राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि ब्राह्मण समाज सदैव सर्व कल्याण की सोच रखते हुए समाज में सकारात्मक चेतना के लिए कार्य करता है । उन्होंने ब्राह्मण समाज से सामाजिक कुरीतियों और भेदभाव से मुक्त समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी महती भूमिका निभाने का आह्वान किया है। श्री मिश्र भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष में शुक्रवार को यहां सप्त ऋषि मंडल द्वारा आयोजित ब्राह्मण स्नेह मिलन समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री मिश्र ने विधिवत मंत्रोच्चार के बीच भगवान परशुराम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। राज्यपाल ने …
Read More »News
राज्यपाल से उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने गुरुवार को यहां राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »सैनिक कल्याण योजनाओं से जुड़ी विसंगतियों को सभी स्तरों पर दूर किया जाए
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सैनिक कल्याण सम्बन्धित योजनाओं से जुड़ी विसंगतियों को सभी स्तरों पर दूर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पूर्व सैनिकों, विधवाओं एवं उनके आश्रितों की देखभाल, उन्हें रोजगार प्रदान करने आदि के साथ ही कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के भी निर्देश दिए। उन्होंने सेवारत एवं पूर्व सैनिकों के कल्याण सम्बन्धी प्रकरणों में सभी सरकारी विभागों को समन्वय रखते हुए समयबद्ध कार्य करने का भी आह्वान किया। श्री मिश्र बुधवार को राजभवन में राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड की 14 वीं बैठक और अमलगमेटेड फण्ड की प्रबन्धकारिणी समिति की 31वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। …
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र की उपराष्ट्रपति से मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति श्री एम.वेंकैया नायडू से मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र की उनसे यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए देशी गौवंश और गौ-उत्पादों को प्रोत्साहन दिया जाना आवश्यक
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने प्रदेश में देशी गौवंश की नस्लों के संरक्षण, संवर्द्धन और गौ-आधारित उत्पादों के अनुसंधान एवं विकास को गति देने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए जरूरी है कि देशी गोवंश पर होने वाले अनुसंधानों व विकास कार्यों का लाभ उन्हें मिले। राज्यपाल श्री मिश्र शुक्रवार को राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के पांचवें दीक्षांत समारोह में यहां राजभवन से ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गोमूत्र से कीटनाशक एवं गोबर से जैविक खाद आदि के उत्पादन और इसके विपणन को प्रभावी …
Read More »राज्यपाल से पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राजे की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से गुरुवार को यहां राजभवन में पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »राज्यपाल से सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से बुधवार को यहां राजभवन में सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल श्री मिश्र ने प्रतिनिधिमण्डल से मुलाकात के दौरान भगवान परशुराम जयंती (3 मई) से पूर्व जारी उनके पोस्टर का लोकार्पण किया।
Read More »राज्यपाल को ‘जजेज डायरी’ एवं ‘डायरेक्ट्री’ की प्रति भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से बुधवार को यहां राजभवन में राजस्थान न्यायिक अधिकारी संघ सीकर के प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें ‘जजेज डायरी 2022’ एवं ‘जजेज टेलीफोन डायरेक्ट्री’ की प्रति भेंट की। इस अवसर पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, सीकर श्री राजेन्द्र सिंह चौधरी एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री धर्मराज मीणा उपस्थित थे।
Read More »गोविन्ददेव जी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को यहां गोविन्ददेव जी मंदिर जाकर श्रीमद्भागवत कथा सुनी। राज्यपाल श्री मिश्र ने मंदिर परिसर स्थित सत्संग भवन में कथा व्यास पंडित धीरज कृष्ण शास्त्री के मुख से श्रीमद्भागवत कथा पूरी तल्लीनता एवं भक्ति भाव से सुनी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री महेश जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने गोविन्ददेव जी मंदिर में दर्शन भी किए और आरती कर देश और प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
Read More »जनजातीय समुदाय को मुख्यधारा में लाने के लिए सभी मिल कर करें कार्य
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि जनजातीय समुदाय की नैसर्गिक प्रतिभाओं को विकास के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदाय को मुख्यधारा में लाने और इनके समग्र विकास को दृष्टिगत रखते हुए सभी को मिल कर कार्य करना होगा। राज्यपाल श्री मिश्र बांसवाड़ा में आयोजित स्काउट-गाइड राष्ट्रीय जनजाति महोत्सव में रविवार को यहां राजभवन से ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के तौर पर जनजातीय कल्याण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनजातीय समुदाय ने आजादी के आंदोलन में जो भूमिका निभाई, उसे कभी कोई भुला नहीं सकता। जनजातीय समुदाय भारतीय संस्कृति …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra