राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में सेवा को सबसे बड़ा धर्म कहा गया है। दूसरों के लिए कुछ करने का भाव ही मनुष्यता का वास्तविक मर्म है। इसलिए हमें सदैव यथासंभव दूसरों के लिए कार्य करने की भावना से प्रेरित रहना चाहिए। राज्यपाल श्री मिश्र मंगलवार को सीकर जिले के खाटू श्याम जी में ओडिशा के राज्यपाल प्रो. श्री गणेशीलाल के साथ श्रीश्याम शरणम् धर्मशाला का शिलान्यास करने के बाद सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वही समाज विकास करता है, जहां दूसरों के लिए उदात्त दृष्टि होती है। हमारी प्राचीन संस्कृति इन्हीं उदात्त …
Read More »News
राज्यपाल श्री मिश्र ने राजराजेश्वर मंदिर प्रांगण में यज्ञ की पूर्णाहुति दी
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने चैत्र नवरात्र पर राजभवन स्थित मंदिर में चली विशेष पूजा अर्चना सम्पन्न होने पर सोमवार को यज्ञ की पूर्णाहुति दी। उन्होंने राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र के साथ राजराजेश्वर मंदिर में विधिवत आरती और पूजा-पाठ कर देश और प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्द राम जायसवाल सहित राजभवन के अधिकारी- कर्मचारी भी उपस्थित रहे ।
Read More »सुदूर क्षेत्रों तक चिकित्सा सेवाएं सुदृढ़ करने में सहयोगी बनें युवा चिकित्सक – राज्यपाल
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने युवा चिकित्सकों का आह्वान किया है कि वे दूर-दराज के गांवों और आदिवासी अंचल में चिकित्सकीय सेवाओं को सुदृढ़ करने में सहयोगी बनें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पिछड़े इलाकों, गांवों, आदिवासी व जनजाति क्षेत्रों में प्रचलित रोगों के निदान और उपचार के लिए युवा चिकित्सक पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। राज्यपाल श्री मिश्र राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, जयपुर के दीक्षांत समारोह के अवसर पर शनिवार को यहां बी. एम. बिड़ला सभागार में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में आरयूएचएस अस्पताल और एसएमएस अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सिंगकर्मियों, पैरामेडिकल …
Read More »राज्यपाल श्री मिश्र से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री जगदीप धनखड़ ने शनिवार को यहां राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।
Read More »राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मुख्यमंत्री श्री गहलोत की मुलाकात
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को यहां राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल से श्री गहलोत ने इस दौरान करीब एक घंटे तक प्रदेश की उच्च शिक्षा एवं अन्य मसलों पर विमर्श किया। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने नर्सिंग शिक्षा में रिक्त पदों को भरे जाने के सबंध में विशेष चर्चा की। प्रदेश में नवसृजित विश्वविद्यालयों में शिक्षण एवं अन्य गतिविधियोंं को सुचारू करने के साथ ही वहां पर आधारभूत सुविधाओं के विकास, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के मुद्दों पर भी मुलाकात के दौरान चर्चा हुई। इसी तरह कौशल …
Read More »राज्यपाल को ‘आइंस्टीन के चमत्कार का वर्ष’ पुस्तक की प्रति भेंट
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से भौतिकविद् श्री अजय घटक ने शुक्रवार को यहां राजभवन में मुलाकात कर उन्हें अपनी हिन्दी में अनुवादित पुस्तक ‘आइंस्टीन के चमत्कार का वर्ष’ की प्रति भेंट की। इस दौरान प्रकाशक एचपी हेमिल्टन लि. के श्री शिवचन्द्र सिंह और पुस्तक के अनुवादक श्री संजय खेर भी उपस्थित रहे।
Read More »राज्यपाल ने चैत्र नवरात्र में मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को मिर्जापुर जिले के विंध्याचल जाकर मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। राज्यपाल ने राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र एवं परिवारजनों के साथ पूजा-अर्चना कर विंध्यवासिनी माता से देश और प्रदेशवासियों की सुख- समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। श्री मिश्र ने कहा कि चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर मां विंध्यवासिनी के दर्शन परम सौभाग्य की बात है और उनकी कृपा सभी पर बनी रहे, यही मेरी कामना है। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल श्री मिश्र आज पूर्वान्ह राजकीय विमान से दो दिवसीय प्रवास पर वाराणसी पहुंचे थे।
Read More »राज्यपाल राहत कोष में सौंपा इक्यावन लाख रुपए का चेक
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा के कुलपति प्रो. आर. ए. गुप्ता ने शनिवार को यहां राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल को प्रो. गुप्ता ने मुलाकात के दौरान राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय की ओर से राज्यपाल राहत कोष के लिए इक्यावन लाख रुपए राशि का चेक सौंपा। राज्यपाल श्री मिश्र ने राज्यपाल राहत कोष में आर्थिक सहयोग के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग से राहत कोष और सशक्त होगा और इससे अधिकाधिक जरूरतमन्दों को लाभान्वित करने में मदद मिलेगी। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि ऐसे जरूरतमंद लोग जिनको किसी अन्य प्रकार …
Read More »राज्यपाल ने वर्ष प्रतिपदा पर पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शनिवार को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर राजभवन स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की। राज्यपाल ने नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा की आराधना कर सभी की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की।
Read More »राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने विद्यार्थियों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ में भाग लिया
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को राजभवन में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा’ में भाग लिया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रधानमंत्री श्री मोदी से पूछे गए प्रश्नों के आलोक में अपने आपको तैयार रखने और परीक्षा में सफल होने की शुभकामनाएं दी। श्री मिश्र ने राजभवन में ‘परीक्षा पे चर्चा’ से पूर्व विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों से अनौपचारिक रू-ब-रू होते हुए अपने जीवन के संस्मरण भी साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ सहज संवाद करते हुए विद्यार्थियों को परीक्षा में सफल होने के लिए बहुत से सूत्र भी दिए। उन्होंने कहा …
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra