Wednesday , 10 June 2026

News

राजभवन में मनाया गया होली मिलन समारोह

राजभवन में शुक्रवार को धुलण्डी के दिन उत्साह और उमंगपूर्वक होली मिलन समारोह मनाया गया । इस दौरान राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से बड़ी संख्या में लोगों ने मुलाकात कर उन्हें गुलाल लगाया । राज्यपाल के साथ राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र सहित उनके परिवारजन भी होली उत्सव में शामिल हुए। राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी।

Read More »

राजभवन में हुआ होलिका दहन कार्यक्रम

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राजभवन में गुरुवार को होलिका दहन कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने होली पर परम्परा अनुसार पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने होली की शुभकामनाएं देते हुए समरसता, सद्‌भाव और भाईचारे की भावना को बरकरार रखते प्रदेशवासियों से यह पर्व मनाने की अपील भी की। होलिका दहन कार्यक्रम में राज्यपाल के साथ राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती व परिजन, राज्यपाल के प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्द राम जायसवाल सहित अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Read More »

पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री सचिन पायलट ने राज्यपाल को मिलकर दी होली की बधाई

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से गुरुवार को राजभवन में पूर्व उप मुख्यमंत्री और विधायक श्री सचिन पायलट ने मुलाकात कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री मिश्र ने भी उन्हें होली के पावन पर्व की रंगभरी स्वस्तिकामना दी। राजभवन में गुरुवार प्रातः से ही राज्यपाल को होली की बधाई देने के लिए आगन्तुक आने प्रारम्भ हो गए थे। राज्यपाल ने सभी को होली की बधाई देते हुए उमंग, उत्साह से यह पर्व मनाने का आह्वान किया।

Read More »

राज्यपाल की होली एवं धूलण्डी पर शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने होली एवं धूलण्डी (17-18 मार्च) की हार्दिक शुभकामना देते हुए देश और प्रदेशवासियों से यह पर्व आपसी प्रेम और उमंग के साथ मनाने का आह्वान किया है। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि रंगों का यह त्योहार द्वेष भाव और वैमनस्य भुलाकर खुशी, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है। राज्यपाल ने बुधवार को यहां राजभवन में आयोजित एक अनौपचारिक कार्यक्रम में मिठाइयां वितरित कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को होली पर्व पर बधाई भी दी। इस मौके पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री सुबीर कुमार, प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्द राम जायसवाल सहित राजभवन के अधिकारी …

Read More »

राज्यपाल से उच्च शिक्षा राज्यमंत्री की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार को यहां राजभवन में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्री राजेन्द्र सिंह यादव ने मुलाकात की। इस दौरान शासन सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, श्री भवानी सिंह देथा भी उपस्थित रहे। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

Read More »

वन वन्यजीवों के प्राकृतिक घर, इन्हें प्लास्टिक से गंदा नहीं करें

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान का परिवार सहित भ्रमण किया। सफारी के दौरान रणथम्भौर के जोन नं. 2 में बाघिन एयरोहेड (टी-86) दिखी, तो राज्यपाल श्री मिश्र सहित सभी मेहमान रोमांचित हो उठे। उन्होंने सफारी के दौरान भालू, चीतल, सांभर सहित कई प्रजाति के वन्य जीव दिखने पर यहां की जैव विविधता की सराहना की। राज्यपाल श्री मिश्र को वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटन, वन्य जीवों की स्थिति तथा उनकी देखभाल, वन्य जीवों की सुरक्षा के लिये किये जा रहे प्रयासों के सम्बंध में जानकारी दी। राज्यपाल श्री मिश्र …

Read More »

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र सवाई माधोपुर पहुंचे

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र रविवार को तीन दिवसीय प्रवास पर सवाई माधोपुर पहुंचे। यहां पहुंचने पर राज्यपाल का जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए अगवानी की। राज्यपाल श्री मिश्र रविवार दोपहर सड़क मार्ग से जयपुर से रवाना हुए और टोंक सर्किट हाउस में कुछ देर रुकने के बाद सवाई माधोपुर के होटल नाहरगढ़ पहुंचे। राज्यपाल का सोमवार को परिवार सहित रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान के भ्रमण का कार्यक्रम है। भरतपुर सम्भागीय आयुक्त पी.सी. बैरवाल, सवाई माधोपुर पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज प्रसन्न कुमार खमेसरा, जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला, जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई ने सवाई माधोपुर में …

Read More »

अच्छे स्वास्थ्य के लिए शारीरिक व्यायाम को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रविवार प्रातः रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल से जयपुर मैराथन के ‘ड्रीम रन” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्यपाल श्री मिश्र जब प्रातः रामनिवास बाग पहुंचे , सांसद श्री रामचरण बोहरा, जयपुर ग्रेटर नगर निगम की महापौर श्रीमती सौम्या गुर्जर, संस्कृति युवा संस्थान के अध्यक्ष श्री सुरेश मिश्रा तथा बड़ी संख्या में वहां दौड़ में भाग लेने वाले धावकों, जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनकी अगवानी करते हुए स्वागत किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर ‘फिट इंडिया’ अभियान के अंतर्गत स्वस्थ तन से स्वस्थ मन का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के …

Read More »

कभी पूर्व नहीं होता जनप्रतिनिधि, आमजन की सेवा ही उसका दायित्व

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि जनप्रतिनिधि अपने जीवन काल में कभी भी पूर्व नहीं हो सकता। एक बार चुने जाने के बाद पूरे जीवन भर शुचिता का आचरण करना और आम जन के लिए सेवाभावना से प्रतिबद्ध होकर कार्य करना ही उनका दायित्व होता है। राज्यपाल श्री मिश्र शनिवार को यहां इन्दिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में आयोजित राजस्थान प्रगतिशील मंच (पूर्व विधायक संघ) के स्नेह मिलन समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कोविड के दौर में पूर्व विधायकों द्वारा अपनी पेंशन से मुख्यमंत्री सहायता कोष में किए गए योगदान की सराहना करते हुए आह्वान किया …

Read More »

जनजातीय क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए राजभवन में “जनजातीय परिवर्तन एकक” का गठन

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि प्रदेश में जनजातीय क्षेत्र के निवासियों के कल्याण के लिए केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र की समस्याओं को चिन्हित कर विकास को गति देने के लिए राजभवन स्तर पर “जनजातीय परिवर्तन एकक” का गठन किया गया है । राज्यपाल श्री मिश्र राज्यपाल सलाहकार मण्डल की ऑनलाइन बैठक के बाद बुधवार को यहां राजभवन से सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र के लोगों के सर्वांगीण विकास की योजनाओं को लागू करने के बारे में इस क्षेत्र के जिला कलक्टरों को परिपत्र …

Read More »