राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को बुधवार को रक्षाबंधन पर राजभवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों एवं एसओएस बालग्राम के बच्चों ने राखी बांधी। राज्यपाल ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।
Read More »News
संस्कृत दिवस पर राज्यपाल के संदेश का दूरदर्शन व आकाशवाणी पर प्रसारण
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के संस्कृत दिवस पर प्रदेशवासियों के नाम संदेश का प्रसारण दूरदर्शन व आकाशवाणी से होगा। दूरदर्शन पर बुधवार सायं 6:55 पर और आकाशवाणी के राजस्थान स्थित सभी केन्द्रों से बुधवार सायं 8 बजे इस संदेश का प्रसारण किया जाएगा।
Read More »संस्कृत दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने संस्कृत दिवस (30 अगस्त) पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने संस्कृत को भारतीय संस्कृति से जुड़ी जीवंत भाषा बताते हुए इसके महत्व का प्रसार करने का आह्वान किया है। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि प्राचीन भारतीय ज्ञान विज्ञान से जुड़ी इस भाषा की धरोहर को अनुवाद के जरिए अधिकाधिक उपलब्ध कराने की आवश्यकता है।
Read More »रक्षाबंधन पर राज्यपाल की शुभकामनाएं
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश और प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व (30 अगस्त) की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने राखी के धागों की तरह प्रेम और विश्वास के बंधन में सम्पूर्ण समाज को जोड़ने का संकल्प लेने आह्वान किया है। राज्यपाल श्री मिश्र ने भाई-बहन के रिश्ते की पवित्रता, आत्मीयता और स्नेह से जुड़े इस पर्व पर कामना की है कि यह सभी के जीवन में हर्ष और उल्लास का संचार करे।
Read More »राज्यपाल ने राजराजेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक किया
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को राजभवन स्थित राजराजेश्वर मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। उन्होंने राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र सहित परिजनों के साथ महादेव की पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।
Read More »जोधपुर में राजस्थान प्रीमियर लीग शुरू युवाओं को खेलों से जुड़ने का आकर्षण जगाएगी आरपीएल – राज्यपाल खेल विकास और खिलाड़ियों के उत्थान में सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री
राजस्थान क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित राजस्थान प्रीमियर लीग जोधपुर में रविवार से बरकतुल्ला खां स्टेडियम में शुरू हुआ। इसका शुभारंभ राज्यपाल श्री कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, ब्राण्ड एम्बेसेडर और देश के लोकप्रिय क्रिकेट खिलाड़ी श्री कपिल देव, राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री वैभव गहलोत, गायक श्री रवीन्द्र उपाध्याय आदि अतिथियों की उपस्थिति में हुआ। शुभारंभ समारोह में समारोह में राजस्थान क्रिकेट संघ के पदाधिकारीगण जनप्रतिनिधिगण, क्रिकेट प्रेमी, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे। *राज्यपाल ने किया प्रीमियर लीग ट्राफी का अनावरण* राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्रीमियर लीग की ट्रॉफी का …
Read More »राज्यपाल ने सांगानेर एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति की अगवानी की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के सपत्नीक जयपुर पहुंचने पर रविवार को सांगानेर एयरपोर्ट पर उनकी भावभीनी अगवानी की । राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुदेश धनखड़ का बुके भेंट कर स्वागत किया। कृषि मंत्री श्री लालचंद कटारिया ने भी उनका स्वागत किया।
Read More »महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय, भरतपुर का विशेष दीक्षांत समारोह आयोजित विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित करने से युवाओं को लीक से हटने की प्रेरणा मिलेगी- राज्यपाल
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि समाज में अपने बूते विशिष्ट पहचान बनाने वाली विभूतियों की उपलब्धियों को सम्मान देना महती कार्य है, इससे युवा पीढ़ी को लीक से हटकर अपनी प्रतिभा को निखारने की प्रेरणा मिलेगी। राज्यपाल श्री मिश्र शनिवार को राजभवन में महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय भरतपुर के विशेष दीक्षान्त समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले, उन्होंने हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीश डॉ. दलबीर भंडारी को विधि में डॉक्टरेट की मानद उपाधि एवं लोकसभा सदस्य, प्रख्यात अभिनेत्री श्रीमती हेमामालिनी को डी.लिट. की मानद उपाधि से सम्मानित किया। राज्यपाल ने कहा कि …
Read More »राज्यपाल एवं कुलाधिपति की अध्यक्षता में कुलपति संवाद आयोजित वैश्विक रैंकिंग में अग्रणी स्थान बनाने के लिए कार्य करें विश्वविद्यालय- राज्यपाल
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने आह्वान किया है कि विश्वविद्यालय नई शिक्षा नीति को बेहतर ढंग से लागू करते हुए वैश्विक स्तर पर उच्च शिक्षा में हो रहे बदलावों को अपनाएं और वैश्विक रैंकिंग में अग्रणी स्थान बनाने के लिए कार्य करें। राज्यपाल श्री मिश्र शुक्रवार को राजभवन में विश्वविद्यालयों में नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित कुलपति संवाद में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जो राज्य वित्त पोषित विश्वविद्यालय यूजीसी अधिनियम की धारा 12-बी की सूची में नहीं है, वे इसमें शामिल होने के लिए यथोचित कार्यवाही …
Read More »चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर राज्यपाल ने दी बधाई
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कराकर इतिहास रचने पर इसरो और समस्त देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा है कि पूरा देश आज इस सफलता से गौरवांवित महसूस कर रहा है। उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों के इस प्रयास को स्तुत्य बताते हुए कहा कि यह विकासमान भारत की बड़ी उपलब्धि है।
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra