Wednesday , 10 June 2026

News

राज्यपाल ने सांगानेर एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति की अगवानी की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के सपत्नीक जयपुर पहुंचने पर शुक्रवार को सांगानेर एयरपोर्ट पर उनकी भावभीनी अगवानी की । राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुदेश धनखड़ का बुके भेंट कर स्वागत किया। शिक्षा मंत्री श्री बी.डी. कल्ला, मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा, पुलिस महानिदेशक श्री उमेश मिश्रा ने भी उनका स्वागत किया।

Read More »

राजभवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित राज्यपाल ने आयु और क्षमता के अनुसार सभी को योगाभ्यास करने का किया आह्वान

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा है कि शरीर, मन एवं बुद्धि को स्वस्थ रखने के लिए आयु और क्षमता के अनुसार योग करना चाहिए। राज्यपाल श्री मिश्र के सान्निध्य में बुधवार को राजभवन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें राजभवन के अधिकारी, कर्मचारियों और पुलिस बल ने योग के विभिन्न आसन किए। राज्यपाल ने स्वयं इस दौरान विभिन्न योगासनों, कपालभाति, अनुलोम- विलोम प्राणायाम, भ्रामरी मुद्रा और ध्यान का सबके साथ अभ्यास किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए हर घर-आंगन योग के प्रसार की …

Read More »

राजभवन में पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस आयोजित बुद्धिजीवियों और क्रांतिकारियों की धरती बंगाल का देश में विशिष्ट योगदान- राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने पश्चिम बंगाल राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजभवन में पश्चिम बंगाल मूल के लोगों से संवाद किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने पश्चिम बंगाल राज्य स्थापना दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल सांस्कृतिक रूप से अत्यंत समृद्ध राज्य है । उन्होंने कहा कि साहित्य, कला, संगीत, शिल्प आदि क्षेत्रों में बंगाल का विशिष्ट स्थान है। उन्होंने कहा कि बंगाल बुद्धिजीवियों और क्रांतिकारियों की धरती है, जिसने देश को स्वामी रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, रविंद्र नाथ टैगोर, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसी महान विभूतियां दी हैं। राज्यपाल श्री …

Read More »

यज्ञ सनानत संस्कृति से जुड़ा वैज्ञानिक कर्म- राज्यपाल राज्यपाल ने रूण्डल ग्राम में विष्णु महायज्ञ में आहुतियां दी

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र मंगलवार को आमेर तहसील के रूण्डल ग्राम पहुंचे। उन्होंने वहां 51 कुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ में भगवान का स्मरण करते हुए आहुतियां दी। उन्होंने यज्ञ को सनानत संस्कृति से जुड़ा वैज्ञानिक कर्म बताते हुए भगवान श्री हरि को समर्पित विष्णु महायज्ञ को इस समय का श्रेष्ठतम यज्ञ बताया। बाद में उन्होंने वहीं पाण्डाल में रुक कर महंत गणेशदास जी महाराज के मुख से श्रीमद्भागवत कथा का भी श्रवण किया। उन्होंने संत-महात्माओं की उपस्थिति में पावन विष्णु महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा के समन्वय को अनुपम और अलौकिक बताया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी ने कुछ समय …

Read More »

राज्यपाल से प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार को राजभवन में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, राजस्थान श्री प्रशांत भूषण ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी ।

Read More »

माउंट आबू में केंद्रीय आवासीय खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का समापन आदिवासी क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए बने प्रभावी योजना- राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि राज्य में आदिवासी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं के प्रशिक्षण एवं उन्हें आधुनिक खेल सुविधाएं प्रदान करने के लिए अलग से योजना बनाकर प्रभावी रूप में कार्य किया जाना चाहिए। राज्यपाल श्री मिश्र रविवार को माउंट आबू स्थित पोलो ग्राउंड में राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद द्वारा आयोजित 63 वें केंद्रीय आवासीय खेलकूद प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खेलकूद से युवाओं का शारीरिक विकास ही नहीं बल्कि उनमें टीम भावना, धैर्य, अनुशासन जैसे गुणों का भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि इसी को ध्यान में …

Read More »

राज्यपाल ने आदिवासी क्षेत्र में कृषि एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए की पहल जनजाति क्षेत्र के लोगों को स्वावलंबी बनाकर मुख्यधारा में लाने के लिए सतत प्रयास जरूरी- राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शनिवार को राजभवन में कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर की ओर से अनुसूचित जनजाति उप परियोजना के अंतर्गत माउंट आबू क्षेत्र के आदिवासी किसानों को मिनी दाल मिल, उन्नत कुक्कुट नस्ल एवं स्टील बीज भंडारण टंकियों का वितरण किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि जल, जंगल और जमीन को बचाने के साथ-साथ देश की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण में आदिवासियों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि जनजाति क्षेत्र के लोगों को स्वावलंबी एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर मुख्यधारा में लाने के लिए सतत प्रयास जरूरी हैं। राज्यपाल ने आबू रोड, …

Read More »

राज्यपाल ने श्री रघुनाथ जी मंदिर में दर्शन किए

राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को माउंट आबू में नक्की झील के किनारे सर्वेश्वर श्री रघुनाथ जी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने श्री रघुनाथ मंदिर में स्थापित भगवान की छवि को दिव्य, अलौकिक बताया। राज्यपाल ने रघुनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेशवासियों की सुख- समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। बाद में, राज्यपाल श्री मिश्र ने मंदिर पुजारी से धर्म-अध्यात्म पर चर्चा- विमर्श भी किया।

Read More »

राज्यपाल ने किया मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा का अनावरण

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने माउंट आबू स्थित मेजर शैतान सिंह पार्क में बुधवार को मरणोपरांत परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। श्री मिश्र ने मेजर शैतान सिंह की वीरता, साहस और देश के लिए किए बलिदान को स्मरण करते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री जीतू राणा भी उपस्थित रहे।

Read More »

माउण्ट आबू के विकास के लिए राज्यपाल ने दिए निर्देश ’इको फ्रेण्डली’ माउण्ट आबू बनाने के हों प्रयास ‘‘चम्पा गुफा‘‘ के जीर्णोद्वार के हों प्रयास -राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने स्वामी विवेकानंद के आबू पर्वत प्रवास की साक्षी ‘‘चम्पा गुफा‘‘ का जीर्णोद्वार करने, आबू को ’इको फ्रेण्डली’ पर्यटन स्थल बनाने, गोल्फ मैदान को अनाधिकृत अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए प्रभावी कार्य किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आबू पर्वत आने वाले वाहनों में ‘कचरा संग्रहण थैला’ रखे जाने का भी सुझाव दिया है ताकि माउण्ट को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखे जाने के साथ ही प्रदूषण मुक्त रखा जा सके। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने इस संबंध में अधिकारियों को सात दिवस में कार्ययोजना प्रस्तुत करने एवं कार्यों की पाक्षिक प्रगति रिपोर्ट राज्यपाल …

Read More »