जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती) के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर उसकी शुरुआत की। उदयपुर से राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने भी वर्चुअल इस समारोह में भाग लिया। राज्यपाल ने समारोह के बाद कहा कि वन्दे भारत की यह शुरुआत महती है। उन्होंने इसके लिए प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि नई ट्रेनों की शुरुआत के साथ देश में रेलवे की आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विकास हो रहा है ।
Read More »News
राजस्थान और मध्यप्रदेश से जुड़े मुद्दों पर मध्यप्रदेश और राजस्थान के राज्यपालों की संयुक्त बैठक आयोजित राजस्व विवादों के सर्वे के आधार पर प्रभावी क्रियान्वयन की हो कार्यवाही आंतरिक सुरक्षा, अपराध नियंत्रण एवं विकास से जुड़े मुद्दों पर हो प्रभावी कार्य- राज्यपाल श्री मिश्र
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि राजस्थान और मध्यप्रदेश में राजस्व विवादों के संबंध में सर्वे हो चुका है, इस संबंध में अधिकारी अब इस आधार पर उसके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करें। उन्होंने मध्यप्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों के अंतर्गत भारत सरकार तथा राज्य सरकार की विकास योजनाओं, विशेष रूप से स्वास्थ्य संबंधित योजनाओं का समान रूप से लाभ दिए जाने का सुझाव भी दिया है। उन्होंने दोनों राज्यों की सरकार द्वारा क्रियान्वित बालिका शिक्षा, चिकित्सा, जनजाति कल्याण और अन्य विकास योजनाओं का लाभ समान रूप से दोनों राज्यों के सीमावर्ती जिलों के लोगों को कैसे …
Read More »राज्यपाल ने काले हनुमानजी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार शाम को राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र के साथ चांदी की टकसाल स्थित काले हनुमान जी मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने हनुमानजी से देश और प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
Read More »बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपति की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार को राजभवन में बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय, जयपुर के नवनियुक्त कुलपति डॉ.देव स्वरूप ने नियुक्ति के बाद शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल श्री मिश्र को अपनी पुस्तक ‘कास्ट, जेंडर एण्ड डेवलपमेंट’ की प्रति भी भेंट की।
Read More »डॉ.देव स्वरूप बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय, जयपुर के प्रथम कुलपति नियुक्त
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने एक आदेश जारी कर डॉ. भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय, जयपुर के पूर्व कुलपति डॉ.देव स्वरूप को बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय, जयपुर का प्रथम कुलपति नियुक्त किया है। राज्यपाल श्री मिश्र ने राज्य सरकार के परामर्श से यह नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। यह नियुक्ति कुलपति कार्यभार ग्रहण करने से तीन वर्ष से अनधिक अवधि के लिए प्रदान की गयी है
Read More »दिव्यांगजनों के उत्पादों की ब्रांडिंग कर उनके हुनर को प्रोत्साहन दिया जाए-राज्यपाल
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने दिव्यांगजनों के उत्पादों की वृहद स्तर पर ब्रांडिंग कर उनके हुनर और शिल्प कौशल को प्रोत्साहन दिए जाने पर बल दिया है। उन्होंने गुरुवार को जवाहर कला केन्द्र में दिव्य कला मेले के उद्घाटन के बाद जयपुरवासियों से आह्वान किया कि अधिकाधिक संख्या में यहां आएं और मेले में प्रदर्शित उत्पादों को अपनाएं। राज्यपाल श्री मिश्र ने केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित दिव्य कला मेले में कहा कि दिव्यांगजनों के हुनर और उनके कौशल को जनता तक पहुंचाने की दिशा में इस तरह के मेलों की बहुत सार्थकता है । इससे भी …
Read More »राज्यपाल ने दी ईद-उल-जुहा की शुभकामनाएं
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने देश और प्रदेशवासियों को ईद-उल-जुहा (29 जून) की बधाई और शुभकामना दी है।
Read More »राज्यपाल को ‘अथाई के स्वर’ पुस्तक की प्रथम प्रति भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को मंगलवार को राजभवन में डॉ. अखिल बंसल ने पुस्तक ‘अथाई के स्वर’ की प्रथम प्रति भेंट की। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्री मिलाप चंद डांडिया और सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सेवानिवृत्त अतिरिक्त निदेशक श्री गोपाल शर्मा प्रभाकर भी उपस्थित रहे। पुस्तक के संपादक डॉ. अखिल बंसल ने बताया कि इस पुस्तक में देश के विभिन्न प्रान्तों के साहित्यकारों की प्रतिनिधि रचनाओं का संकलन किया गया है।
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र ने उप राष्ट्रपति को भावभीनी विदाई दी
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के राजकीय विमान से दिल्ली लौटने से पहले शुक्रवार रात्रि को उन्हें सांगानेर एयरपोर्ट पर भावभीनी विदाई दी।
Read More »राज्यपाल से प्रमुख विपक्षी दलों के जनप्रतिनिधिगण ने की मुलाकात जनप्रतिनिधिगण द्वारा संज्ञान में लाए विषयों पर प्रभावी कार्यवाही के लिए लिखा पत्र
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री चन्द्रप्रकाश जोशी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने राज्य के सांसदों, विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन के जरिए प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, महिला एवं दलित उत्पीड़न और आपदा कुप्रबंधन के संबंध में ज्ञापन दिया। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्रमुख विपक्षी दल के अध्यक्ष, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, सांसदों, विधायकों एवं अन्य जन प्रतिनिधिगण द्वारा संज्ञान में लाए गए विषयों को गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को पत्र प्रेषित …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra