Wednesday , 10 June 2026

News

प्रदेशवासियों को बधाई दी राज्यपाल ने वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन में वर्चुअल भाग लिया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रविवार को राजभवन से उदयपुर- जयपुर के बीच चलने वाली नई वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन समारोह में वर्चुअल रूप में भाग लिया। उन्होंने राजस्थान के लिए इसे महत्वपूर्ण बताते हुए प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वर्चुअल रूप में 9 वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ किया। उदयपुर में तीसरी वंदे भारत ट्रेन को उन्होंने हरी झंडी दिखाकर उसका वर्चुअल उद्घाटन किया।

Read More »

राज्यपाल का पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयन्ती पर संदेश सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर करें कार्य- राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती (25 सितम्बर) पर उन्हें स्मरण करते हुए श्रद्धा नमन किया है। राज्यपाल श्री मिश्र ने पंडित दीनदयाल जी के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों को आत्मसात करते हुए सभी से समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया है।

Read More »

राज्यपाल की रामदेव जयन्ती व तेजा दशमी पर शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रामदेव जयन्ती व तेजा दशमी (25सितम्बर) पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि लोक देवता रामदेवजी और तेजाजी का जीवन लोक कल्याण को समर्पित रहा है। उन्होंने रामदेव जी और तेजाजी के बताए आदर्श मार्ग को अपनाते हुए दीन- दुखियों की सेवा और प्राणी मात्र के प्रति दया भाव रखते कार्य करने का आह्वान किया है।

Read More »

गुरू और गौ का भारतीय संस्कृति में अहम स्थान है – माननीय राज्यपाल श्री मिश्र राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने पाली में रूप रजत विहार में वाचनालय ,अथिति गृह का किया उदघाटन

माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा कि भारतीय संस्कृति और समाज में गुरू और गाय का स्थान अत्यंन्त महत्वपूर्ण है। गाय भारतीय संस्कुति में पूजनीय है। भारत में हमारे भगवान श्री कृष्ण और भगवान शंकर ने नन्दनि और नन्दी को महत्व दिया है जिसमें इन गौवंश को अहम स्थान दिया गया है। राज्यपाल शनिवार को पाली में रूप रजत विहार में रूप रजत विशिष्ट अथिति गृह व वाचनालय का उदघाटन अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी जीवों के कल्याण में मानव मात्र का कल्याण निहित है । उन्होंने उपस्थित …

Read More »

राज्यपाल की शोक संवेदना

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने वरिष्ठ पत्रकार श्री सीताराम झालानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री मिश्र ने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र से गुजरात के राज्यपाल ने की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शनिवार को राज भवन में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल श्री मिश्र ने भेंट के दौरान उन्हें अपनी पुस्तक “शिक्षा की संस्कृति” और 4 वर्षों के कार्यकाल पर प्रकाशित पुस्तक “संविधान संस्कृति की उज्ज्वल राहें” की प्रति भेंट की।

Read More »

राज्यपाल को छठे राज्य वित्त आयोग की रिपोर्ट प्रस्तुत

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को गुरुवार को यहां राजभवन में छठे राज्य वित्त आयोग का अंतिम प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री प्रद्युम्न सिंह के नेतृत्व में वित्त आयोग के सदस्य श्री अशोक लाहोटी, सदस्य सचिव श्री एस. सी. देराश्री, संयुक्त सचिव श्री राजेश गुप्ता एवं सलाहकार श्री शांतिलाल जैन ने राज्यपाल को वित्त आयोग की हस्ताक्षरित प्रति सौंपी। उल्लेखनीय है कि इस आयोग का गठन संविधान के अनुच्छेद 243 के अंतर्गत 12 अप्रैल 2021 को किया गया था। इसमें पंचायतीराज संस्थाओं, शहरी निकायों को संविधान और पंचायती राज तथा राजस्थान नगरपालिका अधिनियम के अंतर्गत सौंपे …

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र ने श्री गणेश शोभायात्रा का किया शुभारंभ

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की। बाद में वहीं से उन्होंने 36 वीं विशाल शोभायात्रा के मुख्य मुख्य रथ में विराजमान भगवान श्री गणेश की आरती कर उसका शुभारम्भ किया। उन्होंने भगवान श्री गणेश से सबके मंगल और प्रदेश में सुख—समृद्धि की कामना की।

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र से राज्यसभा सदस्य श्री दिनेश शर्मा ने की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से बुधवार को नई दिल्ली में राज्यसभा सदस्य श्री दिनेश शर्मा ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

राज्यपाल की शोक संवेदना

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने वरिष्ठ पत्रकार मनोज माथुर के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि उनका निधन हृदय विदारक है। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और उनके शोक संतप्त परिवार को यह भारी दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

Read More »