राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को राज्य के कार्मिकों एवं अधिकारियों के वेतन, पेंशन आदि से संबंधित विभिन्न सेवा नियमों के संशोधन प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की है। राजस्थान सिविल सेवा (पेंशन) नियम 1996 में संशोधन को स्वीकृति श्री मिश्र ने राजस्थान सिविल सेवा (पेंशन) नियम 1996 के अंतर्गत कार्मिक को 28 वर्ष की अर्हकारी सेवा के स्थान पर 25 वर्ष की अर्हकारी सेवा पूर्ण करने पर सेवानिवृति पर पूर्ण पेंशन का लाभ देने और 75 वर्ष के पेंशनर या उसके पारिवारिक पेंशनर को 10 प्रतिशत अतिरिक्त् पेंशन भत्ता देने तथा कार्मिक या पेंशनर की मृत्यु की दशा में …
Read More »News
मुख्यमंत्री की अनुशंसा को राज्यपाल ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने आज दिनांक 21 जुलाई सांय काल में राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को मंत्री परिषद के सदस्य श्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा, राज्य मंत्री को बर्खास्त करने की अनुशंशा की है। राज्यपाल श्री मिश्र ने मुख्यमंत्री श्री गहलोत की इस अनुशंसा को तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया है।
Read More »एपिलेप्सी पर इकोन-2023 सम्मेलन का राज्यपाल श्री मिश्र ने किया उद्घाटन मिर्गी रोग से जुड़ी भ्रांतियों और अंधविश्वास को दूर करने में सहयोग करें चिकित्सक- राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मिर्गी रोग को लेकर समाज में, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र में, व्याप्त भ्रांतियों और अंधविश्वास को दूर करने पर बल दिया है। उन्होंने चिकित्सकों से मिर्गी रोग के उपचार के साथ-साथ इसके प्रति जागरूकता लाने का भी आह्वान किया है। राज्यपाल श्री मिश्र शुक्रवार को होटल मेरियट में इण्डियन एपिलेप्सी एसोसिएशन और इण्डियन एपिलेप्सी सोसायटी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इकोन-2023 सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस वैज्ञानिक युग में भी इस बीमारी के लक्षणों से घबरा कर लोग रोगी को अंधविश्वास के चलते झाड़ा दिलाने, ओझाओं के पास …
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र ने इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी की वार्षिक साधारण सभा में वर्चुअल भाग लिया राजस्थान में रेडक्रॉस के तहत हो रहा प्रभावी कार्य – राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की अध्यक्षता में आयोजित इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी की वार्षिक साधारण सभा की बैठक में सोमवार को राजभवन से वर्चुअल भाग लिया। राष्ट्रपति के उद्बोधन के बाद वार्षिक साधारण सभा के अन्तर्गत रेडक्रॉस सोसायटी का कार्यवाही सत्र (बिजनेस सेशन) आयोजित किया गया। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने इसमें भाग लेते हुए राजस्थान में रेडक्रॉस सोसायटियों के सुदृढ़ीकरण और इसके जरिए हो रहे विशिष्ट कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में रेडक्रॉस के जरिए आपदा के समय ही नहीं बल्कि निरंतर समाज सेवा का कार्य किया जा रहा है। …
Read More »राज्यपाल से पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राजे की शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शनिवार को राजभवन में पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी ।
Read More »राष्ट्रपति को राज्यपाल ने दी भावभीनी विदाई
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को शनिवार को राजस्थान यात्रा संपन्न होने पर सांगानेर एयरपोर्ट पर भावभीनी विदाई दी। राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र, उद्योग मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत, मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने भी राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को विदाई दी । राज्यपाल ने किया फोटो एल्बम भेंट इससे पहले राजभवन में राज्यपाल श्री मिश्र ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को यात्रा की स्मृति संजोये रखने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार फोटो एल्बम भी भेंट किया । इस एल्बम में उनके खाटू श्याम जी मंदिर दर्शन,राजस्थान विधानसभा और राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर …
Read More »राजनीतिक और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की शुचिता के प्रखर पैरोकार थे स्व. भैरोंसिह शेखावत- राज्यपाल
राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा द्वारा सेमिनार आयोजित गत 75 वर्षों में देश में लोकतंत्र और अधिक मजबूत हुआ – राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु जयपुर, 14 जुलाई। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि देश की जनता की संवैधानिक लोकतंत्र में गहरी आस्था है और आजादी के बाद गत 75 वर्षों में सभी चुनौतियों का सामना करते हुए देश में लोकतंत्र और अधिक मजबूत हुआ है । राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु शुक्रवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा द्वारा आयोजित “राजस्थान विधानसभा के प्रमुख संवैधानिक पदधारकों का लोकतंत्र के सुदृढीकरण में योगदान” विषयक सेमिनार में …
Read More »सदन की मर्यादा को कायम रखते लोकतंत्र के सशक्तिकरण के लिए प्रभावी रूप में काम करें- राज्यपाल
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि जनप्रतिनिधियों को मैं, मेरा के स्थान पर मेरा देश, मेरी जनता, मेरा समाज की सोच रखते हुए कार्य करना चाहिए। उन्होंने विधायकों से समावेशी विकास और जनहित की परम्परा को मजबूत बनाते हुए विधानसभा के जरिए संसदीय गरिमा को बढ़ाने और राजस्थान के समग्र विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु 15वीं राजस्थान विधान सभा के आठवें सत्र के पुन: आरम्भ होने पर शुक्रवार को यहां आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विशेष रूप से सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता बहुत प्यार से …
Read More »राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का राज्यपाल ने किया भावभीना स्वागत
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के जयपुर पहुंचने पर गुरुवार को यहां सांगानेर हवाई अड्डे स्थित स्टेट हैंगर पर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उनकी भावभीनी अगवानी की। उन्होंने पुष्प भेंट कर राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, उद्योग मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत, मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा, पुलिस महानिदेशक श्री उमेश मिश्रा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे। बाद में राजभवन पहुँचने पर भी राज्यपाल श्री मिश्र ने उनका विशेष रूप से स्वागत किया।
Read More »राज्यपाल से लेफ्टि. जनरल राजू की शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से बुधवार को राजभवन में सप्तशक्ति कमान के जनरल ऑफिसर कमाण्डिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल बी.एस. राजू ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra