव के लिए सभी के लिए सस्ता और सुलभ इलाज चिकित्सकों की प्राथमिकता होनी चाहिए। श्री मिश्र शनिवार को एक होटल में ‘नेशनल कार्डियोलॉजी कॉन्फ्रेन्स—कार्डिक प्रिवेंट—2023’ के उद्घाटन समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कोविड के विकट दौर के बाद कम उम्र में हृदय से संबंधित बीमारियों के बढ़ने और इससे होने वाली मौतों की …

Read More »

राज्यपाल ने सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय की तीन पुस्तकों का लोकार्पण किया आंतरिक सुरक्षा के साथ अन्वेषण की पुलिस संस्कृति पर विश्वविद्यालय के कार्य सराहनीय – राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शनिवार को राजभवन में सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ पुलिस सिक्योरिटी एंड क्रिमिनल जस्टिस, जोधपुर द्वारा प्रकाशित बाल तस्करी और बाल श्रम पुलिस हैंड बुक, भारत और संयुक्त राष्ट्र के आलोक में बदलते संदर्भ और विश्वविद्यालय की तीन वर्ष की उपलब्धियों और किए प्रमुख कार्यों पर प्रकाशित तीन महत्वपूर्ण पुस्तकों का लोकार्पण किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस दौरान कहा कि पुलिस आंतरिक सुरक्षा के साथ अपराध अन्वेषण की जिस संस्कृति से जुड़ी है, उसको इन पुस्तकों से गहरे से समझा जा सकता है। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा किए जाने वाले शोध और अनुसंधान का व्यापक जन …

Read More »

राज्यपाल ने सालासर बालाजी के दर्शन किए

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को चूरू जिले में सालासर बालाजी के दर्शन किए। राज्यपाल श्री मिश्र ने बालाजी से देश और प्रदेशवासियों की संपन्नता और खुशहाली की कामना की।

Read More »

स्वामी केशवानंद के आदर्शों को आत्मसात करने का किया आह्वान राज्यपाल ने सीकर के मंगलूणा में किया स्वामी केशवानंद स्मारक का लोकार्पण

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को सीकर के मंगलूणा गांव में शिक्षा संत स्वामी केशवानंद की प्रतिमा एवं स्मारक का अनावरण किया। राज्यपाल मिश्र ने कहा कि महान शिक्षा संत, स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक स्वामी केशवानंदजी ने पूरे समाज को शिक्षित एवं जागृत करने का कार्य किया। स्वामीजी का पूरा जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के साथ-साथ महिला शिक्षा एवं ग्रामीण स्वरोजगार के लिए निरंतर प्रयास किया। उन्होंने कहा कि केशवानंदजी ने राजस्थान के मरुस्थलीय गांवों में घूम-घूम 287 शिक्षा शालाओं की स्थापना कर उनका संचालन भी किया। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र …

Read More »