राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राजभवन में नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का गुरुवार को लोकार्पण किया। श्री मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि यह कोर्ट राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों को बैडमिंटन के जरिए खेलों की स्वस्थ परंपरा से जोड़ेगा। उन्होंने स्वस्थ तन और स्वस्थ मन के लिए बैडमिंटन खेल को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री सुबीर कुमार और प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविंद राम जायसवाल भी उपस्थित रहे।
Read More »News
राज्यपाल श्री मिश्र ने खोले के हनुमानजी रोप-वे का लोकार्पण किया
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार को खोले के हनुमान जी मंदिर में रोप-वे का लोकार्पण किया। यह रोप वे खोले के हनुमान जी मंदिर स्थित अन्नपूर्णा माता मंदिर से वैष्णो देवी माता मंदिर तक के लिए बना है। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि इसके बनने से यहां धार्मिक पर्यटन को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि खोले के हनुमान जी का यह स्थल तपोभूमि है। उन्होंने संत निर्मल दास जी महाराज द्वारा इस स्थल पर तपस्या करने और पंडित राधेश्याम चौबे द्वारा यहां मंदिर निर्माण कार्यों की चर्चा करते हुए निरंतर यहां हो रहे सौंदर्य कार्यों …
Read More »राज्यपाल की हरित क्रांति के जनक एम.एस स्वामीनाथन के निधन पर शोक संवेदना
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने महान कृषि वैज्ञानिक और देश में हरित क्रांति के जनक एम.एस स्वामीनाथन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कृषि विज्ञान और कृषि चिंतन के क्षेत्र में उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने पुण्यात्मा की शांति और उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र से नवनियुक्त कुलपतियों की शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से गुरुवार को राजभवन में राजस्थान विश्वविद्यालय की नवनियुक्त कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा और पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर के नवनियुक्त कुलपति प्रो. अनिल राय ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से पदभार ग्रहण करने के बाद इन दोनों की यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »बिलोता में कन्या महाविद्यालय और नाथद्वारा में श्री गोवर्द्धन राउमावि के नवीन स्कूल भवन का लोकार्पण सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जरूरी – राज्यपाल
महामहिम राज्यपाल श्री कलराज मिश्र और विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी ने बुधवार को दो महत्वपूर्ण विकास कार्य जनता को सुपुर्द किए। उन्होंने नाथद्वारा में श्री गोवर्द्धन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन एवं बिलोता में सुखाडिया विवि के राजकीय कन्या महाविद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रमों में सहकारिता मंत्री एवं प्रभारी मंत्री उदयलाल आंजना, शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला, सांसद दिया कुमारी और मिराज समूह के अध्यक्ष मदन पालीवाल आदि उपस्थित रहे। इससे पहले राज्यपाल श्री मिश्र ने भगवान श्रीनाथजी के दर्शन किए। उन्होंने देश प्रदेश की खुशहाल की कामना की। नाथद्वारा में श्री …
Read More »ईद मिलाद-उन-नबी पर राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने ईद मिलाद-उन-नबी (28 सितम्बर) के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र ने गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय में संविधान पार्क का लोकार्पण किया नई शिक्षा नीति के आलोक में पाठ्यक्रमों को अद्यतन करते हुए रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करे विश्वविद्यालय —राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को बांसवाड़ा में गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के नवनिर्मित प्रवेश द्वार, संविधान उद्यान और संविधान स्तम्भ का लोकार्पण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के अकादमिक भवन के शिलान्यास के साथ गोविन्द गुरु की प्रतिमा का भी अनावरण किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय जनजातीय परंपराओं और संस्कृति से जुड़े उनके प्रकृति सरोकारों पर मौलिक शोध के लिए कार्य करे। उन्होंने कहा कि गोविंद गुरु व्यक्ति नहीं संस्था थे। वह युग प्रवर्तक ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने अपने समय में सामाजिक जागरूकता की क्रांति का शंखनाद किया। उन्होंने गोविन्द गुरु …
Read More »राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावटी विश्वविद्यालय, सीकर में कुलपति नियुक्त राज्यपाल श्री मिश्र ने जारी किए नियुक्ति आदेश
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर और पंडित दीनदयाल विश्वविद्यालय, सीकर में कुलपति पद पर नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। श्री मिश्र ने विश्वविद्यालयों की कुलपति खोजबीन समिति की सिफारिश पर राज्य सरकार के परामर्श से यह नियुक्तियां की हैं। श्री मिश्र द्वारा जारी आदेश के अनुसार महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय, वर्धा के मानविकी और समाजशास्त्र विभाग के अधिष्ठाता प्रो. अनिल कुमार राय को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावटी विश्वविद्यालय, सीकर का और राजस्थान विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग की प्रो. अल्पना कटेजा को राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के कुलपति पद पर नियुक्त किया है। श्री मिश्र ने इनकी नियुक्ति …
Read More »मुख्यमंत्री ने की राज्यपाल श्री मिश्र से मुलाकात
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने रविवार को राजभवन में राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान उच्च शिक्षा, आदिवासी क्षेत्रों में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न अन्य मुद्दों पर दोनों ने चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री गहलोत कोई एक घंटे तक राज्यपाल श्री मिश्र के पास रहे।
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र से शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से उत्तरप्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री श्री धर्मपालसिंह ने राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra