Thursday , 21 May 2026

News

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र का चार वर्ष का कार्यकाल राजभवन में देश के पहले संविधान पार्क के निर्माण का संकल्प हुआ पूरा संविधान की मौलिक दृष्टि का प्रसार करने के लिए किया कार्य- राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि राज्यपाल पद पर रहते हुए उनके पिछले चार वर्ष संविधान संस्कृति की उज्ज्वल राहों को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद होने के नाते राज्यपाल पद की अपनी मर्यादा है और इस पद पर रहते हुए भारतीय संविधान की मौलिक दृष्टि का अधिकाधिक प्रसार करने के लिए उन्होंने कार्य किया है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक मूल्यों को मूर्त रूप देने के लिए बहुत सारे नवाचार इन चार वर्ष में किए गए हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने शनिवार को राजभवन में अपने कार्यकाल के चार वर्ष की प्राथमिकताओं और आगामी वर्ष …

Read More »

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर राज्यपाल श्री मिश्र का संदेश प्रत्येक व्यक्ति तक शिक्षा का उजियारा पहुंचाने के लिए कार्य करें- राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश और प्रदेशवासियों से अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस (8 सितम्बर) के अवसर पर प्रत्येक व्यक्ति तक शिक्षा का उजियारा पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य करने का आह्वान किया है। राज्यपाल श्री मिश्र ने नई शिक्षा नीति के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता, सतत शिक्षा, जीवन कौशल, व्यावसायिक कौशल सहित नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सभी लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए समन्वित और समग्र प्रयास किए जाने पर बल दिया है।

Read More »

राज्यपाल से मिस दिवा सोनल कुकरेजा की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से बुधवार को राजभवन में मिस दिवा सुपरनेशनल-2023 सोनल कुकरेजा ने शिष्टाचार भेंट की। बाद में, उन्होंने संविधान पार्क का अवलोकन कर संवैधानिक जागरूकता की इस महती पहल की सराहना भी की।

Read More »

कृष्ण जन्माष्टमी पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश और प्रदेश वासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (7 सितम्बर) की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने सभी से धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए श्रीमद्भगवद्गीता के जीवन दर्शन को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने भगवान कृष्ण से प्राणी मात्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना भी की।

Read More »

राज्यपाल श्री मिश्र ने उप राष्ट्रपति को भावभीनी विदाई दी

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के राजकीय विमान से दिल्ली लौटने से पहले उन्हें मंगलवार शाम को सांगानेर एयरपोर्ट पर भावभीनी विदाई दी।

Read More »

राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय किशनगढ़ द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित शिक्षक समाज निर्माण के संवाहक – राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि शिक्षक युग परिवर्तन का संवाहक होता है। अच्छा शिक्षक ही जीवन के आलोक पथ को प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थाओं की पहचान वहां की सुन्दर इमारत और सुविधाओं से नहीं होती, बल्कि वहां की चिन्तन परम्परा और वहां पढ़ाने वाले शिक्षकों से होती है। इसलिए शिक्षक समाज निर्माण के संवाहक होते हैं। राज्यपाल श्री मिश्र राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय, किशनगढ़ द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस शिक्षा से जुड़ी हमारी संस्कृति के सम्मान का पर्व है। यह दिन हमें इस बात …

Read More »

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की विशेष बैठक राज्यपाल ने दिए कलाकारों को प्रोत्साहन देने वाली गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की विशेष बैठक सोमवार को राज्यपाल श्री कलराज मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में श्री मिश्र ने केन्द्र के अंतर्गत कला मर्मज्ञों को जोड़ने, केन्द्र से कलाकारों को प्रोत्साहन देने वाली गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने जनजाति क्षेत्रों से जुड़े पारम्परिक कलाकारों, ग्रामीण हस्तशिल्प एवं दस्तकारी को प्रोत्साहन देते हुए कला क्षेत्र और कलाकारों की आजीविका के अवसर बढ़ाने का भी आह्वान किया। बैठक में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की निदेशक श्रीमती किरण सोनी गुप्ता ने सांस्कृतिक केन्द्र की गवर्निंग बॉडी, कार्यकारी परिषद, वित्त समिति, कार्यक्रम समिति आदि के अंतर्गत विभिन्न …

Read More »

राज्यपाल से फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार को राजभवन में प्रख्यात फिल्म निर्देशक श्री अनिल शर्मा ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी ।

Read More »

राज्यपाल ने सांगानेर एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति की अगवानी की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के सपत्नीक जयपुर पहुंचने पर सोमवार को सांगानेर एयरपोर्ट पर उनकी भावभीनी अगवानी की ।

Read More »

राज्यपाल ने आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग पर बधाई दी

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने भारत के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग पर इसरो और समस्त देशवासियों को बधाई दी है। राज्यपाल श्री मिश्र ने चंद्रयान-3 के बाद इसरो की इस अभूतपूर्व पहल की सफलता के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

Read More »