राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार को राजभवन में 28 राज्यों से होकर एकल साइकिल यात्रा पर निकली खिलाड़ी सुश्री आशा मालवीय ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल श्री मिश्र ने महिला सुरक्षा और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए देशभर में एकल साइकिल यात्रा के माध्यम से जागरुकता लाने की उनकी मुहिम की सराहना करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
Read More »News
महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलपति की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार को राजभवन में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के नवनियुक्त कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने मुलाकात की। नियुक्ति के बाद राज्यपाल से उनकी यह शिष्टाचार भेट थी।
Read More »स्वाधीनता दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं मेहनत, लगन से प्रदेश को उन्नति के नए शिखर तक ले जाएं- राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने 77वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपनी मेहनत, लगन और नवोन्मेष के बल पर देश और प्रदेश को उन्नति के नए शिखर तक ले जाने का आह्वान किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि स्वाधीनता के इस पावन पर्व पर राष्ट्र की एकता और स्वाभिमान का प्रतीक तिरंगा झण्डा अपने घर पर जरूर फहराएं।
Read More »राज्यपाल से पार्श्व गायक हरिहरन ने की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से रविवार को राजभवन में सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक पद्मश्री हरिहरन एवं पंडित जसराज के शिष्य मनु महाराज ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से इनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »नगर निगम ग्रेटर, जयपुर द्वारा योग महोत्सव 2023 सम्मान समारोह आयोजित योग की भारतीय संस्कृति का हो अधिकाधिक प्रसार – राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने योग की भारतीय संस्कृति के अधिकाधिक प्रसार का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय परम्परा में योग शारीरिक व्यायाम भर नहीं है बल्कि यह आंतरिक शांति और आत्म साक्षात्कार की जीवन यात्रा है। राज्यपाल श्री मिश्र रविवार को नगर निगम ग्रेटर, जयपुर द्वारा बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित ’जयपुर योग महोत्सव 2023 सम्मान समारोह’ में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योग आत्मविकास का सबसे बड़ा माध्यम है। यह हमें आदर्श जीवन शैली के जरिए स्वस्थ तन और स्वस्थ मन की ओर ले जाता है। राज्यपाल ने कहा कि यदि मनुष्य योग को अपनाता …
Read More »मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की कुलपति की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शनिवार को राजभवन में मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर की नवनियुक्त कुलपति प्रो. सुनीता मिश्रा ने मुलाकात की। नियुक्ति के बाद राज्यपाल से उनकी यह शिष्टाचार भेट थी।
Read More »राज्यपाल से पुलिस आयुक्त श्री जोसफ की शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से गुरुवार को राजभवन में जयपुर के पुलिस आयुक्त श्री बीजू जॉर्ज जोसफ ने मुलाकात की। पुलिस आयुक्त (जयपुर) का पदभार ग्रहण करने के बाद राज्यपाल से उनकी यह पहली शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »राज्यपाल से मंत्री डॉ. जोशी की शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार को राजभवन में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »विश्व आदिवासी दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) पर देश और प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि आदिवासी समाज की लोक संस्कृति और परम्पराएं प्रकृति से निकट से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने आदिवासी समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए उनकी विशिष्टताओं का संरक्षण करते हुए उनकी उन्नति के समन्वित प्रयास किए जाने का आह्वान किया है।
Read More »राज्यपाल ने विश्वविख्यात बाँसुरीवादक पं. हरिप्रसाद चौरसिया को प्रदान किया महाराजा हनवंतसिंह मारवाड़ संगीत रत्न पुरस्कार कलाएं हमारी अनमोल धरोहर- श्री कलराज मिश्र
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि कलाएं वह अनमोल धन हैं, जो हमारी इस धरा और जीवन को रस से सराबोर करती हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने सोमवार शाम जोधपुर शहर में राई का बाग स्थित राजमाता कृष्णाकुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट एवं स्वर सुधा, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में हिज हाईनेस महाराजा हनवंतसिंह मारवाड़ संगीत रत्न पुरस्कार समारोह में संबोधित करते हुए यह उद्गार व्यक्त किए। समारोह की अध्यक्षता राजस्थान पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री गज सिंह ने की। राज्यपाल ने सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्पअर्पित कर दीप प्रज्वलन से …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra